411 REFERENCE · Wikipedia
बेलीज़ नगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेलीज़ शहर सिटी ऑफ बेलीज़ शहर पुरानी राजधानी, बेलीज़ Belize City Montage.jpeg शीर्ष से बाएं से दाएं: सेंट जॉन कैथेड्रल, राजभवन, कैरिकॉम फ्लैग स्मारक, ब्लिस इंस्टीट्यूट, बेलीज़ शहर का हवाई दृश्य, प्रिंसेस होटल और कैसीनो, सेंट्रल बैंक ऑफ बेलीज़, उच्च न्यायालय भवन और स्विंग ब्रिज 280px Flag of Belize City.svg 200px देश बेलीज़ जिला बेलीज़ बेलीज़ शहर के महापौर डैरेल ब्रैडली (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी) स्थापित 1638http://belizecitycouncil.org/history/ History Belize City Council July 11, 2014 https://web.archive.org/web/20140723092755/http://belizecitycouncil.org/history 23 जुलाई 2014 dead 35.667 0 2010 57169 2016 Mid-Year Population Estimates by Area and Sex 2008 - 2015 http://www.sib.org.bz/Portals/0/Docs/Statistics/Population/Population-Estimates/Population%20Estimates%20by%20Major%20Administrative%20Areas%20and%20Sex,%202008%20to%202015.xlsx Statistical Institute of Belize 14 May 2016 8 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171008080322/http://www.sib.org.bz/Portals/0/Docs/Statistics/Population/Population-Estimates/Population%20Estimates%20by%20Major%20Administrative%20Areas%20and%20Sex,%202008%20to%202015.xlsx deadhttp://www.citypopulation.de/Belize.html संग्रहीत प्रति 19 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20171218110009/http://www.citypopulation.de/Belize.html 18 दिसंबर 2017 live 61762 auto केंद्रीय -6 सिटी काउंसिल वेबसाइट
बेलीज़ नगर, बेलीज़ का का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह कभी पूर्व ब्रिटिश होंडुरास की राजधानी हुआ करती थी। 2010 की जनगणना के अनुसार, बेलीज नगर की जनसंख्या 57,199 है।Population Data – Census 2010 http://www.statisticsbelize.org.bz/index.php/statisticsmenu/2012-04-26-21-58-01/2012-04-26-22-38-01?download=130:population-data-census-2010 Statistical Institute of Belize February 27, 2014 dead https://web.archive.org/web/20140304151214/http://www.statisticsbelize.org.bz/index.php/statisticsmenu/2012-04-26-21-58-01/2012-04-26-22-38-01?download=130%3Apopulation-data-census-2010 March 4, 2014 mdy-all यह हॉलॉयर क्रीक के मुहाने पर स्थित है, जो बेलीज नदी की एक सहायक नदी है। बेलीज नदी, बेलीज़ नगर से 5 मील की दूरी पर फिलिप सोल्डसन राजमार्ग के पास कैरिबियन समुद्र पर मिल जाती है। नगर में देश का प्रमुख बंदरगाह स्थित है, और यह देश का वित्तीय और औद्योगिक केंद्र है। कई क्रूज जहाज जिसमें पर्यटन जहाज भी सम्मलित है, बंदरगाह में आकर रूकते है। 31 अक्टूबर 1961 को आये हैटी तूफान ने इस शहर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। तब यह ब्रिटिश होन्डुरस की राजधानी हुआ करती थी, बाद में 1970 में बेल्मोपान को देश की नई राजधानी बना दिया गया।http://www.belmopanbelize.com/ belmopanbelize.com belmopanbelize.com June 29, 2010 https://web.archive.org/web/20100722075459/http://www.belmopanbelize.com/ 22 जुलाई 2010 dead
इतिहास
बेलिज शहर की स्थापना 1638 में "बेलीज टाउन" के रूप में अंग्रेज लकड़ी कटाई करनें वालों द्वारा की गई थी। यह होलजुज़ नामक माया लोगों का एक छोटा शहर था। बेलीज टाउन, अंग्रेजों के लिए केंद्रीय चौकी के रूप में स्थापित था क्योंकि यह समुद्र और स्थानीय नदियों के मुहाने पर बसा था, जिससे लकड़ी के लठ्ठो को ले जाने में सहायता होती थी। बेलीज टाउन अफ्रीका से लाये गये हजारों अफ्रीकी गुलामों का घर बन गया, जिसे अंग्रेजों (1707 के बाद से ब्रिटिश) द्वारा लकड़ी उद्योग के लिए लाया गया था। यह 1798 के सेंट जॉर्ज क्यूई युद्ध के लिए समन्वय स्थल था, जिसे ब्रिटिश ने आक्रमणकारियों से जीता था, और 1970 के दशक तक स्थानीय अदालतों और सरकारी अधिकारियों का निवास स्थल था।http://ambergriscaye.com/pages/mayan/amberhistory.html Ambergris Caye, Belize History February 23, 2013 https://web.archive.org/web/20130416082516/http://ambergriscaye.com/pages/mayan/amberhistory.html 16 अप्रैल 2013 deadhttp://www.cavehill.uwi.edu/BNCCde/belize/conference/papers/Barnett.html Ayuso, Mateo, "The Role of the Maya-Mestizo in the Development of Belize", in Belize Ethnicity and Development, papers presented at the First Annual Studies on Belize Conference, May 1987, Society for the Promotion of Education and Research, Belize. February 23, 2013 https://web.archive.org/web/20070917073616/http://www.cavehill.uwi.edu/bnccde/belize/conference/papers/Barnett.html 17 सितंबर 2007 live
बेलीज शहर 1900, 1931 और 1961 में सीधे तौर पर तूफान के चपेट में आ चुका है, जिससे शहर के विभिन्न इलाके लगभग नष्ट हो चुके थे। इसके अलावा शहर कई बार आग के चपेट मे भी आ चुका है। सबसे हाल ही में 1990 की अल्बर्ट स्ट्रीट की आग, जिसमें मकिदौ जल गई थी और 2004 कि आग में पास्लो इमारत नष्ट हो गया था। शहर, रिचर्ड तूफान और 2016 के तूफान अर्ल ने भी कहर ढ़ाया था।
जलवायु
बेलीज़ शहर में साल भर के दौरान गर्म और नम स्थितियों के साथ एक उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु रहती है। शहर में लंबे समय तक नम मौसम रहता है जोकि मई से जनवरी तक रहता है और शेष तीन महीनों में मौसम शुष्क रहता है। हालांकि, बेलीज शहर में शुष्क मौसम के दौरान भी कभी-कभी वर्षा हो जाती है। मार्च, बेलीज शहर का सबसे बड़ा बरसाती महीना है, जिसमें 48 मिमी तक वर्षा हो जाती है। औसत मासिक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जोकी पूरे साल लगभग स्थिर रहता है।
अर्थव्यवस्था
शहर में, सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार है। अधिकांश लोग शहर के कार्यालयों में काम करते हैं या फिर सड़क के किनारों पर अपना व्यापार लगाते हैं। बेलीज शहर में, बेलिज के सभी प्रमुख बैंकों की शाखाओं और सेंट्रल बैंक के साथ-साथ लगभग सभी बीमा केंद्र, बाजार आदि हैं। बेलीज शहर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई, समुद्र और सड़क यात्रा का केंद्र है।
प्रशासन
बेलीज़ शहर, सरकार के महापौर-परिषद के रूप में संचालित होता है। बेलीज़ सिटी काउंसिल 10 परामर्शदाताओं (आम तौर पर बेलीज़ शहर में स्थित दस निर्वाचन क्षेत्रों को दर्शाती है) और एक महापौर से बना है, जिसे हर तीसरे वर्ष के मार्च में आयोजित नगरपालिका चुनावों द्वार चुना जाता है। 2015 में सबसे हाल ही में नगरपालिका चुनावों के बाद, वर्तमान मेयर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के डारेल ब्रैडली हैं।
यह शहर, हाउस ऑफ कल्चर का भी घर है, जो कि पहले तक बेलिज के गवर्नर-जनरल का आधिकारिक निवास था। बेलीज के सुप्रीम कोर्ट अभी भी बेलीज शहर में ही है।
संस्कृति
बेलीज शहर की संस्कृति, अन्य कैरेबियाई राजधानी शहरों जैसे: सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा या जॉर्जटाउन, गयाना जैसी ही है। शहर में दिन के समय काफी भीड और हलचल रहती है। उल्लेखनीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गेरिफुना सेटलमेंट डे (19 नवंबर), बेलीज़ सिटी कार्निवल (सितंबर), बैरन ब्लिस डे (9 मार्च) आदि शामिल हैं।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Belize City
बेलीज़ सिटी का इतिहास
बेलीज सिटी पर ऑनलाइन पत्रिका
बेलीज़ सिटी का इतिहास
बेलीज़ सिटी काउंसिल
बेलीज़ सिटी विजिटर सूचना
ब्याज सिटी इंटरैक्टिव मानचित्र के साथ ब्याज के अंक
बेलीज़ सिटी
श्रेणी:बेलीज़ के नगर
श्रेणी:उत्तर अमेरिका के नगर
श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर लेख प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेख