Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐंट-मैन एंड द वास्प

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऐंट-मैन एंड द वास्प Ant-Man and the Wasp poster.jpg फिल्म का रिलीज़ पोस्टर पेटन रीड केविन फेज क्रिस मैककेना एरिक सॉमर्स पॉल रड एंड्रयू बैरर गेब्रियल फेरारी ऐंट-मैन स्टेन ली लैरी लिएबेर जैक किर्बी वास्प स्टेन ली एर्नी हार्ट जैक किर्बी पॉल रड इवैंजलीन लिली माइकल पेना वाल्टन गोगिन्स बॉबी कैनावले जूडी ग्रीर टिप "टीआई" हैरिस डेविड डास्तमलचियन हन्ना जॉन-कमेन एबी राइडर फोर्टसन रैंडल पार्क मिशेल पेफीफर लॉरेंस फिशबर्न माइकल डगलस क्रिस्टोफे बेक दांते स्पिनोत्ती डैन लेबेंटल क्रैग वुड मार्वल स्टूडियोज वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स 2018 7 6 संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अंग्रेजी ऐंट-मैन एंड द वास्प (ऐंट-मैन और वास्प) 2018 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के पात्र स्कॉट लैंग / एंट-मैन और होप वैन डायन / वास्प पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा उत्पादित और वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित, यह फिल्म 2015 की एंट-मैन की अगली कड़ी, और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में बीसवीं फिल्म है। फिल्म पेटन रीड द्वारा निर्देशित है और क्रिस मैककेना, एरिक सॉमर, पॉल रड, एंड्रयू बैरर और गेब्रियल फेरारी द्वारा लिखी गई है। रड इसमें लैंग के रूप में, और इवैंजलीन लिली वैन डाइन के रूप में दिखेंगी, जबकि माइकल पेना, वाल्टन गोगिन्स, बॉबी कैनावाले, जूडी गियर, टिप "टीआई" हैरिस, डेविड डास्तमलचियन, हन्ना जॉन-कमेन, एबी राइडर फोर्टसन, रैंडल पार्क, मिशेल पेफीफर, लॉरेंस फिशबर्न और माइकल डगलस अन्य सहायक भूमिकाएं निभाएंगे। ऐंट-मैन एंड द वास्प में, दोनों मुख्य नायक हैंक पिम के मार्गदर्शन में जेनेट वैन डायन को क्वांटम दायरे से बाहर निकालते हैं। 2015 में एंट-मैन के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही इसकी अगली कड़ी के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2015 में हुई, साथ ही यह भी बताया गया कि रड और लिली अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने के लिए लौटेंगे। इसके एक महीने बाद रीड के भी निर्देशक के तौर पर आने की आधिकारिक घोषणा की गयी। ऐंट-मैन एंड द वास्प का फिल्मांकन अगस्त से नवंबर 2017 तक जॉर्जिया की फेयेट काउंटी के पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू होकर मेट्रो अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को, सवाना, जॉर्जिया और हवाई में चला था। ऐंट-मैन एंड द वास्प का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जून 2018 को हॉलीवुड में रखा गया, और फिर 6 जुलाई 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ साथ विश्व भर के सिनेमाघरों में आईमैक्स और 3डी प्रारूपों में प्रदर्शित किया गया। इसने दुनिया भर में 362 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है, और समीक्षकों ने दोनों मुख्य नायकों के अभिनय की प्रशंशा करते हुए इसे आम तौर पर मजेदार लेकिन त्याज्य माना। कथानक 1987 में, जेनेट वैन डायन / वास्प एक सोवियत परमाणु मिसाइल को निष्क्रिय करने के लिए अपने शरीर को अति शूक्ष्म कर उसके अणुओं के पार निकलकर उसे अक्षम तो कर देती है, लेकिन इस प्रक्रिया में वह माइक्रोस्कोपिक क्वांटम दायरे में फंस जाती है, और वापस बाहर नहीं आ पाती। यह मानकर कि जेनेट मर चुकी है, हैंक पिम / एंट-मैन अपनी बेटी होप का लालन-पालन अकेले ही करता है। सालों बाद, पूर्व आपराधी स्कॉट लैंग एंट-मैन के नाम को अपना लेता है और क्वांटम दायरे में प्रवेश करने और लौटने के लिए एक रास्ता खोज लेता है। पिम और होप इस प्रक्रिया को दोहराने पर काम शुरू करते हैं, ताकि वे जेनेट को वहां से जिंदा वापस ला सकें। लैंग और होप भी एक रोमांटिक रिश्ते की शुरूआत करते हैं, और एंट-मैन और वास्प के रूप में एक साथ लड़ने के लिए प्रशिक्षण शुरू करते हैं। लेकिन लैंग एक बार गुप्त रूप से सोकोविया समझौते के उल्लंघन में एवेंजर्स के साथ एक झड़प के दौरान कैप्टन अमेरिका की मदद करता है, जिस कारण उसे घर पर नज़रबंद कर दिया जाता है, जबकि पिम और होप लैंग के साथ सारे संबंध तोड़कर छिप जाते हैं। दो साल बाद, पिम और होप क्वांटम दायरे में एक सुरंग खोलने में कामयाब हो जाते हैं। लैंग को जेनेट का एक संदेश भी मिलता है। नज़रबंद के सिर्फ कुछ ही दिन शेष होने के बावजूद भी, लैंग पिम को फोन करता है, जिसके बाद होप लैंग का अपहरण कर उसके घर में एक नमूना छोड़ देती है ताकि एफबीआई एजेंट जिमी वू को लैंग के गायब होने की भनक भी न लगे। पिम और होप एक स्थिर सुरंग बनाने पर काम करने लगते हैं, ताकि वे क्वांटम दायरे में एक वाहन ले जा सकें और जेनेट को पुनः वापस ला सकें। होप ब्लैक मार्केट डीलर सोनी बर्च से सुरंग का एक आवश्यक हिस्सा खरीदने की व्यवस्था करती है, लेकिन बर्च उसे धोखा देकर पिम और होप के शोध को चुराने की कोशिश करता है। होप बर्च और उसके आदमियों से लड़ती है, लेकिन तभी एक मास्क पहने हुई क्वांटमली अस्थिर महिला होप पर हमला कर देती है। लैंग इस "घोस्ट" से लड़ने में होप की मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन वह पिम की पोर्टेबल प्रयोगशाला साथ लेकर भाग जाती है। पिम अनिच्छा से अपने पूर्व साथी बिल फोस्टर से मुलाकात करता है, जो प्रयोगशाला का पता लगाने में उसकी मदद करता है। प्रयोगशाला के स्थल पर लैंग, होप, और पिम घोस्ट का सामना करते हैं, जिसकी पहचान एवा स्टार के रूप में उजागर होती है। एवा के पिता एलाईहैस, जो पिम के एक अन्य पूर्व साथी थे, ने क्वांटम प्रयोग के दौरान गलती से खुद को और अपनी पत्नी को मार डाला, और इसी हादसे में एवा की स्थिति अस्थिर हुई। फोस्टर उन्हें बताता है कि वह ही अब तक एवा की मदद कर रहा था, और उसका इरादा जेनेट की क्वांटम ऊर्जा का उपयोग कर एवा का इलाज करने का है। यह मानते हुए कि इससे जेनेट की मृत्यु हो जाएगी, पिम उसकी मदद करने से इंकार कर देता है और वे तीनों वहां से भाग निकलते हैं। इस बार सुरंग का एक स्थिर संस्करण खोलकर पिम और होप जेनेट से संपर्क करने में सक्षम हो जाते हैं, जो उन्हें अपनी सटीक स्थिति बताते हुए चेतावनी देती है कि क्वांटम दायरे की अस्थिर प्रकृति के कारण अब उनके पास उसे [जेनेट को] बचाने के लिए केवल दो घंटे ही बचे हैं, नहीं तो वे अगली एक शताब्दी के लिए अलग हो जायेंगे। दूसरी ओर बर्च भी लैंग के दोस्तों: लुइस, डेव और कर्ट से उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करता है, और इस बारे में एफबीआई को सूचित कर देता है। लुइस तुरंत लैंग को चेताता है, जो वू के घर पहुँचने से पहले ही वापस पहुँच जाता है। हालाँकि पिम और होप को गिरफ्तार कर लिया जाता है, और एवा उनकी प्रयोगशाला ले जाती है। लैंग जल्द ही पिम और होप को जेल से बाहर निकालता है, और एवा से प्रयोगशाला वापस लेने में उनकी मदद करता है। लैंग और होप एवा का ध्यान भटकाकर रखते हैं, जबकि पीम जेनेट को वापस लाने के लिए क्वांटम दायरे में प्रवेश कर जाता है। इसी बीच बर्च और उसके गुंडे भी वहां आ जाते हैं। लैंग और होप उनसे लड़ने में व्यस्त रहते है, और एवा तब तक जेनेट से ऊर्जा लेना शुरू कर देती है। लुइस, डेव और कर्ट फिर बर्च को संभालते हैं, तथा लैंग और होप एवा को रोक कर रखते हैं। पिम और जेनेट क्वांटम दायरे से सुरक्षित बाहर आते हैं, और एवा के अस्थायी रूप को स्थिर करने के लिए जेनेट स्वेच्छा से अपनी कुछ ऊर्जा उसे दान कर देती है। लैंग एक बार फिर घर लौटता है, ठीक उस समय पर, जब एक संदिग्ध वू उसकी नज़रबंदी की समाप्ति की घोषणा करने आया होता है। एवा और फोस्टर गायब हो जाते हैं। मिड-क्रेडिट दृश्य में, पिम, लैंग, होप और जेनेट एवा की मदद जारी रखने के लिए क्वांटम ऊर्जा के उत्पादन की योजना बनाते हैं; लेकिन जब लैंग क्वांटम दायरे में ऐसा कर रहा होता है, तो पिम, होप, और जेनेट सभी टुकड़ो में बिखर जाते हैं। पात्र पॉल रड - स्कॉट लैंग / एंट-मैनएक पूर्व अपराधी जिसने एक ऐसा सूट हासिल किया, जो उसकी शक्ति में वृद्धि करते हुए उसे अपना आकार घटाने या बढ़ाने की इजाजत देता है। कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं के बाद, जिसमें लैंग राफ्ट जेल से भाग निकलता है, निर्देशक पेटन रीड ने कहा कि "वह पहली ऐंट-मैन फिल्म में भी भगोड़ा था, लेकिन अब सिर्फ एक बड़ा भगोड़ा है।" इवैंजलीन लिली - होप वैन डायन / वास्पहैंक पिम और जेनेट वैन डायन की बेटी, जिसे उसकी मां के समान सूट और वास्प नाम प्राप्त हुआ है। सभी लेखकों में होप को दिखाने की काफी उत्सुकता थी, कि "एक सुपरहीरो के रूप में वह क्या है, उसकी शक्तियां कैसी हैं, वह कैसे उड़ती है, और कौन से अन्याय ऐसे हैं, जो वह पहले सही करना चाहती है।" माइकल पेना - लुइसलैंग का पूर्व सहपाठी और उसके दल का एक सदस्य। पेना ने कहा कि एंट-मैन की तुलना में उसके चरित्र को सुधार के अवसर काफी कम थे। वाल्टन गोगिन्स - सोनी बर्चएक "निम्न स्तर का आपराधी।" बॉबी कैनावले - पैक्सटनसैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग का एक अधिकारी, जिसकी सगाई लैंग की पूर्व पत्नी मैगी से हुई है। जूडी ग्रीर - मैगीलैंग की पूर्व पत्नी। टिप "टीआई" हैरिस - डेवलैंग के दल का एक सदस्य। डेविड डास्तमलचियन - कर्टलैंग के दल का एक सदस्य। हन्ना जॉन-कमेन - एवा स्टार/घोस्टएक आपराधी, जो पिम प्रौद्योगिकी चोरी करने के बाद वस्तुओं के आर-पार निकलने की क्षमता प्राप्त करता है। इस चरित्र को परंपरागत रूप से कॉमिक्स में नर के रूप में चित्रित किया जाता है, लेकिन फिल्म के लिए महिला चुनी गयी, क्योंकि रचनात्मक टीम का मानना ​​था कि चरित्र का लिंग इसके चित्रण के लिए अप्रासंगिक था, और भूमिका में एक महिला को प्रयोग करना अधिक दिलचस्प होगा। एबी राइडर फोर्टसन - कैसीलैंग तथा मैगी की पुत्री। रैंडल पार्क - जिमी वूशील्ड का एक एजेंट। मिशेल पेफीफर - जेनेट वैन डायनपिम की पत्नी, होप की मां, और मूल वास्प। वह सालों पहले पिम के साथ एक मिशन के दौरान क्वांटम रियल्म में खो गई थी। लॉरेंस फिशबर्न - बिल फॉस्टरपिम का एक पुराना दोस्त, जो गोलिएथ परियोजना पर उसका सहायक था। इस फिल्म में फॉस्टर की भूमिका मिलने से पहले फिशबर्न ने एमसीयू में शामिल होने के बारे में मार्वल से संपर्क किया था, और उन्हें कुछ पात्रों के बारे में बताया था, जिन्हें वह निभा सकते हैं। माइकल डगलस - हैंक पिमएक पूर्व शील्ड एजेंट, एंटोमोलॉजिस्ट, और भौतिक विज्ञानी जो परिवर्तन को संभव बनाने वाले उपमितीय कणों की खोज के बाद 1963 में मूल एंट-मैन बन गया था। निर्माण विकास जून 2015 में, एंट-मैन के निर्देशक पेटन रीड ने फिल्म के लिए एक सीक्वल या प्रीक्वेल बनाने में रुचि व्यक्त की और कहा कि वह "वास्तव में इन पात्रों से प्यार में पद गए थे", और महसूस किया कि "हैंक पिम के बारे में बताने के लिए बहुत सारी कहानियाँ हैं।" एक महीने बाद, पिम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता माइकल डगलस ने कहा कि उन्हें किसी भी अतिरिक्त फिल्म के लिए ऑफर नहीं दिया गया था, लेकिन अगर उन्हें कोई ऑफर मिलता है तो वह अवश्य स्वीकार करेंगे, और संभावित फॉलो-अप के लिए अपनी पत्नी कैथरीन जेता-जोन्स को जेनेट वैन डायन की भूमिका में देखने की इच्छा व्यक्त की। इवांगेलिन लिली-जिन्होंने पिम और वैन डायन की बेटी होप की भूमिका निभाई थी, वैन डायन की भूमिका में मिशेल पेफेफर को देखना चाहती थी। निर्माता केविन फेज ने खुलासा किया कि स्टूडियो के पास अगली एंट-मैन फिल्म के लिए "सुपरकूल विचार" है, और "यदि दर्शक इसे चाहते हैं, तो हम ऐसा करने के लिए जगह ढूंढ ही लेंगे।" रीड ने यह भी बताया कि हैंक पिम के साथ एक एकल एंट-मैन फिल्म बनाने पर भी बातचीत हुई थी, और इसमें संभवतः एंट-मैन के मूल उद्गम और जोर्डी मोला का एक दृश्य होना था, जिसे अंतिम फिल्म से काट दिया गया था। सिनेमा ब्लेंड के एरिक ईसेनबर्ग ने कहा कि पिम और कट अनुक्रम के साथ बनने वाली यह एकल फिल्म मार्वल वन-शॉट्स लघु फिल्म श्रृंखला को पुनर्जीवित करने के लिए एक अच्छी उम्मीदवार होती। जुलाई के अंत तक, डेविड डास्तमलचियन ने भी कर्ट की भूमिका में अगली कड़ी के लिए लौटने में रुचि व्यक्त की। अक्टूबर 2015 में, मार्वल स्टूडियोज ने 6 जुलाई 2018 की निर्धारित रिलीज तिथि के साथ "एंट-मैन एंड द वास्प" नामक सीक्वल की पुष्टि की। उस महीने के अंत तक सीक्वल को निर्देशित करने के लिए रीड से बातचीत जारी थी, और फिर नवंबर में पॉल रड और इवैंजलीन लिली की क्रमश: स्कॉट लैंग / एंट-मैन और होप वैन डायन / वास्प की भूमिकाओं में लौटने की पुष्टि के साथ ही रीड ने फिल्म में अपनी वापसी की भी घोषणा कर दी। रीड के लौटने में इस बात ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कि वह इस फिल्म को "ज़मीनी स्तर से" बना सकते थे, क्योंकि पहली फिल्म में तो वह मूल लेखक और निर्देशक एडगर राइट के चले जाने के बाद शामिल हुए थे। वह उन तत्वों का भी पता लगाना चाहते थे, जिन्हें राइट ने पहली फिल्म में स्थापित किया था। रीड ने सबसे पहले इस सीक्वल के लिए एक रूपरेखा बनाने पर काम शुरू किया, जिसे वह "अजीब, अद्वितीय और अलग" बनाना चाहते थे, क्योंकि सभी मुख्य पात्रों की उत्पत्ति पिछली फ़िल्म में ही स्थापित हो गई थी। फिल्म के शीर्षक में वास्प (शीर्षक में किसी मादा चरित्र रखने वाली यह पहली एमसीयू फिल्म थी) को शामिल करने पर, रीड ने इसे दोनों पात्रों के लिए "आर्गेनिक" कहा, और एंट-मैन फ़िल्म में वास्प की अंतिम पंक्ति को नोट किया- 'यह समय के बारे में है'। रीड ने यह भी सुनिश्चित किया कि फिल्म की शुरुआत से ही वास्प को भी एंट-मैन के समान प्रचार और प्रसिद्धि प्राप्त हो; और यद्यपि जेनेट वैन डायन की भूमिका के लिए तब तक किसी भी अभिनेत्री को कास्ट नहीं किया गया था, फिर भी उन्हें फिल्म में उनकी बैकस्टोरी डालने की इच्छा व्यक्त की और निश्चित किया कि भूमिका में किसको लेना चाहिए। उसी महीने, एंट-मैन फ़िल्म के लेखकों में से एक एडम मैकके ने फिल्म की कहानी लिखने में रूचि व्यक्त की, और डगलस ने भी पुष्टि की कि उनसे भी अपनी भूमिका के लिए वापस आने को लेकर बातचीत जारी थी। रीड ने दिसंबर के आरंभ में कहा था कि इस फिल्म का लहज़ा भी एंट-मैन की ही तरह हेस्ट शैली में हो सकता है, लेकिन एंट-मैन एंड द वास्प "पूरी तरह से एक अलग शैली" में होगी। उन्होंने फिल्म में अतिरिक्त फ्लैशबैक दृश्यों को शामिल करने की भी इच्छा व्यक्त की, और साथ ही साथ कॉमिक्स से पिम की विभिन्न पहचानों और उनके मनोविज्ञान का पता लगाया। रीड ने यह भी कहा कि वह फिल्म संस्करण में एंट-मैन और वास्प के रिश्ते की खोज के बारे में "उत्साहित" थे, जो कॉमिक्स में "रोमांटिक और वीरता साझेदारी" मानी जाती है, पिछली फ़िल्म की तुलना में काफी अलग। इसके अतिरिक्त, रीड ने उल्लेख किया कि 2016 में फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा, और उसके साथ ही फिल्मांकन भी 2017 के आरंभ में निर्धारित कर दिया जाएगा। पहली फिल्म के लेखक, गेब्रियल फेरारी और एंड्रयू बैरर को रड के साथ फिल्म की पटकथा लिखने का काम सौंपा गया, और लेखन जनवरी 2016 में "ईमानदारी से" शुरू हो गया। अगले महीने, मैकके ने कहा कि वह भी कुछ हद तक फिल्म में शामिल होंगे। अप्रैल तक, चारों लेखक कहानी को समझने के लिए रीड के साथ एक कमरे में रुके; रीड ने वादा किया था कि इसमें "ऐसा कुछ है जो आपने पहले किसी फिल्म में कभी नहीं देखा होगा"। निर्माता फेज ने कहा कि वे एंट-मैन को अनोखा और अलग ही रखना चाहते थे, और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में पेश किए गए लैंग के जायंट मैन संस्करण को फ़िल्म में डालने की संभावना तलाश रहे थे। भविष्य फिल्म की रिलीज से पहले ही, रीड ने टिप्पणी की थी कि वह इस शृंखला की तीसरी फिल्म के लिए "आशावान" थे, और उन्होंने मार्वल से इसकी संभावित कहानी के बिंदुओं पर चर्चा भी की थी।https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/ant-man-wasp-michelle-pfeiffer-had-be-convinced-join-1124434 'Ant-Man and the Wasp' Director on Wooing Michelle Pfeiffer and His Marvel Future Couch Aaron द हॉलीवुड रिपोर्टर July 2, 2018 July 6, 2018 https://www.webcitation.org/70iWBSyPf?url=https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/ant-man-wasp-michelle-pfeiffer-had-be-convinced-join-1124434 6 जुलाई 2018 live माइकल डगलस ने एक प्रीक्वेल में अपने चरित्र हैंक पिम के युवा संस्करण की भूमिका निभाने में रुचि व्यक्त की,https://screenrant.com/michael-douglas-young-hank-pym-ant-man-prequel/ Michael Douglas Wants To Play Young Hank Pym in Ant-Man Prequel Lammers Timothy Screen Rant June 23, 2018 July 16, 2018 https://www.webcitation.org/70y340rq3?url=https://screenrant.com/michael-douglas-young-hank-pym-ant-man-prequel/ 17 जुलाई 2018 live कुछ ऐसा जो रीड पहले ही 2015 में कह चुके थे।http://comicbook.com/2015/06/30/ant-man-director-peyton-reed-interested-in-doing-ant-man-prequel/ Ant-Man Director Peyton Reed Interested Doing Ant-Man Prequel About Hank Pym Comicbook.com Davis Brandon June 30, 2015 July 1, 2015 https://www.webcitation.org/6Zhcf6Ady?url=http://comicbook.com/2015/06/30/ant-man-director-peyton-reed-interested-in-doing-ant-man-prequel/ 1 जुलाई 2015 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://marvel.com/movies/movie/245/ant-man_and_the_wasp 5095030 श्रेणी:2018 की फ़िल्में श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में