411 REFERENCE · Wikipedia
स्थानीय समूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सॅक्सटॅन्स गैलेक्सी हमसे ४३ लाख प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक बेढंगी गैलेक्सी है जो हमारे स्थानीय समूह की सदस्य है
स्थानीय समूह या लोकल ग्रुप गैलेक्सियों का एक समूह है जिसमें हमारी गैलेक्सी, आकाशगंगा, भी शामिल है। इस समूह में ३० से ज़्यादा गैलेक्सियाँ शामिल हैं जिनमें से बहुत सी बौनी गैलेक्सियाँ हैं। स्थानीय समूह का द्रव्यमान केंद्र आकाशगंगा और एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी के बीच में कही स्थित है और यह दोनों ही समूह की सब से बड़ी गैलेक्सियाँ हैं। कुल मिलाकर स्थानीय समूह का व्यास (डायामीटर) एक करोड़ प्रकाश-वर्ष तक फैला हुआ है। इसमें तीन सर्पिल गैलेक्सियाँ हैं - क्षीरमार्ग, एण्ड्रोमेडा और ट्राऐन्गुलम गैलेक्सी। स्थानीय समूह की सबसे बड़ी गैलक्सी एण्ड्रोमेडा गैलक्सी है जिसमें लगभग 10 खरब तारे है । हमारी आकशगंगा मिल्की वे में लगभग 2 खरब तारे हैं।
इन्हें भी देखें
गैलेक्सी
आकाशगंगा
एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी
ट्राऐन्गुलम गैलेक्सी
श्रेणी:आकाशगंगा
श्रेणी:गैलेक्सियाँ
श्रेणी:स्थानीय समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना