411 REFERENCE · Wikipedia
सुसाइड स्क्वाड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार| सुसाइड स्क्वाड वॉल्यूम ५ #३३ का कवर। (मार्च २०१८)
सुसाइड स्क्वाड एक काल्पनिक सुपरविलन टीम है जो डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देती है। सुसाइड स्क्वाड का पहला संस्करण द ब्रेव एंड द बोल्ड #२५ (सितंबर १९५९) में प्रकाशित होना शुरू हुआ,Irvine Alex Alexander C. Irvine Dolan Hannah, ed. 1950s DC Comics Year By Year A Visual Chronicle https://archive.org/details/dccomicsyearbyye0000unse Dorling Kindersley 2010 978-0-7566-6742-9 95 In "The Three Waves of Doom", a story that filled The Brave and the Bold #25, writer Robert Kanigher and artist Ross Andru introduced the Suicide Squad, a band of World War II-era military misfits. और दूसरा और आधुनिक संस्करण, जॉन ऑस्ट्रैंडर द्वारा बनाया गया, जो कि लीजेंड्स #३ (जनवरी १९८७) में प्रकाशित होना शुरू हुआ।Manning, Matthew K. "1980s" in Dolan, p. 228: "Writer John Ostrander gave the new Suicide Squad its own series, having brought the team to life in 1986's Legends miniseries...With the team's own title, Ostrander was helped by artist Luke McDonnell."
सुसाइड स्क्वाड का आधुनिक अवतार टास्क फोर्स एक्स है - असंतुष्ट खलनायकों की एक टीम, जो अमांडा वॉलर के निर्देशन में पैरोल, वर्क रिलीज़ या जेल की सजा कम करने के बदले में उच्च जोखिम वाले मिशनों का संचालन करती है। उच्च क्षमताओं और प्रतिभा के बावजूद, दस्ते का प्रत्येक सदस्य महत्वहीन है, और प्रत्येक मिशन के साथ ही यह उम्मीद की जाती है कि टीम के कई सदस्य मिशन से जीवित वापस नहीं आएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी सदस्यों वॉलर के निर्देशों का पालन करें, उनकी गर्दन में एक विस्फोटक उपकरण लगाया जाता है। टीम का नाम सुसाइड स्क्वाड उनके द्वारा किये जाने वाले मिशनों की खतरनाक प्रकृति के कारण है।https://www.bustle.com/articles/175230-why-is-it-called-suicide-squad-the-teams-name-is-fitting-for-their-mission Why Is It Called 'Suicide Squad'? The Team's Name Is Fitting For Their Mission Ficarra Jenn August 2016 2017-02-03http://www.polygon.com/2015/7/16/8974897/suicide-squad-explainer The Suicide Squad, explained Polo Susana 2015-07-16 Polygon 2017-02-03 Nobody really believes that a hero will get killed in their own book, so it can be hard to bring tension to the fight between good and evil. But when every member of the team is as unimportant to the publisher as they are to the fictional setting in which they exist, death really can be around the corner. As the Suicide Squad book killed somebody in just about every story arc, readers, as so often happens, got hooked on the idea that nobody was safe.
रजत युग में इसकी उत्पत्ति से लेकर आधुनिक समय के पोस्ट-क्राइसिस रीइमेजनिंग तक, और फिर २०२० में शुरू हुए वर्तमान संस्करण में भी सुसाइड स्क्वाड के विभिन्न अवतार कई वर्षों तक अस्तित्व में रहे हैं, जैसा कि कई स्व-शीर्षक वाली कॉमिक बुक श्रृंखला में दर्शाया भी गया है। टीम का वर्तमान अवतार सुसाइड स्क्वाड कॉमिक श्रृंखला के छठे खंड में दिखाई देता है, और इसके आवर्ती सदस्यों में कैप्टन बूमरैंग, डेडशॉट और हार्ले क्विन शामिल हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:डीसी कॉमिक्स