411 REFERENCE · Wikipedia
यूरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
changed changed 443307328 correct ?? Harnstoff.svg 150px Structural formula of urea Urea 3D ball.png 120 Ball-and-stick model of the urea molecule Urea 3D spacefill.png 120 Space-filling model of the urea molecule Sample of Urea.jpg यूरिया (Urea) Carbamide, carbonyl diamide, carbonyldiamine, diaminomethanal, diaminomethanone 4539 correct EBI 16199 changed drugbank DB03904 C(=O)(N)N correct FDA 8W8T17847W correct kegg D00023 1/CH4N2O/c2-1(3)4/h(H4,2,3,4) XSQUKJJJFZCRTK-UHFFFAOYAF correct EBI 985 correct chemspider 1S/CH4N2O/c2-1(3)4/h(H4,2,3,4) correct chemspider XSQUKJJJFZCRTK-UHFFFAOYSA-N 57-13-6 correct CAS 1176 correct chemspider 1143 YR6250000
4 1 1 2 White solid 1.32 g/cm3 1079 g/L (20 °C)1670 g/L (40 °C)2510 g/L (60 °C)4000 g/L (80 °C) 500 g/L glycerol,http://msdssearch.dow.com/PublishedLiteratureDOWCOM/dh_0032/0901b8038003228b.pdf?filepath=glycerine/pdfs/noreg/115-00668.pdf Solubility of Various Compounds in Glycerine msdssearch.dow.com 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20140413155224/http://msdssearch.dow.com/PublishedLiteratureDOWCOM/dh_0032/0901b8038003228b.pdf?filepath=glycerine%2Fpdfs%2Fnoreg%2F115-00668.pdf 13 अप्रैल 2014 dead 50g/L ethanol 133 to 135 pKBH+ = 0.18http://research.chem.psu.edu/brpgroup/pKa_compilation.pdf pKa Data Williams R. 24 अक्टूबर 2001 27 नवंबर 2009 https://web.archive.org/web/20100602043012/http://research.chem.psu.edu/brpgroup/pKa_compilation.pdf 2 जून 2010 dead
4.56 D
B05 BC02 D02 AE01 JT Baker Non-flammable 8500 mg/kg (oral, rat)
ThioureaHydroxycarbamide ureas Carbamide peroxideUrea phosphate
यूरिया (Urea या carbamide) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (NH2)2CO होता है। कार्बनिक रसायन के क्षेत्र में इसे कार्बामाइड भी कहा जाता है। यह एक रंगहीन, गन्धहीन, सफेद, रवेदार जहरीला ठोस पदार्थ है। यह जल में अति विलेय है। यह स्तनपायी और सरीसृप प्राणियों के मूत्र में पाया जाता है। कृषि में नाइट्रोजनयुक्त रासायनिक खाद के रूप में इसका उपयोग होता है। यूरिया को सर्वप्रथम १७७३ में मूत्र में फ्रेंच वैज्ञानिक हिलेरी राउले ने खोजा था परन्तु कृत्रिम विधि से सबसे पहले यूरिया बनाने का श्रेय जर्मन वैज्ञानिक वोहलर को जाता है। इन्होंने सिल्वर आइसोसाइनेट से यूरिया का निर्माण किया तथा स्वीडेन के वैज्ञानिक बर्जेलियस के एक पत्र लिखा कि मैंने वृक्क (किडनी) की सहायता लिए बिना कृत्रिम विधि से यूरिया बना लिया है। उस समय पूरी दुनिया में बर्जेलियस का सिद्धान्त माना जाता था कि यूरिया जैसे कार्बनिक यौगिक सजीवों के शरीर के बाहर बन ही नहीं सकते तथा इनको बनाने के लिए प्राण शक्ति की आवश्यकता होती है।
AgNCO (सिल्वर आइसोसाइनेट) + NH4Cl → (NH2)2CO (यूरिया) + AgCl
बड़े पैमाने पर यूरिया का उत्पादन द्रव अमोनिया तथा द्रव कार्बन डाई-आक्साइड की प्रतिक्रिया से होता है।
यूरिया का उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में होता है। इसका प्रयोग वाहनों के प्रदूषण नियंत्रक के रूप में भी किया जाता है। यूरिया-फार्मल्डिहाइड, रेंजिन, प्लास्टिक एवं हाइड्राजिन बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। इससे यूरिया-स्टीबामिन नामक काला-जार की दवा बनती है। वेरोनल नामक नींद की दवा बनाने में उसका उपयोग किया जाता है। सेडेटिव के रूप में उपयोग होने वाली दवाओं के बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।
उत्पादन
साल २००८-२००९ में भारत में यूरिया का उत्पादन करीब दो करोड़ टन रहा था जबकि वास्तविक खपत करीब २.४ करोड़ टन थी। ४० लाख टन की अतिरिक्त जरूरत को यूरिया के आयात के जरिए पूरा किया गया था। लेकिन घरेलू उर्वरक कंपनियां अगले चार साल में अपनी यूरिया उत्पादन क्षमता को बढ़ाने पर पांच से छह अरब डॉलर का निवेश कर सकती हैं, जिससे देश की यूरिया उत्पादन क्षमता में ६० लाख टन की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। यूरिया उत्पादन क्षमता में विस्तार के बाद भारत यूरिया आयातक के बजाय निर्यात करने वाले देश में तब्दील हो जाएगा। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/4479110.cms उर्वरक फर्म बढ़ाएंगी अपनी यूरिया उत्पादन क्षमता १५ मई २००९ https://web.archive.org/web/20090508080417/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/4479110.cms 8 मई 2009 live
सन्दर्भ
yes
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक
श्रेणी:नाइट्रोजन यौगिक
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:जिन्स रसायन