411 REFERENCE · Wikipedia
अंतर्बीजाणु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|बैसिलस सबटिलिस (Bacillus subtilis) की कोशिकाएँ जिसमें साधारण वनस्पतिक कोशिकाएँ लाल और अंतर्बीजाणु हरे रंग में दिख रहे हैं
अंतर्बीजाणु (endospore) फ़र्मीक्यूटीस संघ की कुछ बैक्टीरिया जातियों द्वारा बनाया जाने वाला एक कठोर व निष्क्रय ढांचा होता है।Murray, Patrick R. Ellen Jo Baron Manual of Clinical Microbiology 1 Washington, D.C. ASM 2003 हालांकि इसका नाम और रूप बीजाणु व बीज से मिलता है, यह प्रजनन से असम्बन्धित है। यह किसी बैक्टीरिया कोशिका का प्रतिकूल परिस्थितियों में स्वयं को सिकोड़कर व अपनी अधिकांश जीव-प्रक्रियाओं को बहुत धीमा कर के या रोककर बनाया गया रूप होता है। इस रूप में बैक्टीरिया बहुत लम्बे काल तक अंतर्बीजाणु बना रह सकता है और परिस्थितियाँ सुधरने पर पुनः सक्रीय हो जाता है। यह अंतर्बीजाणु अवस्था अक्सर पोषक तत्वों, जल या आहार के आभाव में देखी जाती है।C. Michael Hogan 2010 http://www.eoearth.org/article/Bacteria?topic=49480 Bacteria Encyclopedia of Earth Sidney Draggan C.J. Cleveland National Council for Science and the Environment Washington DC yes https://web.archive.org/web/20110511132823/http://www.eoearth.org/article/Bacteria?topic=49480 2011-05-11
अंतर्बीजाणु रूप में बैक्टीरिया कभी-कभी शताब्दियों तक बचा रह सकता है। कई वैज्ञानिकों ने 10,000 वर्षों से अधिक आयु के अंतर्बीजाणुओं के पुनः सक्रीय हो जाने की ख़बर दी है और दसियों लाख वर्ष से निष्क्रय अंतर्बीजाणु के सक्रीय हो जाने के दावे भी मिले हैं। एक समाचार के अनुसार नमक क्रिस्टलों में मिले बैसिलस मैरिसमोरटुई (Bacillus marismortui) के 25 करोड़ वर्ष पुराने अंतर्बीजाणु मिले हैं जो अभी भी जीवित हैं। Cano RJ Borucki MK 1995 Revival and identification of bacterial spores in 25- to 40-million-year-old Dominican amber https://archive.org/details/sim_science_1995-05-19_268_5213/page/1060 Science 268 1060–1064 10.1126/science.7538699 7538699Ringo John Reproduction of Bacteria 2004 153–160 10.1017/CBO9780511807022.018 अधिकांश बैक्टीरिया स्वयं को अंतर्बीजाणु बनाने में सक्षम नहीं हैं। बैसिलस ऐसे बैक्टीरिया का उदाहरण है जिसमें यह क्षमता है। अंतर्बीजाणुओं का अध्ययन करने पर इनमें बैक्टीरिया का डी॰ऍन॰ए॰, राइबोसोम और डिपिकोलिनिक अम्ल मिलता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि डिपिकोलिनिक अम्ल बैक्टीरिया को निष्क्रय अवस्था में रखने के लिए सहायक है और अंतर्बीजाणुओं में लगभग 10% भार इसी अम्ल का होता है।Bacterial Endospores Cornell University College of Agriculture and Life Sciences, Department of Microbiology June 18, 2016 http://micro.cornell.edu/research/epulopiscium/bacterial-endospores https://web.archive.org/web/20180615001904/https://micro.cornell.edu/research/epulopiscium/bacterial-endospores/ 15 जून 2018 live
इन्हें भी देखें
निष्क्रयता (जीवविज्ञान)
बीजाणु
फ़र्मीक्यूटीस
सन्दर्भ
श्रेणी:बक्टीरिया विज्ञान