411 REFERENCE · Wikipedia
सिंगापुर मेट्रो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मास रैपिड ट्रान्ज़िट (एम॰आर॰टी॰) ms Pengangkutan Gerak Cepatzh 新加坡地铁系统 offta சிங்கப்பூர் பெருவிரைவு ரயில் off Logo of Singapore MRT.svg 150px center NS19 Toa Payoh MRT Exit D 20220712 192031 (cropped 16 to 9).jpgतोआ पायोह एम॰आर॰टी॰ स्टेशन का द्वार NE7 Little India MRT Exit E 20210904 131526.jpgलिटिल इंडिया एम॰आर॰टी॰ स्टेशन का द्वार Jurong East MRT station 230622.jpgजुरोंग ईस्ट एम॰आर॰टी॰ स्टेशन का बाह्य दृश्य CG1 Expo EWL MRT Platforms.jpgएक्स्पो एम॰आर॰टी॰ स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म TE9 Caldecott MRT platforms 20210828 074345.jpgकैल्डेकॉट एम॰आर॰टी॰ स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म 300 2 white 0 ऊपर से, बाएँ से दाएँ: तोआ पायोह, लिटिल इंडिया स्टेशनों के प्रवेशद्वार; जुरोंग ईस्ट स्टेशन का बाह्य दृश्य; ईस्ट–वेस्ट लाइन (ई॰डब्ल्यू॰एल॰) के प्लेटफ़ॉर्म एक्स्पो स्टेशन पर तथा थॉमसन–ईस्ट कोस्ट लाइन के प्लेटफ़ॉर्म कैल्डेकॉट स्टेशन पर भूमि परिवहन प्राधिकरण सिंगापुर तीव्रगामी रेल ८६ परिचालन में, २ निर्माणाधीन। १४३१४३ परिचालन में, ४४ निर्माणाधीन अथवा नियोजित, २ आरक्षित। १६४ परिचालन में, यदि अंतर्स्थानक स्टेशनों को द्विगुण अथवा त्रिगुण गिना जाए। ३४.१ लाख (२०२४) yes 1987 11 7 एस॰एम॰आर॰टी॰ ट्रेन्सएस॰बी॰एस॰ ट्रान्ज़िट पूर्णतः पृथक-स्तरीय ~६२३ रेलगाड़ियाँ४७४ परिचालन में, १६ पुरानी रेलगाड़ियाँ २०२५ की तृतीय तिमाही तक निष्कासित होंगी और ३६ नवीन समकक्षों से प्रतिस्थापित होंगी, १२९ अतिरिक्त रेलगाड़ियाँ आदेशित। जिनमें >२,८०० डिब्बे सम्मिलित२,१९४ यात्री डिब्बे परिचालन में, ९६ पुराने यात्री डिब्बे २०२५ की तृतीय तिमाही तक निष्कासित होंगे और २१६ नवीन समकक्षों से प्रतिस्थापित होंगे, ५१९ अतिरिक्त यात्री डिब्बे आदेशित, कम से कम ३१ अनुरक्षण वाहन परिचालन में। ३–८ डिब्बे३-डिब्बा विन्यास: सर्कल लाइन, डाउनटाउन लाइन, जुरोंग रीजन लाइन (न्यूनतम)४-डिब्बा विन्यास: थॉमसन–ईस्ट कोस्ट लाइन, जुरोंग रीजन लाइन (अधिकतम)६-डिब्बा विन्यास: नॉर्थ–साउथ लाइन, ईस्ट–वेस्ट लाइन, नॉर्थ ईस्ट लाइन, क्रॉस आइलैण्ड लाइन८-डिब्बा विन्यास: क्रॉस आइलैण्ड लाइन (अधिकतम) चरम समय: १–३ मिनटग़ैर-चरम समय: ५–७ मिनट 242.6 km mi on 400 – 500 m ft 2 (मुख्य रेखा),190 m ft 2 (डिपो) sg on y उपरी कैटेनेरी 80 - 90 km/h mph on (सेवा)90 - 100 km/h mph on (परिकल्पना) 250px एम॰आर॰टी॰ जाल मानचित्र show *https://www.smrt.com.sg/ एस॰एम॰आर॰टी॰
https://www.sbstransit.com.sg/ एस॰बी॰एस॰ ट्रान्ज़िट
मास रैपिड ट्रान्ज़िट (एम॰आर॰टी॰/MRT), जिसे बोलचाल में सिंगापुर मेट्रो कहा जाता है, सिंगापुर का तीव्रगामी रेल परिवहन तन्त्र है तथा यह द्वीप-देश का प्रमुख रेल परिवहन साधन है। लगभग दो दशकों की योजना के पश्चात् इस तन्त्र का संचालन नवम्बर १९८७ में प्रारम्भ हुआ, जब ६ कि॰मी॰ (३.७ मील) का प्रारम्भिक खण्ड पाँच स्टेशनों सहित उद्घाटित किया गया। इसके पश्चात् यह जाल देश के मुख्य द्वीप के समस्त विस्तार में फैल चुका है, वनाच्छादित मध्य भाग तथा ग्रामीण उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर, सिंगापुर की उस नीति के अनुरूप जिसमें सार्वजनिक परिवहन का मेरुदण्ड स्वरूप एक समग्र रेल-जाल विकसित करना है। वर्ष २०२४ में इसका औसत दैनिक यात्रीभार ३४.१ लाख था।
एम॰आर॰टी॰ संजाल लगभग २४२.६ कि॰मी॰ (१५०.७ मील) की पृथक-स्तरीय मार्ग-रेखाओं पर मानक गेज में विस्तृत है। वर्ष २०२४ तक इसमें १४३ परिचालित स्टेशन सम्मिलित हैं, जो छह परिचालित रेखाओं में वृत्त-रेखीय विन्यास में व्यवस्थित हैं। वर्तमान में दो और रेखाएँ तथा ४४ स्टेशन निर्माणाधीन हैं, साथ ही विद्यमान रेखाओं पर विस्तार कार्य भी चल रहा है। समग्र रूप से यह जाल सन् २०४० तक लगभग ४६० कि॰मी॰ (२९० मील) तक दुगुना हो जाएगा। भूमि परिवहन प्राधिकरण (एल॰टी॰ए॰) की भूमि परिवहन महायोजना २०४० में संभावित नवीन रेखाओं, संरेखणों तथा मध्यवर्ती स्टेशनों पर अध्ययन जारी है।Land Transport Authority, Singapore 1996, p. 8. यह द्वीप-व्यापी भारी रेल-जाल स्वचालित गाइडवे ट्रान्ज़िट प्रणालियों से भी जुड़ा है, जो चुनिन्दा उपनगरों में स्थानीयकृत हैं और सामूहिक रूप से लाइट रैपिड ट्रान्ज़िट (एल॰आर॰टी॰) कहलाते हैं। ये सार्वजनिक बसों के साथ मिलकर मुख्य रेखा को पूरक बनाते हैं तथा एम॰आर॰टी॰ स्टेशनों और एच॰डी॰बी॰ सार्वजनिक आवास परिसरों के बीच अन्तिम चरण का सम्पर्क प्रदान करते हैं।https://www.lta.gov.sg/content/dam/ltagov/who_we_are/our_work/land_transport_master_plan_2040/pdf/LTA%20LTMP%202040%20eReport.pdf LTA LTMP 2040 eReport 2013 lta.gov.sg Land Transport Authority https://web.archive.org/web/20240529044609/https://www.lta.gov.sg/content/dam/ltagov/who_we_are/our_work/land_transport_master_plan_2040/pdf/LTA%20LTMP%202040%20eReport.pdf 29 May 2024 23 June 2024 liveLand Transport Authority, Singapore 1996, p. 8.
एम॰आर॰टी॰ दक्षिण-पूर्व एशिया की सर्वाधिक प्राचीन, व्यस्त तथा व्यापक भारी रेल मेट्रो प्रणाली है। इसके रेल अधोसंरचना पर पूँजीगत व्यय सन् २०२१ में कुल १५० अरब सिंगापुर डॉलर तक पहुँच गया, जिससे यह प्रति कि॰मी॰ तथा कुल व्यय दोनों दृष्टियों से विश्व की सर्वाधिक महँगी प्रणालियों में सम्मिलित हो गया। यह तन्त्र अर्ध-राष्ट्रीयीकृत संकर नियामक ढाँचे के अन्तर्गत संचालित है।Land Transport Authority, Singapore 1996, p. 8.https://www.straitstimes.com/singapore/transport/new-sungei-kadut-mrt-station-linking-north-south-and-downtown-lines-could New Sungei Kadut MRT station linking North-South and Downtown Lines could shorten trips by 30 mins Toh Ting Wei 25 May 2019 The Straits Times 25 May 2019 https://web.archive.org/web/20190525105557/https://www.straitstimes.com/singapore/transport/new-sungei-kadut-mrt-station-linking-north-south-and-downtown-lines-could 25 May 2019 SingaporeLand Transport Authority, Singapore 1996, p. 8.https://www.straitstimes.com/singapore/transport/almost-100b-earmarked-for-land-transport-projects Almost $100b earmarked for land transport projects Tan Christopher 28 March 2020 The Straits Times 6 July 2021 https://web.archive.org/web/20210709225227/https://www.straitstimes.com/singapore/transport/almost-100b-earmarked-for-land-transport-projects 9 July 2021 live निर्माण एवं क्रय की देखरेख भूमि परिवहन प्राधिकरण (एल॰टी॰ए॰) करता है, जो एक वैधानिक सरकारी बोर्ड है। यह लाभकारी परिचालकों, एस॰एम॰आर॰टी॰ तथा एस॰बी॰एस॰ ट्रान्ज़िट, को परिचालन अधिकार प्रदान करता है। एस॰एम॰आर॰टी॰ तेमासेक के अधीन एक राज्य-स्वामित्व उद्यम है, जबकि एस॰बी॰एस॰ ट्रान्ज़िट सार्वजनिक कम्पनी कम्फ़र्टडेलग्रो के अधीन है। ये परिचालक अपनी-अपनी रेखाओं पर परिसंपत्ति अनुरक्षण के उत्तरदायी हैं तथा बस सेवाएँ भी संचालित करते हैं, जिससे परिचालन सामंजस्य तथा व्यापक सार्वजनिक परिवहन जाल का क्षैतिज एकीकरण सुनिश्चित होता है।
एम॰आर॰टी॰ पूर्णतः स्वचालित है तथा इसमें विस्तृत चालक-रहित तीव्रगामी रेल प्रणाली विद्यमान है। परिसम्पत्ति नवीकरण कार्य समय-समय पर किए जाते हैं ताकि जाल का आधुनिकीकरण हो तथा इसकी विश्वसनीयता बनी रहे। सभी स्टेशनों में प्लेटफ़ॉर्म स्क्रीन द्वार, वाई-फ़ाई संयोजकता, उत्थापक, वातानुकूलन तथा सुगम्यता की सुविधाएँ विद्यमान हैं। प्रारम्भिक संजाल का अधिकांश भाग भूमिपृष्ठ से ऊपर कंक्रीट सेतुओं पर निर्मित है, जबकि एक छोटा भाग सतही स्तर पर चलता है; नवीन रेखाएँ मुख्यतः भूमिगत हैं और इनमें विश्व के कुछ सबसे लम्बे सतत् भूमिगत सुरंग खण्ड सम्मिलित हैं। अनेक भूमिगत स्टेशन सिंगापुर नागरिक रक्षा बल (एस॰सी॰डी॰एफ़॰) के अधीन विशेष रूप से निर्मित वायु-आक्रमण आश्रयों के रूप में भी कार्य करते हैं। इन स्टेशनों में गहन-स्तरीय स्टेशन-डब्बा कठोर कंक्रीट से ढाले गए हैं तथा प्रबलित इस्पात से निर्मित विस्फोट-रोधी द्वार लगाए गए हैं, ताकि पारम्परिक हवाई एवं रासायनिक शस्त्रास्त्रों का सामना किया जा सके।
3
संजाल अंग्रेज़ी मानचित्र
पाठ=|900x900पिक्सेल|Schematic map of the Mass Rapid Transit (MRT) and Light Rail Transit (LRT) network in Singapore as of June 2025 (an official version can be found on the LTA website).जून २०२५ तक सिंगापुर में मास रैपिड ट्रान्ज़िट (एम॰एम॰आर॰टी॰) तथा लाइट रेल ट्रान्ज़िट (एल॰आर॰टी॰) जाल का योजनाबद्ध मानचित्र (एक आधिकारिक संस्करण एल॰टी॰ए॰ जालस्थल पर उपलब्ध है)।
सन्दर्भ
note
श्रेणी:Articles with hAudio microformats
श्रेणी:चीनी भाषा पाठ वाले लेख
श्रेणी:सिंगापुर के उद्योग
श्रेणी:सिंगापुर
श्रेणी:ट्रेन
श्रेणी:रेलगाड़ी
श्रेणी:मेट्रो
श्रेणी:मेट्रो स्टेशन
श्रेणी:मेट्रो रेल
श्रेणी:एशिया