411 REFERENCE · Wikipedia
पॉल रड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पॉल रड Paul Rudd (cropped).jpg जून 2015 में रड पॉल स्टीफन रड 1969 4 6 पास्सेस, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य कान्सास विश्वविद्यालय ब्रिटिश अमेरिकी ड्रामा अकादमी अभिनेता, हास्य अभिनेता, लेखक और निर्माता 1992–वर्तमान जूली याईगर 2003 2
पॉल स्टीफन रड (जन्म: 6 अप्रैल 1969) एक अमेरिकी अभिनेता, हास्य अभिनेता, लेखक और निर्माता हैं। 1992 में एनबीसी की नाटक श्रृंखला सिस्टर्स से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले, रड ने कान्सास विश्वविद्यालय और ब्रिटिश अमेरिकी ड्रामा अकादमी में थियेटर का अध्ययन किया। रड क्लूलेस (1995), रोमियो + जूलियट (1996), वेट हॉट अमेरिकन समर (2001), एंकरमैन: द लीजेंड ऑफ़ रॉन बरगंडी (2004), द 40-ईयर-ओल्ड वर्जिन (2005), नॉक्ड अप (2007), रोल मॉडल्स (2008), आई लव यू, मैन (2009), दिस इज़ 40 (2012), एंकरमैन 2: द लीजेंड कॉन्टिन्यूज (2013) और द फंडामेंटल्स ऑफ कैरिंग (2016) में उनकी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में, उन्होंने एंट-मैन (2015), कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016) और ऐंट-मैन एंड द वास्प (2018) में सुपरहीरो एंट-मैन की भूमिका निभाई है और वह आगामी एवेंजर्स 4 (2019) में अपनी भूमिका में वापसी करेंगे।
अपने फिल्मी कैरियर के अलावा, रड कई टेलीविजन कार्यक्रमों में भी दिखाई दिए हैं, जिनमें एनबीसी का सिटकॉम फ़्रेंड्स भी शामिल है, जिसमें उन्होंने माइक हनिगन की भूमिका निभाई थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने टिम एंड एरिक औसम शो, ग्रेट जॉब! और पार्क एंड एंटरटेनमेंट इत्यादि कार्यक्रमों में अतिथि भूमिकाएं निभाई हैं, और लाइव कार्यक्रम सैटरडे नाईट लाइव के होस्ट रहे हैं। 1 जुलाई 2015 को रड को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर एक स्टार मिला था।
बाहरी कड़ियाँ
Paul Rudd पॉल रड
748620
12373448
श्रेणी:1969 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अमेरिकी अभिनेता