411 REFERENCE · Wikipedia
वहन क्षमता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|300px|मानव जनसंख्या वृद्धि का ग्राफीय निरूपण, 10,000 ई॰ पू॰ - 2000 ई॰
वहन क्षमता अथवा जनसंख्या वहन क्षमता (अंग्रेज़ी:Carrying capacity) किसी भौगोलिक क्षेत्र के पारितंत्र में किसी जीवधारी प्रजाति की उस अधिकतम जनसंख्या के रूप में परिभाषित की जाती है जिसे उस पारितंत्र के संसाधन पोषण प्रदान कर सकते हों।दया शंकर त्रिपाठी, पर्यावरण अध्ययन, गूगल पुस्तक, (अभिगमन तिथि 27-07-2014)Z Hui, C. (2006) Carrying capacity, population equilibrium, and envrionment's maximal load https://web.archive.org/web/20150924171153/http://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0304380005003339 24 सितंबर 2015 . Ecological Modelling, 192, 317–320. http://dx.doi.org/10.1016/j.ecolmodel.2005.07.001 स्पष्ट है कि वहन क्षमता से अधिक जनसंख्या वृद्धि उस पारितंत्र पर दबाव डालेगी और अत्यधिक वृद्धि उस तंत्र के विफल होजाने का कारण भी बन सकती है।मधु अस्थाना पर्यावरण: एक संक्षिप्त अध्ययन, गूगल पुस्तक, (अभिगमन तिथि 27-07-2014)
पारितंत्र की वहन क्षमता से अधिक जनसंख्या वृद्धि हो जाना जनसंख्या उत्क्षेप (Population overshoot) कहा जाता है।
यह एक पारिस्थितिकीय संकल्पना है जिसका वर्तमान मानव जनाधिक्य को पृथ्वी के पर्यावरण रुपी पारितंत्र के संसाधनों और सेवाओं की सीमा से जोड़कर देखा जा रहा है। मानव जनाधिक्य एक ऐसी स्थिति है जब मानव जनसंख्या किसी क्षेत्र की पारिस्थितिकीय वहन क्षमता से अधिक हो जाए।Ehrlich, Paul R. Ehrlich & Anne H. (1990). The population explosion https://web.archive.org/web/20141206224542/http://www.ditext.com/ehrlich/title.html 6 दिसंबर 2014 . London: Hutchinson. pp. 39–40. ISBN 0091745519. Retrieved 27 जुलाई 2014. "When is an area overpopulated? When its population can't be maintained without rapidly depleting nonrenewable resources [39] (or converting renewable resources into nonrenewable ones) and without degrading the capacity of the environment to support the population. In short, if the long-term carrying capacity of an area is clearly being degraded by its current human occupants, that area is overpopulated." यह शब्दावली पूरी मानव जाति की जनसंख्या और वैश्विक पर्यावरण (जो एक पारितंत्र भी है) की वहन क्षमता के बीच संबंधों को व्यक्त करने के लिये भी इस्तेमाल होती है।"Global food crisis looms as climate change and population growth strip fertile land" https://web.archive.org/web/20141005135037/http://www.theguardian.com/environment/2007/aug/31/climatechange.food 5 अक्तूबर 2014 . Guardian.co.uk (2007-08-31).
विद्वानों का मानना है कि मनुष्य जनसंख्या वृद्धि द्वारा पृथ्वी के पर्यावरण (वैश्विक पारितंत्र) पर दबाव डाल रहा है क्योंकि मानव जनसंख्या पहले ही अधिकतम वहन क्षमता का स्तर पार कर चुकी है।Zimmerer, K.S., "Human Geography and the "New Ecology": The Prospect of Promise and Integration" https://web.archive.org/web/20160304052428/http://dusk.geo.orst.edu/prosem/PDFs/human_geog.pdf 4 मार्च 2016 , Annals of the Assoc. of American Geo., 84(1), 108–125, (1994)मानव के भार को वहन करने की पृथ्वी की क्षमता की परीक्षा ली जा रही है: बोकोवा https://web.archive.org/web/20140727180926/http://hindi.business-standard.com/storypage_hin.php?autono=65674 27 जुलाई 2014 बिजनेस स्टैण्डर्ड (हिंदी) November 09, 2012, (अभिगमन तिथि 27-07-2014)
इन्हें भी देखें
संधारणीय विकास
जनसंख्या विस्फोट
मानव पारिस्थितिकी
सन्दर्भ
श्रेणी:पारिस्थितिकी
श्रेणी:मानव भूगोल
श्रेणी:पर्यावरण
श्रेणी:संधारणीय विकास
श्रेणी:आबादी पारिस्थितिकी