Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बम्हनी बंजर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बम्हनी बंजर Bamhni Banjar बम्हनी बंजर India Madhya Pradesh 22.478 80.370 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला मंडला ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 19619 वर्तमान जनसंख्या 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 481771 टेलीफोन कोड 07649 MP51 बम्हनी बंजर (Bamhni Banjar), जिसे केवल बम्हनी (Bamhni) भी कहा जाता है, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंडला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बंजर नदी के किनारे बसा हुआ है, जो नर्मदा नदी की एक उपनदी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विवरण बम्हनी बंजर मण्डला-सिवनी मार्ग पर स्थित एक नगर है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 20 कि॰मी॰ की दूरी पर है। साल 2001 के जनगणना आँकड़ों के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 19,619 थी।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 2004-06-16 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India इसे आस पास के गाँव के साथ सम्मिलित रूप से हवेली क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में इसे उप-तहसील का दर्जा प्राप्त है। ‘हवेली’ क्षेत्र के 45-50 गाँवों के केन्द्र बम्हनी बंजर में, जिसे ब्राह्मणी बंजर भी माना जाता है। यहाँ रेलवे स्टेशन भी है जो ब्रॉड गेज है। आर्थिक पहलू नगर के आस पास के गाँवों में डोलोमाइट, चूना पत्थर का खनन होता है। ये क्षेत्र उच्च गुणवत्ता के ईंट निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। बंजर नदी यहाँ से होकर जाती है। नगर में साप्ताहिक बाजार शनिवार को लगता है जिसमें गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामवासी अपनी जरूरत का सामान खरीदने आते हैं। बस स्टैंड पर स्थित नीलम कॉफ़ी हाउस की रस मलाई पूरे जिले में प्रसिद्ध है। और ठीक इसी के पास यात्री प्रतीक्षालय के सामने बाँयी तरफ दैनिक भास्कर का कार्यालय हैं शिक्षा यहाँ मुख्य रूप से स्कूल हैं- हवेली शासकीय उच्च. मा. विद्यालय, शासकीय कन्या उच्च. मा. विद्यालय, सरस्वती उच्च. मा. विद्यालय, ब्राइट कैरियर हाई स्कूल, गुरुकुल इंग्लिश माध्यम स्कूल। यहाँ शासकीय कला महाविद्यालय भी स्थित है। जो रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से सम्बद्ध है। आसपास कान्‍हा राष्‍ट्रीय उद्यान जाने के लिए यहीं से होकर गुजरना पड़ता है। नगर केआगे जहरमऊ नामक गाँव से कान्‍हा जाने के लिए मार्ग है। नगर के आगे जहरमऊ नामक गाँव से कान्‍हा जाने के लिए मार्ग है। बम्‍हनी नगर सड़क मार्ग के द्वारा सिवनी, नागपुर, बालाघाट तथा मण्‍डला से जुड़ा हुआ है। यहाँ महाविद्यालय में पूर्व विधायक श्री संजीव छोटे लाल ऊई के दारा एक विशाल पुस्तकालय की स्थापना की है। इन्हें भी देखें मंडला ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर श्रेणी:मंडला ज़िला श्रेणी:मंडला ज़िले के नगर