411 REFERENCE · Wikipedia
हालिशहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हालीशाहर मार्च 2024
हालीशहर नगर Halisahar railway station (3).jpg हालीशहर स्टेशन India West Bengal right पश्चिम बंगाल में अवस्थिति 22 55 11.8 N 88 26 11 E inline,title देश भारत राज्य पश्चिम बंगाल ज़िला उत्तर २४ परगना जिला शहर के बड़ी हवेलियों के कारण नगर पालिका हालीशहर नगर पालिका Metric 8.29 15 124939 2011 auto भाषाएँ औपचारिक बंगला भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 743136'` दूरभाष कोड +9133 halisaharmunicipality.org
हालीशहर (হালিশহর; हालिशॉहॊर्) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर चौबीस परगना जिला में अवस्थित एक नगर है, जो कि पश्चिम बंगाल पुलिस के बीजपुर थाने के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र कोलकाता के महानगरीय विस्तार का हिस्सा है, तथा कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत आता है।
स्थिति
हालीशहर उत्तर 24 परगना ज़िले में, हुगली नदी के किनारे, पश्चिम बंगाल के कल्याणी शहर से लगभग 3 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की ओर, और कोलकाता के मध्य से करीब 60 किलोमीटर उत्तर की ओर अवस्थित है। यह हुगली नदी के किनारे बण्डेल शहर के दूसरे छोर पर स्थित है।Halisahar, Kanchrapara, West Bengal- यह रेलमार्ग और सड़क मार्ग से आसपास के क्षेत्रों से व देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है। हालीशहर रेलवे स्टेशन, कोलकाता उपनगरीय रेल तंत्र का हिस्सा है। तथा कल्याणी एक्सप्रेसवे द्वारा यह कोलकाता से जुड़ा है। इसके अलावा, जुबली ब्रिज की मदद से तथा जल एवं वाहन की सुविधा से नदी के दूसरे छोर तक यातायात की जा सकती है।
भूगोल
हालीशहर का क्षेत्रफल 8.29 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर २४ परगना ज़िले में हुगली नदी के किनारे, पश्चिम बंगाल के बण्डेल शहर के दूसरी ओर समुद्र तल से 15 मीटर ऊपर अवस्थित है। यहाँ के मौसम पर मॉनसून का काफी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
जनसांख्यिकी
साल 2011 के जनगणना के अनुसार हालीशहर की कुल शहरी जनसंख्या 124939 है और आसपास के उपशहरी इलाका को मिला के कुल जनसंख्या 124939 हो जाती है। जनसंख्या के हिसाब से यह भारत का 380वाँ शहर है। जनगणना आँकड़ा के अनुसार इस शहर में लिंगानुपात 908 और साक्षरता दर 88.36% है।City Census 2011 http://www.census2011.co.in/city.php census2011.co.in 22 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20190321092118/http://www.census2011.co.in/city.php 21 मार्च 2019 dead
इन्हें भी देखें
कल्याणी, पश्चिम बंगाल
बण्डेल
जुबली ब्रिज
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Temples of Halisahar
halisaharmunicipality.org
श्रेणी:कोलकाता महानगर क्षेत्र
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर
श्रेणी:उत्तर २४ परगना ज़िले के नगर