411 REFERENCE · Wikipedia
और्ट बादल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
और्ट बादल या और्ट क्लाउड एक गोले के रूप का धूमकेतुओं का बादल है जो सूर्य से लगभग एक प्रकाश-वर्ष के दूरी पर हमारे सौर मण्डल को घेरे हुए है। इसमें अरबों की संख्या में धूमकेतु हैं। खगोलीय इकाई में एक प्रकाश वर्ष लगभग ५०,००० ख॰ई॰ होता है (१ ख॰ई॰ पृथ्वी से सूरज की दूरी है), यानि और्ट बादल सूरज से पृथ्वी के मुक़ाबले में पचास हज़ार गुना अधिक दूर है। और्ट बादल सौर मण्डल के सब से दूर-तरीन क्षेत्र है। सौर मण्डल के काइपर घेरे और बिखरा चक्र वाले क्षेत्र - जो वैसे बहुत बाहर की ओर माने जाते हैं - दोनों और्ट बादल के हज़ार गुना अधिक सूरज के पास है। यह बात ध्यान योग्य है के वैज्ञानिकों ने और्ट बादल के अस्तित्व के मिल जाने की भविष्यवाणी तो की है लेकिन इसके अस्तित्व का अभी कोई पक्का प्रमाण नहीं मिला है। मानना है के और्ट बादल हमारे सौर मण्डल की गुरुत्वाकर्षक सीमा पर है और उसके बाद सूरज का खिचाव बहुत कम रह जाता है।
== और्ट बादल के क्षेत्र ==
वैज्ञानिकों का मानना है के और्ट बादल के दो भिन्न क्षेत्र हैं -
गोले के अकार का बाहरी और्ट बादल - यह एक पूरा गोला है जो पूरे सौर मण्डल को बाहर से ढके हुए है
चक्र के अकार वाले भीतरी और्ट बादल - यह एक चपटा चक्र है जो सौर मण्डल के चक्र के बाहर और बहरी और्ट बादल के अन्दर है
== इन्हें भी देखें ==
सौर मण्डल
धूमकेतु