Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अक्साई चिन झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्साई चिन झील Aksai detail.png अक्साई चिन झील अक्साई चिन क्षेत्र (गुलाबी रंग) के पूर्वी भाग में तिब्बत की सीमा के पास स्थित है अक्साई चिन 35.2 N 79.85 E region:IN_type:waterbody inline,title बन्द जलसम्भर झील अक्साई चिन नदी कोई नहीं 15 km mi 8 km mi 12.6 m ft 4848 m ft India Location of the lake in India. अक्साई चिन झील (अंग्रेज़ी: Aksai Chin Lake; चीनी: 阿克赛钦湖, Akesaiqin Hu, अकेसाईचिन हू) लद्दाख़ के अक्साई चिन क्षेत्र में स्थित एक बन्द जलसम्भर झील है। इस इलाक़े को भारत अपने जम्मू व कश्मीर राज्य का अभिन्न अंग मानता है, लेकिन इसपर चीन का नियंत्रण है जो इसे शिंजियांग प्रान्त के ख़ोतान विभाग के भाग के रूप में प्रशासित करता है। झील १५ किमी लम्बी और ६-८ किमी चौड़ी है और कुनलुन पर्वत शृंखला से दक्षिण में स्थित है। कारगिलिक (शिंजियांग) से ल्हात्से (तिब्बत) जाने वाला चीनी राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ झील से लगभग २० किमी दक्षिण से गुज़रता है। जलसम्भर अक्साई चिन झील में जल 'अक्साई चिन' नामक नदी से आता है। हालांकि झील को चीन शिंजियांग प्रान्त में प्रशासित करता है, तिब्बत की सीमा झील से केवल २० किमी पूर्व में ही पड़ती है और इस बन्द जलसम्भर का पूर्वी भाग तिब्बत के रुतोग ज़िले में सम्मिलित है।The Himalayan Journal, Volume 3, Oxford University Press, 1931, ... When skirting the Aksai-chin lake I discovered a considerable stream running into the lake from the east ... इन्हें भी देखें राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ (चीन) अक्साई चिन सन्दर्भ श्रेणी:अक्साई चिन श्रेणी:भारत की झीलें श्रेणी:चीन की झीलें श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की झीलें