411 REFERENCE · Wikipedia
रीचर (टीवी शृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रीचर अमेरिकी एक्शन क्राइम टेलीविजन शृंखला है। इसे अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के लिए निक सैंटोरा द्वारा विकसित किया गया है। यह ली चाइल्ड की जैक रीचर पुस्तक शृंखला पर आधारित है। इसमें एलन रिच्सन जैक रीचर निभाते हैं। वह आवारा पुरुष है जो दुर्जेय क्षमताओं वाला पूर्व सैन्य पुलिसकर्मी भी है। जैक यानी रीचर को अपनी यात्रा के दौरान हमेशा खतरनाक अपराधियों का सामना करना पड़ता है और उसे लड़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
ली चाइल्ड के 1997 के पहले उपन्यास किलिंग फ़्लोर पर आधारित पहला सीज़न 4 फरवरी, 2022 को जारी किया गया था। दूसरा सीज़न बैड लक और ट्रबल पर आधारित होगा।
कहानी आधार
जैक रीचर पूर्व अमेरिकी सैन्य पुलिसकर्मी हैं। वह जॉर्जिया के कस्बे, मारग्रेव (काल्पनिक) में घूम रहा होता है जहाँ उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। वहां से छूटने के बाद, वह भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों, राजनेताओं और व्यापारियों की व्यापक साजिश की जांच करने के लिए ऑस्कर फिनले और रोस्को कोंकलिन के साथ मिलकर काम करता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
9288030 रीचर
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ