411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर में शिक्षा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिब्राल्टर 150px शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग शिक्षा एवं प्रशिक्षणनिदेशक रिक्त पद 2007–08 अंग्रेज़ी राष्ट्रीय 2005-06 80+ 23%
जिब्राल्टर में शिक्षा मुख्यतः इंग्लैंड की शिक्षा संरचना पर आधारित है जिसमें त्रि-स्तरीय शिक्षा प्रणाली का प्रयोग होता है। जिब्राल्टर सरकार का शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग देश में शिक्षा व इस से सम्बंधित संस्थाओं के विकास के लिए उत्तरदायी है। इसके अलावा मंत्रालय देश में शिक्षा सम्बन्धित नीतियाँ बनाने व उन्हें लागू करने तथा देश के सभी विद्यालयों के प्रशासन और निरीक्षण के लिए भी उत्तरदायी है। मंत्रालय निवर्तमान समय में गिल्बर्ट लिकाडी के पास है तथा निदेशक का पद इस समय रिक्त है।http://www.gibraltar.gov.gi/education-a-training Department of Education 24 सितम्बर 2012 gibraltar.gov.gi. जिब्राल्टर की सरकार https://web.archive.org/web/20130304034729/http://www.gibraltar.gov.gi/education-a-training 4 मार्च 2013 live
प्राथमिक शिक्षा
जिब्राल्टर में शिक्षा का पहला वर्ष नर्सरी या पूर्व स्कूल (प्री-स्कूल) में शुरू होता है। इसमें 3 से 4 वर्ष की उम्र के बच्चे दाखिला लेते है तथा इस स्तर की शिक्षा अनिवार्य नहीं है। अनिवार्य शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा के साथ 4 वर्ष की उम्र के साथ शुरू होती है। पहले साल को रिसेप्शन कहा जाता है, जहाँ 5 साल की उम्र के बच्चे प्रवेश लेते हैं। जिब्राल्टर में प्राथमिक शिक्षा 8 साल (प्रथम और मध्य विद्यालय) तक रहती है।
माध्यमिक शिक्षा
12 वर्ष की उम्र के जिब्राल्टेरियन छात्र एकल-लिंग माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश लेते है (इस उम्र समूह से पहली की सारी शिक्षा सहशिक्षा प्रणाली पर आधारित होती है)। आगे के चार वर्ष में विद्यार्थी जनरल सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन की तैयारी करते हैं, जिसमें वे अंतिम परीक्षाओं में 16 वर्ष की उम्र में बैठते हैं। विद्यार्थी कुल 10 विषयों तक का चयन कर सकते हैं, जिनमें पाँच विषय (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, धार्मिक अध्ययन और स्पेनिश) अनिवार्य होते हैं। वे विद्यार्थी जो जनरल सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन के पश्चात भी अपनी शिक्षा ज़ारी रखना चाहते हैं वे अपने वर्तमान विद्यालय की सिक्स्थ फॉर्म में प्रवेश लेते हैं, बशर्ते न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करें जिसमें उनका कम से कम चार विषयों (जिसमें अंग्रेज़ी और गणित साधारणतया शामिल होते हैं) में सी ग्रेड के साथ पास होना अनिवार्य होता है। यहाँ विद्यार्थी दो वर्ष की अवधि के ऐ-लेवल कोर्स को पूरा करते हैं। ऐ-लेवल कोर्स में विद्यार्थियों को हर वर्ष के अंत में एडवांस्ड सबसाइडरी परीक्षाओं में बैठना होता है (एडवांस्ड सबसाइडरी 1 व एडवांस्ड सबसाइडरी 2)। जिब्राल्टेरियन छात्र एक साथ चार विभिन्न विषयों का ऐ-लेवल में चयन कर सकते हैं।
उच्च शिक्षा
जिब्राल्टर में पूर्णकालिक उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों डिग्री स्तर या समकक्ष और किसी गैर-डिग्री पाठ्यक्रम के लिए बहार कही ओर पढ़ना पड़ता है। जिब्राल्टर की सरकार एक छात्रवृत्ति/अनुदान व्यवस्था को संचालित करती है जिसमें यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को धन उपलब्ध कराया जाता है। ज्यादातर जिब्राल्टेरियन छात्र इस छात्रवृत्ति का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें वे विद्यार्थी ऋण कम्पनी में ऋण के लिए आवेदन करते हैं जिसकी बाद में जिब्राल्टर की सरकार द्वारा पूरी तरह से प्रतिपूर्ति कर दी जाती है। वर्ष 2008 में 224 जिब्राल्टेरियन छात्र ब्रिटेन के विभिन्न विश्विद्यालयों में दाखिल थे जो कि उस वर्ष तक की सबसे अधिक संख्या थी।
सन्दर्भ
श्रेणी:जिब्राल्टर में शिक्षा