411 REFERENCE · Wikipedia
बिचोलिम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिचोलिम Bicholimदिवचल, डिचोली Arvalem Caves.jpg अर्वालेम गुफाएँ बिचोलिम India Goa 15.60 73.95 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला उत्तर गोवा ज़िला तहसील बिचोलिम तालुका 16896 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी, मराठी IST +5:30
बिचोलिम (Bicholim), जिसे कोंकणी में दिवचल और मराठी में डिचोली कहा जाता है, भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बिचोलिम तालुका का मुख्यालय भी है और गोवा के पूर्वोत्तर में स्थित है। यह पुर्तगाल की "नोवास कोंक्विस्टास" (नई विजय) का हिस्सा था। बिचोलिम, गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गोवा में यह खनन का गढ़ है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
इतिहास
18 वीं शताब्दी तक बिचोमिम का अधिकांश एक स्वतंत्र जमींदार प्रभु सरदेसाई (संखाली/संगेम के) की मिलकियत था जबकि, बचा हुआ हिस्सा सावंतवाड़ी राजशाही के अधिकार क्षेत्र में आता था। 18 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पुर्तगालियों ने नोवास कोंक्विस्टास (नई विजय) के रूप में इस पर कब्ज़ा कर लिया।
भूगोल
बिचोलिम 15.60 N 73.95 E पर स्थित है।http://www.fallingrain.com/world/IN/33/Dicholi.html Falling Rain Genomics, Inc - Bicholim 16 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20110912111512/http://www.fallingrain.com/world/IN/33/Dicholi.html 12 सितंबर 2011 dead इसकी औसत ऊँचाई 22 मीटर (72 फुट) है।
जनसांख्यिकी
भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार,India बिचोलिम की जनसंख्या 14913 थी। जनसंख्या में पुरुषों का हिस्सा 52% और महिलाओं का हिस्सा 48% है। बिचोलिम की साक्षरता दर 80% थी जो तत्कालीन राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक थी; पुरुष साक्षरता दर 84% और महिला साक्षरता दर 75% थी। जनसंख्या का 10%, 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का था।
अर्थव्यवस्था
खनन बिचोलिम का मुख्य उद्यम है और लगभग 36% जनसंख्या, वेदांता (जिसने सेसा का अधिग्रहण किया था) की एक लोह-अयस्क की खान में कार्यरत है। बुधवार को बिचोलिम में बुध-बाज़ार लगता है जिसमें बिचोलिम और आस पास के इलाकों के लोग जरूरत के सामान का क्रय/विक्रय करते हैं।
पर्यटन स्थल
मायेम झील; बिचोलिम में पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण मायेम झील है। पहाड़ों के बीच स्थित इस झील के चारों ओर घने पेड़ों से घिरी है। गोवा पर्यटन ने इसके निकट एक रिजॉर्ट बनाया है और नौका चालन जैसी गतिविधियों का प्रबंध किया है।
अर्वालम गुफाएं; यहाँ पर 7 वीं शताब्दी में बनाई गयी विश्व प्रसिद्ध अर्वालम या पांडव गुफाएं भी स्थित है जो पर्यटकों और अन्वेषकों को समान समान रूप से आकर्षित करती हैं।
अन्य स्थल
शांता दुर्गा और महादेव मंदिर।
अवर लेडी ऑफ ग्रेस गिरिजाघर।
निमूज़ घर (नमाज़ घर)।
इन्हें भी देखें
बिचोलिम तालुका
उत्तर गोवा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िला
श्रेणी:गोवा के नगर
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले के नगर