411 REFERENCE · Wikipedia
महानतम भारतीय (सर्वेक्षण)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सबसे महान भारतीय या महानतम भारतीय (अंग्रेजी: The Greatest Indian) रिलायंस मोबाइल द्वारा प्रायोजित एक सर्वेक्षण हैं, जो सीएनएन आईबीएन व हिस्ट्री चैनल के साथ साझेदारी में, और आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था। आधुनिक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपुर्ण योगदान और भारतीयों के जीवन में अद्वितीय असाधारण बदलाव लाने वाला महानतम शख्सियत खोजने के लिए भारत में दि ग्रेटेस्ट इंडियन या सबसे महानतम भारतीय इस कार्यक्रम का जनमत सर्वेक्षण जून 2012 से अगस्त 2012 के बीच आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण में डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विजेता घोषित हुए हैं। उन्हें करीब 2 करोड़ वोट प्राप्त हुये थे।https://www.historyindia.com/ HISTORY TV18 HISTORY TV18 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161213230840/https://www.historyindia.com/ 13 दिसंबर 2016 live
इस सर्वेक्षण में पहले भारत के विभिन्न छेत्रों (जैसे, कला, राजनिती, अर्थशास्त्र, समाज सेवा, खेल, उद्योग, संगीत आदी) के 100 महान हस्तियों की सूची बनाई गई, जिनमें से 50 नाम सर्वेक्षण के ज्यूरी के जरीये चूने गये। उसके बाद इन 50 भारतीयों के लिये लोगों के वोट लिये गये, और उनमें से सर्वाधिक वोट मिले हैं ऐसे 10 नाम अंतिम राऊंड के लिये चूने गये। इन 10 नामों के लिए एक बार फिर सभी नागरिकों द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन वोटिंग ओपन की गई, जिसमें सर्वाधिक मतदान डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को मिले थे, वो सबसे महानतम भारतीय के रूप में चुने गयें। भारत की स्वतंत्रता के बाद सबसे महानतम भारतीय तथा सबसे लोकप्रिय भारतीय डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं।
महानतम ब्रिटेन स्पिन के अन्य संस्करणों के विपरीत, महानतम भारतीय इतिहास के सभी समय अवधि से लोगों को शामिल नहीं किया था। दो कारणों से इस चुनाव के लिए दिए गए थे। इसमें महात्मा गांधी को नहीं लिया गया, उन्हें बिना सर्वेक्षण के महान बना दिया, नहीं तो विशेष रूप से आंबेडकर और गांधी में उनके वोटों की तुलना होती। सर्वेक्षण पैनल के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गांधी सूची में शामिल हो गए होते, तो वहाँ द ग्रेटेस्ट इंडियन के शीर्षक के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती। ग्रेटेस्ट इंडियन एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में भारत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चुने है। भारतीयों ने वोटिंग के जरीए आंबेडकर का महानतम भारतीय के रुप में चयन किया।http://www.historyindia.com/TGI/node/60 संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20131013114842/http://www.historyindia.com/TGI/node/60 13 अक्तूबर 2013 dead
मूल पचास प्रत्याशियों की सूची
भीमराव आंबेडकर
इंदिरा गांधी
ए पी जे अब्दुल कलाम
जवाहरलाल नेहरू
जयप्रकाश नारायण
अटल बिहारी वाजपेयी
वल्लभभाई पटेल
कांशीराम
राम मनोहर लोहिया
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
सैम मानेकशॉ
बाबा आम्टे
मदर टेरेसा
इला भट्ट
विनोबा भावे
कमलादेवी चट्टोपाध्याय
रवि शंकर
एम एस सुब्बुलक्ष्मी
मकबूल फ़िदा हुसैन
बिस्मिल्लाह खान
आर के नारायण
आर के लक्ष्मण
बी. लालकृष्ण एस अयंगर
अमिताभ बच्चन
राज कपूर
कमल हसन
सत्यजीत रे
लता मंगेशकर
ए आर रहमान
किशोर कुमार
दिलीप कुमार
देव आनंद
मोहम्मद रफी
होमी भाभा
धीरूभाई अंबानी
वर्गीज कुरियन
घनश्याम दास बिड़ला
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा
एन आर नारायणमूर्ति
विक्रम साराभाई
एम. एस. स्वामीनाथन
रामनाथ गोयनका
अमर्त्य सेन
ई श्रीधरन
सचिन तेंडुलकर
कपिल देव
सुनील गावस्कर
ध्यानचंद
विश्वनाथन आनंद
मिल्खा सिंह
शीर्ष दस महान भारतीय (टॉप टेन)
टॉप टेन या शीर्ष दस महान भारतीयों की क्रमानुसार सूची, इन सभी को भारत रत्न पुरस्कार से सन्मानित किया गया है। इस संपूर्ण सर्वेक्षण में भीमराव रामजी आंबेडकर को करीब २ करोड़ वोट प्राप्त हुए हैं।
इस अंतिम सर्वेक्षण में कुल वोट ८०,९७,२४३ प्राप्त हुए थे, जिसमें विदेश के ५८,६७५ वोट थे। इन १० महान भारतीयों में से भी सबसे अधिक वोट बोधिसत्व डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को प्राप्त हुए और करोड़ो लोगों एवं ज्यूरी द्वारा सबसे महान भारतीय घोषित हुए।
रँकव्यक्तित्वविख्यात / प्रसिद्धी वोट 1 डॉ॰ भीमराव आंबेडकर 100px डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर विश्व स्तर के बहुश्रुत विद्वान थे, भारत के प्रथम कानून मंत्री, मानवाधिकार आंदोलन के संघर्ष के प्रमुख नेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार, दलित बौद्ध आंदोलन के जनक, भारत के सामाजिक आन्दोलन के सबसे बड़े नेता थे। उन्हे आज आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर देखा जाता है। १९,९१,७३५ 2 ए. पी. जे. अब्दुल कलाम 100px डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। १३,७४,४३१ 3 वल्लभभाई पटेल 100px सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। ५,५८,५३५ 4 अटल बिहारी वाजपेयी 100px अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता भी हैं। वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले पुरुषों में से एक हैं और १९६८ से १९७३ तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। १,६७,३७८ 5 मदर टेरेसा 100px मदर टेरेसा, रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है, का जन्म अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एकअल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब,उस्मान साम्राज्य (वर्त्तमान सोप्जे,मेसेडोनिया गणराज्य) में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिकनन थीं, जिन्होंने १९४८ में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। ९२,६४५ 6 जे. आर. डी. टाटा 100px जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत में विकास किया। १९३२ में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने १९४५ में टेल्को की शूरूवात की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। ५०,४०७ 7 सचिन तेंदुलकर 100px सचिन रमेश तेंदुलकर, क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। ४७,७०६ 8 इंदिरा गांधी 100px इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी, वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। १७,६४१ 9 लता मंगेशकर 100px लता मंगेशकर, भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एकपार्श्वगायक के रूप में रही है। ११,५२० 10 जवाहरलाल नेहरू 100px जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र - के वास्तुकार मानें जाते हैं। ९,९२१
परिणाम
डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी को ‘सबसे महान भारतीय’ के रूप में की मंजूरी दे दी है। कई प्रमुख विद्वानों को लेख लिखने के लिए बधाई, उनमें रामचंद्र गुहा और एस आनंद भी शामिल थे।https://www.outlookindia.com/magazine/story/a-case-for-bhim-rajya/281924 A Case For Bhim Rajya https://www.outlookindia.com/ 28 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190528154943/https://www.outlookindia.com/magazine/story/a-case-for-bhim-rajya/281924 28 मई 2019 live
इन्हें भी देखें
संविधान दिवस (भारत)
आंबेडकर जयंती
आंबेडकरवाद
बाहरी कडिया
महानतम भारतीय
सन्दर्भ
3
श्रेणी:भारत
श्रेणी:सर्वेक्षण
श्रेणी:भारत के लोग
श्रेणी:भीमराव आंबेडकर