411 REFERENCE · Wikipedia
हनुमकोंडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हनुमकोंडा Hanamkondaహనుమకొండ View of Hanumakonda 1.jpg हनुमकोंडा का दृश्य हनुमकोंडा India Telangana 18.017 79.633 inline, title तेलंगाना में स्थिति देश प्रान्त तेलंगाना ज़िला हनुमकोंडा ज़िला मण्डल 1200 2011 भाषा प्रचलित तेलुगू भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 506001 दूरभाष कोड
हनुमकोंडा (Hanamkonda) भारत के तेलंगाना राज्य के हनुमकोंडा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Hand Book of Statistics, Andhra Pradesh," Bureau of Economics and Statistics, Andhra Pradesh, India, 2007"Contemporary History of Andhra Pradesh and Telangana, AD 1956-1990s," Comprehensive history and culture of Andhra Pradesh Vol. 8, V. Ramakrishna Reddy (editor), Potti Sreeramulu Telugu University, Hyderabad, India, Emesco Books, 2016
विवरण
हनुमकोण्डा एक ऐतिहासिक नगर है। यहाँ काकतीय नरेशों के समय का बना हुआ मन्दिर है, जो दक्षिण भारत के सर्वोत्कृष्ट मन्दिरों में परिगणित किया जाता है। हनमकोण्डा के मन्दिर की स्थापना महाराज गणपति ने की थी और हनमकोण्डा का उल्लेख प्रतापचरित्र नामक ग्रंथ में हुआ है। चालुक्य कालीन मंदिरों की भाँति ही इसका आधार ताराकार है और इसमें सूर्य, विष्णु तथा शिव के तीन देवालय है। हनमकोण्डा के देवालयों में मूर्तियाँ नहीं हैं, किंतु कटे हुए पत्थरों की जालियों में इन देवताओं की मूर्तियाँ निर्मित हैं। हनमकोण्डा के मन्दिर के सामने काले पत्थर से बना हुआ नंदी स्थित है। हनमकोण्डा के मन्दिर में लगे एक तेलुगु-कन्नड़ के अभिलेख से ज्ञात होता है कि इसका निर्माण 1164 ई. में हुआ था। इस अभिलेख में काकतीय नरेश गणपति की वंशावली तथा तत्कालीन घटनाओं का विवरण है।
इन्हें भी देखें
हनुमकोंडा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:तेलंगाना के नगर
श्रेणी:हनुमकोंडा ज़िला
श्रेणी:हनुमकोंडा ज़िले के नगर