411 REFERENCE · Wikipedia
बलवान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बलवान बलवान.jpg बलवान का पोस्टर राजू मवानी दीपक आनन्द महेश-किशोर सुनील शेट्टी, दिव्या भारती, टिन्नू आनन्द, डैनी डेन्जोंगपा 11 सितम्बर, 1992 भारत हिन्दी
बलवान 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन दीपक आनन्द ने किया है। ये सुनील शेट्टी की पहली फिल्म है, जो असल में अपने अभिनय की शुरुआत "एक और फौलाद" फिल्म से करने वाले थे। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती मुख्य किरदार में हैं।सुनील शेट्टी को पहली फिल्म के बाद मिली थी घर जाकर इडली बेचने की सलाह https://hindi.newsbytesapp.com/news/entertainment/suniel-shetty-says-a-critic-told-him-to-go-back-home-and-sell-idlies/story 2 अगस्त 2023 NewsBytes hi इसके अलावा मुख्य खलनायक की भूमिका में डैनी डेन्जोंगपा हैं। ये फिल्म पहली बार 11 सितम्बर 1992 को सिनेमाघरों में दिखाई गई थी।
कहानी
अर्जुन सिंह (सुनील शेट्टी) एक बहुत ही गरीब परिवार से होता है, जो एक छोटे से बस्ती में अपनी माँ और बहन के साथ रहता है। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उसे दीपा (दिव्या भारती) से प्यार हो जाता है। एक दिन वो एक पुलिस अफसर पर हाथ उठा लेता है, जिसके कारण उसे जेल हो जाती है। दीपा अपने पुलिस कमिश्नर पिता (टीनु आनंद) से कह कर उसे जेल से छुड़वा देती है। दीपा के पिता, अर्जुन से पुलिस अफसर बनने को कहते हैं। उनकी बात मान कर अर्जुन पुलिस फोर्स में जुड़ जाता है, और उसकी तैनाती एक अन्य शहर में होती है।
अर्जुन अपनी माँ और बहन के साथ उस नए शहर पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में चले जाता है। वहाँ का डॉन (डैनी डेन्जोंगपा) उसे सबक सिखाने के लिए वहाँ के लोगों को बोल देता है कि कोई भी उस परिवार की मदद नहीं करेगा। इससे वे लोग उस शहर में सभी से बिलकुल अलग-थलग हो गए। उसके बहन के साथ बलात्कार होता है और उसकी माँ की मौत हो जाती है। अर्जुन पर एक हत्या का आरोप लग जाता है और उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।
कलाकार
सुनील शेट्टी — अर्जुन सिंह
दिव्या भारती — प्रिया
टिन्नू आनन्द — पुलिस कमिश्नर
अरुण बख़्शी — पुलिस इंस्पेक्टर
डैनी डेन्जोंगपा — भाईजी
इशरत अली — मंत्री
अवतार गिल — ए सी पी
विक्रम गोखले — पुलिस इंस्पेक्टर
नीना गुप्ता — रत्ना
गुड्डी मारुति — राधा
अंजना मुमताज़ — अर्जुन की माँ
संगीत
गीत गायक महेश-किशोर क्या चीज़ है मोहब्बत ये कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानु 6:03 देव कोहली रात कल तुम्हारी मुझे याद विनोद राठौड़ 6:30 देव कोहली डिप डिप डिप उमर है सोलह कविता कृष्णमूर्ति 6:15 देव कोहली धिन तक धिन तक धिन तक अभिजीत, सपना मुखर्जी 4:32 देव कोहली जलता है बदन ये मेरा अलीशा चिनॉय 6:31 अनवर सागर अस्सा दिल तेरे कदमा आशा भोंसले, अरुण बख़्शी 4:39 गौहर कानपुरी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0103763 बलवान
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म