411 REFERENCE · Wikipedia
अलवारा झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2026
अलवारा झील (Alwara Lake) "वेटलैंड" (इको पर्यटन स्थल) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कौशांबी जनपद में स्थित है। यह झील महेवा घाट क्षेत्र में अलवारा गाँव में है। इसे अलवारा ताल के नाम से भी जाना जाता है। यह झील अलवारा गाँव में लगभग पाँच सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ पर सारस, बतख़, चोंच, ढोंक, तीन प्रकार के बगुले, सुरखग, पनडुब्बी, टिटहरी के अलावा जाड़े में साइबेरियन पक्षी भी आती हैं।
श्रेणी:झीलें