Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छत का पंखा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छत का पंखा (ceiling fan) कमरे की छत या बस, रेलगाड़ी आदि की छत पर लगाया जाने वाला यांत्रिक पंखा होता है जो प्रायः विद्युत चालित होता है। यह छत से लटका हुआ होता है और कमरे की हवा को गतिशील बनाने के लिए हब-से-जुड़े घूर्णन ब्लेडों का उपयोग करता है। छत के पंखे आमतौर पर अन्य प्रकार के पंखों (जैसे विजली से चलने वाला मेज पंखा) की तुलना में अधिक धीरे घूमते हैं। ये पंखे कमरे की हवा में धीमी गति पैदा करते हैं और जब यह गतिशील हवा व्यक्ति के शरीर को स्पर्श करती है तो उसे अच्छा लगता है। वास्तव में पंखे कभी भी कमरे की हवा का ताप कम नहीं करते, जैसा कि वातानुकूलन के उपकरण करते हैं। बहुत बारीकी से देखा जाय तो छत के पंखे कमरे की हवा को थोड़ा-बहुत गरम ही करते हैं क्योंकि पंखे की मोटर में कुछ ऊष्मा पैदा होती है (ताम्र हानि + लौह हानि) और कुछ ऊष्मा पंखों के ब्लेड से हवा के घर्षण के कारण भी पैदा होती है। इन पंखों की अच्छी बात यह है कि ये बहुत कम बिजली का उपयोग करते हैं। श्रेणी:घरेलू उपकरण श्रेणी:शीतलन प्रौद्योगिकी