Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जस्टिन लैंगर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|जस्टिन लैंगर|280px जस्टिन ली लैंगर (जन्म 21 नवंबर 1970, Justin Lee Langer) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने 105 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मौजूदा कोच हैं।Langer extends Western Australia contract लैंगर ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का अनुबंध बढ़ाया http://www.espncricinfo.com/australia/content/story/877875.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 23 अगस्त 2017 अंग्रेज़ी 19 मई 2015 https://web.archive.org/web/20170803192426/http://www.espncricinfo.com/australia/content/story/877875.html 3 अगस्त 2017 live लैंगर बाएं हाथ के बल्लेबाज है जो सलामी बल्लेबाज के रूप में शुरुआती और मध्य 2000 के दशक में मैथ्यू हेडन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के लिये कई साझेदारी निभाने के लिये जाने जाते हैं। घरेलू स्तर पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए, लैंगर ने मिडलसेक्स और सॉमरसेट के लिए इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेली। उनके नाम किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा प्रथम श्रेणी के स्तर पर बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। लैंगर ने 1991-92 में शेफ़ील्ड शील्ड के दौरान वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की। उनके राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, उन्हें 1992-93 के दौरान 22 वर्ष की आयु में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध खेलने का मौका मिला। उन्होंने फॉर्म के लिए संघर्ष किया और आगे के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल छिटपुट उपस्थिति दर्ज कर पाए।जस्टिन लैंगर http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/6256.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 23 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20101116182537/http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/6256.html 16 नवंबर 2010 live ऑस्ट्रेलिया के 1998-99 के पाकिस्तान दौरे में उनका चयन हुआ, जिसमें उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। इस श्रृंखला के बाद लैंगर ने बल्लेबाजी क्रम में नंबर तीन पर खुद को स्थापित किया। वह 2001 की एशेज श्रृंखला तक इस भूमिका को संभाले। पहले चार टेस्ट वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके। अंतिम टेस्ट में उन्होंने मैथ्यू हैडन के जोड़ीदार रूप में माइकल स्लेटर की जगह ली। ऑस्ट्रेलिया ने मैच पारी से जीता जिसमें लैंगर ने एक शतक बनाया। चोटों के अलावा, हेडन और लैंगर (रिकी पोंटिंग ने तीन नंबर पर लैंगर की जगह ली) के बीच साझेदारी 2006-07 एशेज सीरीज के समापन पर लैंगर की सेवानिवृत्ति तक जारी रही। उनकी साझेदारी में 113 पारियों की अवधि में कुल 5,655 रन शामिल हैं। जो केवल वेस्ट इंडीज़ के गॉर्डन ग्रीनिज़ और डेसमंड हेन्स की साझेदारी से कम हैं। लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल आठ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, सभी 1994 से 1997 की अवधि के दौरान। वह 2009 के इंग्लिश क्रिकेट सीज़न के अंत में सभी प्रकार के क्रिकेट से सेवानिवृत्त हुए। लैंगर नवंबर 2009 से नवंबर 2012 तक ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच और वरिष्ठ सहायक कोच थे। तथा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2018 से 2022 तक मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई। सन्दर्भ इन्हें भी देखें स्टीव वॉ, लैंगर के शुरूआती करियर में कप्तान श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के लोग श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई वनडे क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी