411 REFERENCE · Wikipedia
तुजिया लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुजिया चीन के एक अल्पसंख्यक समुदाय का नाम है। चीन में इनकी आबादी लगभग ८० लाख की है और यह चीन का छठा सब से बड़ा अल्पसंख्यक गुट है। यह वूलिंग पर्वतों के वासी हैं, जो हूनान, हुबेई और गुइझोऊ प्रान्तों और चोंगकिंग ज़िले की सीमाओं पर विस्तृत हैं। इनकी अपनी एक तिब्बती और बर्मी से सम्बंधित तुजिया भाषा है जिसमें यह अपने समुदाय को 'बिज़िका' बुलाते हैं, जिसका अर्थ 'मूल निवासी' है। चीनी लोग इन्हें 'तुजिया' (चीनी: 土家族) बुलाते हैं जिसका मतलब 'स्थानीय लोग' (अंग्रेज़ी में 'लोकल') होता है।
== समुदाय की जड़ें ==
इतिहासकारों का मानना है कि तुजिया लोग आज से लगभग १२०० वर्ष पहले चोंगकिंग क्षेत्र के इर्द-गिर्द बसने वाले 'बा लोगों' के वंशज हैं, जिनका इतिहास चीनी ऐतिहासिक वर्णनों में मिलता है। ६०० से ४०० ईसा पूर्व में इस इलाक़े में बा लोगों का अपना राज्य हुआ करता था लेकिन चीन के चिन राजवंश ने आक्रमण करके उनका राज तोड़ दिया और उन्हें अपने अधीन कर लिया।
== इन्हें भी देखें ==
तुजिया भाषा
हूनान
हुबेई
गुइझोऊ
चोंगकिंग
== सन्दर्भ ==