Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुंछ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुंछ Poonch नगर Poonch3.jpg पुंछ नगर का एक दृश्य India Jammu and Kashmir right जम्मू कश्मीर में पुंछ की स्थिति 33.77 74.1 inline, title inline,title देश प्रान्त जम्मू और कश्मीर ज़िला पुंछ ज़िला स्थापना 322 ईसा पूर्व नगर परिषद पुंछ नगर परिषद Metric 981 40987 2011 auto भाषाएँ आधिकारिक हिन्दी, उर्दू, डोगरी, गोजरी IST +5:30 पुंछ (Poonch) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पुंछ ज़िले में स्थित एक नगर परिषद है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और पुंछ नदी के किनारे हुआ है।"Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514"District Census Handbook, Jammu & Kashmir https://web.archive.org/web/20160512072405/https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ 12 मई 2016 ," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India"Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999"Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493 पुंछ का उल्लेख महाभारत में मिलता है तथा चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी इस नगर का उल्लेख किया है।महाभारत 7.4.5; 7/91/39-40.वाटर्स, युआन चांग, भाग I, पृष्ठ 284. भूगोल पुंछ नगर 33.77 N 74.1 E निर्देशांक पर स्थित है।http://www.fallingrain.com/world/IN/12/Punch.html Falling Rain Genomics, Inc - Poonch 30 सितंबर 2013 https://www.webcitation.org/6ACOldeea?url=http://www.fallingrain.com/world/IN/12/Punch.html 26 अगस्त 2012 dead इस नगर की समुद्र तल से औसत ऊँचाई ९८१ मीटर है। पीर पंजाल पहाड़ीयां पुंछ घाटी से लेकर कश्मीर घाटी तक फ़ैली हैं। इस नगर में चार तहसीलें हैं: हवेली, मेंढर, सुरनकोट और मंडी। इतिहास पुंछ कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। जब सिकंदर महान ने ३२९ ईसा पूर्व में राजा पोरस पर आक्रमण किया था, तब यह क्षेत्र द्रवभीषण नाम से जाना जाता था। छठी शताब्दी में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग भी इस क्षेत्र से गुजरा था। ८५० इस्वी के आसपास इस क्षेत्र में राजा नर ने राज किया था जो कि मूलतः घोड़ा व्यापारी था। महमूद गजनवी ने पुंछ पर १०२० इस्वी में आक्रमण किया था। राजतरंगिणी के अनुसार, पुंछ के राजा त्रिलोचन पाल से महमूद गजनवी की भीषण लड़ाई हुई थी। १५९६ में मुग़ल सम्राट जहाँगीर ने सिराजुद्दीन को यहाँ का राजा बनाया। १८१९ इस्वी से १८५० इस्वी तक पुंछ खालसा दरबार के अन्तर्गत रहा, तब यहाँ सिखों ने राज किया। आजादी के समय यह हिस्सा राजा हरी सिंह के कब्जे में था। 1947 में, भारत के विभाजन के बाद, महाराजा के शासन के खिलाफ पुंछ जिले के पश्चिमी भाग (बाग और सुधनोती तहसीलों में) में घुसपैठ व उपद्रव शुरू हो गया, और नव-स्वतंत्र पाकिस्तान में प्रवेश के प्रयास होने लगे। विद्रोही सशस्त्र थे और पाकिस्तान द्वारा समर्थित थे, और उन्होंने राज्य बलों को बेदखल कर दिया था, जो पुंछ शहर में अपनी छावनी में बंधे हुए थे। 20 नवंबर 1948 को भारतीय सेना द्वारा राहत मिलने तक यह शहर लगभग एक साल तक बना रहा। ज़िले का पश्चिमी हिस्सा उपद्रवियों के नियंत्रण में रहा, जो पाकिस्तान के साथ पाक-अधिकृत कश्मीर के भाग के रूप में शामिल हुआ। जिले के दो हिस्सों के बीच नियंत्रण रेखा पुंछ शहर से कुछ पश्चिम में चलती है। जलवायु इस नगर की जलवायु ठंडी है। गर्मियां छोटी व सुखदायी होती है। गर्मी का तापमान सामान्यतः 31 डिग्री सेल्सीयस से अधिक नहीं होता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी अधिक होती है। दिसम्बर के महीने में बर्फ़बारी होती है। औसत वार्षिक वर्षा १०८७ मिलीमीटर होती है। पुंछ Yes Yes 19 20 31 32 33 34.5 32 31 28 26 24 21 34.5 11.8 19.9 23.6 25.9 27.3 29.6 31.5 29.7 22.6 21.7 16.8 10.1 30.1 1.2 4.7 13.6 16.0 19.4 24.8 24.5 22.0 18.0 16.4 9.6 1.5 17.7 -4.9 -3 3 6 7 9 12 8 12 4 2 -4.4 -4.9 green 50.0 46.4 53.2 26.3 16.0 51.8 283.4 344.5 123.9 38.1 11.9 42.2 1087.7 बीबीसी मौसम आईएमडी October 2011 जनसांख्यिकी २०११ की जनसंख्या के अनुसार पुंछ की आबादी ४०,९८७ है। पुरूषों की ५५% तथा महिलाओं की ४५% है। यहाँ की साक्षरता दर ७९% है। परिवहन यहाँ पर एक छोटा हवाई अड्डा है। रेल लाइन का निर्माण अभी चल रहा है। वर्तमान में बस के ही माध्यम से यहाँ पर आया जाया जा सकता है। इन्हें भी देखें पुंछ नदी पुंछ ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के शहर श्रेणी:पुंछ ज़िला श्रेणी:पुंछ ज़िले के नगर