411 REFERENCE · Wikipedia
पैंडोरा (चंद्रमा)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पैंडोरा 300px पैंडोरा, जैसा कैसिनी द्वारा प्रतिबिंबित हुआ yes कोलिन्स, वॉयेजर 1 अक्टूबर, 1980 Spitale Jacobson et al. 2006 31 दिसम्बर 2003 (जूलियन दिवस 2453005.5) 141,720 ± 10 किमी 0.0042 0.628504213 दिवस 0.050 ± 0.004° शनि की भूमध्य रेखा से शनि yes 104×81×64 किमी Thomas 2010 40.7 ± 1.5 किमी Thomas 2010 ~280,000 किमी³ 1.371 ± 0.019 17 किग्रा Thomas 2010 0.49 ± 0.06 ग्राम/सेमी³ Thomas 2010 0.0026–0.0060 मीटर/सेकंड² Thomas 2010 ~0.019 किमी/सेकंड तुल्यकालिक शून्य 0.6 ~78 केल्विन
पैंडोरा (Pandora) (p æ n ˈ d ɔər ə pan DOHR ə; Πανδώρα), शनि का एक आतंरिक उपग्रह है। इसकी खोज वॉयेजर 1 द्वारा ली गई तस्वीरों से 1980 में हुई थी, साथ ही तब अस्थायी तौर पर S/1980 S 26 से पदनामित हुआ था। IAUC 3532 1985 के उत्तरार्ध में यह आधिकारिक तौर पर ग्रीक पौराणिक पात्र पैंडोरा पर नामित हुआ था।IAUC 4157 यह सेटर्न XVII तौर पर भी नामित है। USGS: Planet and Satellite Names and Discoverers
पैंडोरा एफ रिंगEn का एक बाह्य सेफर्ड उपग्रहEn है। यह निकटवर्ती प्रोमेथियस की तुलना में अधिक भारी निर्मित हुआ है, तथा इसके पास 30 किलोमीटर (19 मील) व्यास के कम से कम दो बड़े खड्ड है। मलबे से भरे होने के कारण पैंडोरा पर अधिकांश खड्ड उथले हैं। इस उपग्रह के भूपृष्ठ पर मेड़ व नालियां भी मौजूद है। Solar System, NASA: Pandora
प्रोमेथियस के साथ चार 118:121 के माध्य गति अनुनादों की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप पैंडोरा की कक्षा अस्तव्यस्त प्रतीत होती है। Renner et al. 2005 उनकी कक्षाओं में सबसे बड़ा परिवर्तन तकरीबन हर 6.2 वर्षों में पाया जाता है, जब पैंडोरा का उपशनिच्चर प्रोमेथियस के अपशनिच्चर के सीध में होता है और दोनों की आपसी पहुँच 1,400-किलोमीटर (870 मील) के भीतर होती है। पैंडोरा का माइमस के साथ भी एक 3:2 का माध्य गति अनुनाद है। Spitale Jacobson et al. 2006
इसके अति निम्न घनत्व और अपेक्षाकृत उच्च धबलता से लगता है कि पैंडोरा एक अति छिद्रित पिंड है। इन मायनों में अनिश्चितता बहुत ज्यादा है, तथापि, इनकी पुष्टि होना बाकी है।
गैलरी
सन्दर्भ
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:शनि के प्राकृतिक उपग्रह