411 REFERENCE · Wikipedia
अनुप्रयुक्त विज्ञान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विज्ञान की वे शाखायें जो पहले से विद्यमान वैज्ञानिक ज्ञान का का उपयोग और अधिक व्यावहारिक कार्यों (जैसे प्रौद्योगिकी, अनुसंधान आदि) के सम्पादन के लिये करतीं हैं, उन्हें अनुप्रयुक्त विज्ञान (applied science) कहते हैं। 'शुद्ध विज्ञान', अनुप्रयुक्त विज्ञान का उल्टा है जो प्रकृति की परिघटनाओं की व्याख्या करने एवं उनका पूर्वानुमान लगाने आदि का कार्य करता
इंजीनीयरिंग (अभियांत्रिकी) की विद्या अनुप्रयुक्त विज्ञान है। अनुप्रयुक्त विज्ञान टेक्नोलोजी विकास के लिये महत्वपूर्ण्ण है। औद्योगिक क्षेत्र में इसे 'अनुसंधान और विकास' (R&D) कहते हैं।
अनुप्रयुक्त विज्ञान की शाखाएँ
इंजीनियरी विज्ञान
इसके अन्तर्गत ऊष्मागतिकी, ऊष्मा अन्तरण (heat transfer), तरल यांत्रिकी, स्थितिविज्ञान, (statics), गतिविज्ञान (dynamics), पदार्थ यांत्रिकी (mechanics of materials), गतिकी (kinematics), विद्युतचुम्बकत्व, पदार्थ विज्ञान, भू विज्ञान (earth sciences), इंजीनियरी भौतिकी (engineering physics) आदि।
चिकित्सा विज्ञान
इसके अन्तर्गत चिकित्सा सूक्षमजीवविज्ञान (medical microbiology) तथा नैदानिक विषाणुविज्ञान (clinical virology) आदि आते हैं।
श्रेणी:विज्ञान
श्रेणी:प्रौद्योगिकी
श्रेणी:व्यावहारिक विज्ञान