411 REFERENCE · Wikipedia
लाइजीया सागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लाइजीया सागरLigeia Mare 250px टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र का कंप्यूटर-रंगित चित्र जिसमें लाइजीया सागर दिख रही है। दूर बाई तरफ़ क्रैकन सागर और नीचे दाई ओर अतित्लान झील नज़र आ रही हैं। सागर (Mare) 79 N 248 W 500 किमी
लाइजीया सागर (Ligeia Mare) सौर मंडल के शनि ग्रह के सबसे बड़े चन्द्रमा टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित एक झील है। क्रैकन सागर के बाद यह टाइटन पर दूसरी सबसे बड़ी ज्ञात झील है। कैसिनी-होयगेन्स अंतरिक्ष यान ने इसका अकार पूरी तरह मापा था - इसकी चौड़ाई ३५० किमी और लम्बाई ४२० किमी है। इसका सतही क्षेत्रफल १,२६,००० किमी२ है (यानी भारत के बिहार राज्य से लगभग सवा गुना) और इसका इर्द-गिर्द का तट २,००० किमी लम्बा है। टाइटन की अन्य झीलों की तरह इसमें भी पानी की जगह मीथेन जैसे हाइड्रोकार्बन द्रवावस्था में भरे हैं।
प्रस्तावित शोध यान
लाइजीया सागर का अध्ययन करने के लिए एक अंतरिक्ष शोध यान भेजने का प्रस्ताव है। यदि मंज़ूरी मिली तो टाइटन सागर शोधयान (Titan Mare Explorer, टाइटन मेर ऍक्स्प्लोरर) लाइजीया सागर में गिराया जाएगा जहाँ यह सतह पर तैरकर झील में जानकारी बटोरता हुआ घूमेगा।Titan Mare Explorer (TiME): The First Exploration of an Extra-Terrestrial Sea https://web.archive.org/web/20091024224613/http://www.spacepolicyonline.com/pages/images/stories/PSDS%20Sat1%20Stofan-TIME.pdf 24 अक्तूबर 2009 , Ellen Stofan, Accessed 2009-11-03Let's go sailing on lakes of Titan! https://web.archive.org/web/20121010200010/http://www.scientificamerican.com/article.cfm?id=lets-go-sailing-on-lakes-of-titan-2009-11 10 अक्तूबर 2012 , Scientific American, November 1, 2009.
इन्हें भी देखें
क्रैकन सागर
पुंगा सागर
टाइटन (चन्द्रमा)
सन्दर्भ
2
श्रेणी:टाइटन (शनि का चंद्रमा)