Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धामोनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धामोनी Dhamoni धामोनी India Madhya Pradesh 24.188 78.752 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त मध्य प्रदेश ज़िला सागर ज़िला 10 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 दूरभाष कोड धामोनी (Dhamoni) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सागर ज़िले में स्थित एक छोटा गाँव है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विवरण धामोनी सागर के उत्तर में झांसी मार्ग पर करीब 44 किमी की दूरी पर स्थित धामोनी अब उजाड़ हो चुका है, लेकिन इसका ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्व है। गढ़ा मंडला के राज्‍यकाल में महत्वपूर्ण होने के कारण इसे गढ़ बनाया गया था और इसके साथ 50 मौजे थे। गढ़ा मंडला वंश के एक वंशज सूरत शाह ने इस किले को बनाया था। ऐतिहासिक संदर्भ एक दंत कथा के अनुसार मुगलकाल का मशहूर इतिहासकार अबुल फजल भी यहीं पैदा हुआ था लेकिन इसका कोई प्रमाण आज उपलब्ध नहीं है। आइन-ए-अकबरी में इसका उल्लेख मालवा सूबे में रायसेन की सरकार के महाल के रूप में किया गया है। किसी जमाने में यहां हाथी बेचने के लिए बाजार भरता था। यह ओरछा के राजा वीरसिंहदेव के राज्‍य में (1605-27) सम्मिलित था। उन्होंने किले का फिर से निर्माण कराया था। पुरातात्‍विक महत्‍व पुराने खंडहरों के कारण धामोनी पुरातत्व की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। किले के अलावा यहां रानी महल के नाम से विख्यात एक महल भी है। यहां का एक अन्य उल्लेखनीय स्थान मुस्लिम संतों की दो मजारें भी हैं। इनमें से एक बालजीत शाह की मजार है, जिन्हें अबुल फजल का गुरु समझा जाता है। दूसरी मजार मस्‍तान शाह वली की मानी जाती है। उनके बारे में कहा जाता है कि गांव में पानी नहीं मिलने के कारण उन्होंने धामोनी को बददुआ दी थी। संतों की मजारों के बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं। यहां साल में एक बार गर्मियों के मौसम में उर्स का आयोजन किया जाता है। गांव के किनारे कुछ जैन मंदिर भी हैं, जिनका निर्माण 1815-19 के बीच हुआ था। इन्हें भी देखें सागर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के गाँव श्रेणी:सागर ज़िला श्रेणी:सागर ज़िले के गाँव