Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गूगल लिपि परिवर्तक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गूगल लिपि परिवर्तक (गूगल स्क्रिप्ट कन्वर्टर) हिन्दी, रोमनागरी एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं के मध्य लिपि परिवर्तन हेतु एक ऑनलाइन मशीनी लिप्यन्तरण औजार था। इस औजार की शुद्धता इस प्रकार के अन्य औजारों की बजाये बेहतर पाई गई थी। इसका आरम्भ नवम्बर २००९ में हुआ था। जुलाई २०११ में यह सेवा बन्द हो गयी क्योंकि गूगल ने गूगल लैब्स तथा उससे सम्बद्ध सभी परियोजनायें बन्द कर दी। यह औजार टैक्स्ट के लिप्यन्तरण के अतिरिक्त वेबपन्नों का भी एक लिपि से दूसरी लिपि में लिप्यन्तरण भी कर सकता था। लिप्यन्तरण रियल टाइम में होता था तथा लिप्यन्तरित पेज ब्राउजर में तुरन्त देखा जा सकता था। इस औजार की शुद्धता इस प्रकार की अन्य कई सेवाओं से बेहतर थी। डिक्शनरी आधारित होने के कारण यह सेवा रोमनागरी टैक्स्ट को यूनिकोड हिन्दी में बदलने के लिये भी अत्यन्त उपयोगी थी। इन्हें भी देखें मशीनी लिप्यन्तरण गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण - गूगल का इण्डिक टाइपिंग टूल बाहरी कड़ियाँ गूगल लिपि परिवर्तक वेबैक मशीन पर गूगल लिपि परिवर्तक का स्नैपशॉट श्रेणी:गूगल श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग