Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सैफ़-उल-मुलूक झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सैफ़-उल-मुलूक झील Lake Saiful Muluk, Naran, District Manshera, Pakistan.jpg काग़ान वादी, मानसेहरा ज़िला, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा 34.876957 N 73.694485 E type:waterbody_region:PK inline,title स्वच्छ पर्वतीय झील बर्फ़ का पिघलाव कुनहार नदी 2.75 km2 on 3224 m ft नारान सैफ़-उल-मुलूक झील (अंग्रेज़ी: Lake Saiful Muluk, उर्दु: جھیل سیف الملوک) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले की काग़ान घाटी में स्थित एक पर्वतीय झील है। यह समुद्रतल से ३,२२४ मीटर (१०,५७८ फ़ुट) की ऊँचाई पर वृक्षरेखा से भी अधिक ऊँचाई पर स्थित है, और पाकिस्तान की सबसे ऊँची झील है।"Transhumant Grazing Systems in Temperate Asia," J. M. Suttie, Food & Agriculture Organization, 2003, ISBN 9789251049778 नामार्थ झील का नाम अरबी भाषा से लिया गया है। "सैफ़" का अर्थ "तलवार" होता है। "मलिक" का अर्थ "स्वामी" या "अधिपति" होता है, लेकिन यह "राजकुमार" का अर्थ भी रखता है। "मुलूक" इसी शब्द का बहुवचन है। झील के नाम का अर्थ "राजकुमारों की तलवार" है। स्थानीय लोक-मान्यता के अनुसार यह एक राजकुमार का नाम था जिसे झील में रहने वाली एक परी से प्रेम हो गया था। इन्हें भी देखें दूदीपतसर काग़ान घाटी मानसेहरा ज़िला लूलूसर सन्दर्भ श्रेणी:मानसेहरा ज़िला श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की झीलें