411 REFERENCE · Wikipedia
वाटरलू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विश्व में वाटरलू नामक कम से कम दो नगर हैं।
वाटरलू 1
स्थिति : 42डिग्री 33मिनट अक्षांश तथा 92डिग्री 26मिनट देशान्तर। यह नगर संयुक्त राज्य अमरीका, के पूर्वी आइओवा प्रांत में, सीडर नदी के किनारे बसा हुआ है। यहाँ पर नदी लगभग 200 से 900 फुट तक चौड़ी है, एवं सर्वदा स्वच्छ जल से परिपूर्ण रहती है। इसके लगभग 90 मील पश्चिम की ओर ब्यूक तथा 275 मील पश्चिम में शिकागो नगर स्थित है। इस नगर में 90 प्रतिशत गोरे लोग रहते हैं। यहाँ पर कृषि तथा पशुपालन ही मुख्य उद्यम हैं तथा दुग्ध व्यवसाय का यह एक प्रधान केंद्र है। अन्य उद्योगों में ट्रैक्टर, मोटर आदि बनाना ही मुख्य है।
वाटरलू 2
वाटरलू नाम का नगर बेल्जियम में स्थित है। यहीं पर इतिहास प्रसिद्ध वह युद्ध हुआ था जिसमें नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा था। इसी युद्ध के कारण इसका नाम प्रसिद्ध हो गया।
श्रेणी:इतिहास
श्रेणी:शहर