411 REFERENCE · Wikipedia
हंगरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
Magyar Köztársaság हंगरी गणराज्य हंगरी Flag of Hungary.svg Coat of Arms of Hungary.svg LocationHungary.png नहींऐतिहासिक: लैटिन: Regnum Mariae Patrona Hungariae (अंग्रेजी: "किंगडम ऑफ मैरी द पैट्रोन ऑफ हंगरी") Himnusz (Isten, áldd meg a magyart) "गीत (भगवान, हंगरी के लोगों को आशीष दो)" हंगेरियन (मैग्यार) बुडापेस्ट 47 26 N 19 15 E बुडापेस्ट हंगैरियाई संसदीय गणराज्य राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तमस सुलियोक पीटर माग्यार (२०२६~) 1 मई, 2004 109वां 1 E10 93,030 35,919 0.74% 9,769,949 2019 94वां 108 280 91वाँ 2023 $421.7 अरब 54वाँ $43,601 47वाँ स्थापना दिसंबर, 1000 2021 0.846 46वाँ उच्च फ़ोरिंट HUF hu CET +1 CEST +2 .hu 36
हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के कारपेथियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विशग्राड समूह का सदस्य है और एक शेंगेन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है।
हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 6.1 करोड़ पर्यटकों (2019 के आँकड़े)https://data.worldbank.org/indicator/ST.INT.ARVL?locations=HU International tourism, number of arrivals - Hungary Data data.worldbank.org 2021-04-11 को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील Lake Balaton 2021-04-07 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Lake_Balaton&oldid=1016481708 Wikipedia en 2021-04-11भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है।
इतिहास
केल्टिक (450 ई.पू. के बाद) और रोमन (9 ई. - 430 ई.) काल के बाद, हंगरी की नींव 9 वीं शताब्दी के अंत में हंगरी के शासक अर्पाद ने रखी थी, जिनके प्रपौत्र सेंट स्टीफन प्रथम की ताजपोशी के लिए पोप ने सन् 1000 में, रोम से ताज भेजा था। हंगरी की यह राजशाही 946 साल तक चली, इस समय इसे पश्चिमी दुनिया के सांस्कृतिक केन्द्रों में से एक माना जाता था।
आंशिक रूप से ओटोमन (तुर्क) साम्राज्य के अधीन लगभग 150 वर्ष (1541-1699) तक रहने के बाद, हंगरी को हैब्सबर्ग राजशाही के रूप में एकीकृत किया गया और बाद में यह ऑस्ट्रो-हंगरी दोहरी राजशाही (1867-1918) का आधा हिस्सा बना। प्रथम विश्व युद्ध के अंत तक हंगरी एक महान शक्ति था, हालांकि ट्रायानोन संधि जिसकी शर्तों को अधिकतर हंगरी वासी आज भी जरूरत से ज्यादा सख्त मानते हैं, के कारण हंगरी को अपने क्षेत्र का 70% से अधिक हिस्सा और हंगरी जातीयता की अपनी एक तिहाई जनसंख्या को खोना पड़ा। इसके बाद हंगरी में कम्युनिस्ट युग (1947-1989) का सूत्रपात हुआ जिसके दौरान हंगरी, 1956 की क्रांति और 1989 में ऑस्ट्रिया के साथ अपनी सीमा खोलने के प्राथमिक कदम के चलते बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा का केन्द्र बना रहा। हंगरी के इस कदम ने पूर्वी ब्लॉक के तीव्र पतन में सहयोग किया। हंगरी में सरकार का मौजूदा स्वरूप एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। आज, हंगरी एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में एक क्षेत्रीय अगुआ है।
हंगरी गणतंत्र स्थिति
45अंश 50मिनट से 48अंश 40मिनट उत्तरी. अक्क्षांश तथा 16अंश से 23अंश पर्वी देशान्तर। इस गणतंत्र की अधिकतम लंबाई 259 किमी और चौड़ाई 428 किमी है। हंगरी, मध्य यूरोप की डैन्यूब नदी के मैदान में स्थित है। इसके उत्तर में चेकोस्लोवाकिया पूर्व में रोमानिया, दक्षिण में यूगोस्लाविया तथा पश्चिम में आस्ट्रिया हैं। इस देश में समुद्रतट नहीं है।
प्राकृतिक बनावट
यह आल्प्स पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यहाँ कार्पेथिऐन पर्वत भी है जो मैदान को लघु एल्फोल्ड और विशाल एल्फोल्ड नामक भागों में विभक्त करता है। सर्वोच्च शिखर केकेस 3,330 फुट ऊँचा है। इसमें दो बड़ी झीलें हैं - (1) बालाटान (लंबाई 775 किमी और चौड़ाई 5 किमी) (2) न्यूसीडलर (इसे हंगरी में फर्टो (Ferto) कहते हैं)। प्रमुख नदियाँ हैं : डैन्यूब, टिजा और द्रवा।
जलवायु
देश की जलवायु शुष्क है। शीतकाल में अधिक सरदी और ग्रीष्मकाल में अधिक गरमी पड़ती है। न्यूनतम ताप 4रू सें. और अधिकतम ताप 36रू सें. से भी अधिक हो जाता है। पहाड़ी जिलों में औसत वर्षा 1016 मिमी और मैदानी जिलों में 381 मिमी होती है। सबसे अधिक वर्षा जाड़े में होती है जो खेती के लिए हानिप्रद नहीं होती है।
कृषि
राष्ट्र की आधे से अधिक आय कृषि से होती है। डैन्यूब नदी के मैदानों में मक्का, गेहूँ, जौ, राई आदि अनाजों के अतिरिक्त आलू, चुकंदर प्यास और सन भी उगाए जाते हैं। चुकंदर से चीनी बनाई जाती है। यहाँ अच्छे फल भी उगते हैं। अंगूर से एक विशिष्ट प्रकार की शराब टोके (Tokay) बनाई जाती है। मैदानों में चरागाह हैं जहाँ हिरण, सूअर और खरगोश आदि पशु पाले जाते हैं। पैप्ररीका (paprika) नामक मिर्च होती है। यहाँ के वनों में चौड़े पत्तेवाले पेड़, ओक, बीच, ऐश तथा चेस्टनट पाए जाते हैं।
खनिज संपत्ति
देश में खनिज धन अधिक नहीं है। लोहे, मैंगनीज और ऐलुमिनियम (बोक्साइट) के कुछ खनिज निकाले जाते हैं। लोहे के खनिज निम्न कोटि के हैं। कुछ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस भी निकलती है। लिग्नाइट कोयला भी यहाँ निकाला जाता है। जलविद्युत् के उत्पादन के साधनों का यहाँ बहुत अभाव है।
उद्योग धंधे तथा विदेशी व्यापार
आटा पीसने के अनेक कारखाने हैं। शराब पर्याप्त परिमाण में बनती है और बाहर भेजी जाती है। चीनी का परिष्कार महत्व का उद्योग है। सन से भी अनेक सामान तैयार किए जाते हैं। निर्यात् की वस्तुओं में सूअर, मुर्गियाँ, सूती वस्त्र, आटा, चीनी, मक्खन, ताजे फल, मक्का, शराब, ऊन और सीमेंट आदि हैं। आयात की वस्तुओं में कच्ची रूई, कोयला, इमारती लकड़ी, नमक आदि हैं। छोटी छोटी मशीनें भी यहाँ बनती हैं और उनका निर्यात होता है। यहाँ का व्यापार सोवियत रूस, चेकोस्लोवाकिया, जर्मनी, पोलैंड, यूगोस्लाविया आदि से होता है।
अधिवासी
हंगरी के अधिवासियों को मग्यार (Magyars) कहते हैं। लगभग 90 प्रतिशत मग्यार ही यहाँ रहते हैं; शेष जनसंख्या में जर्मन, स्लोवाक, रोमानियन, क्रोट, सर्व और जिप्सी हैं। लगभग आधी जनसंख्या नगरों में रहती है। हंगरी की कुल जनसंख्या 1,00,50,000 (1962 अनुमानित) है। यहाँ के निवासी स्वतंत्र प्रकृति के और आनेवाले होते हैं। इनके लोकगीत और नृत्य सुप्रसिद्ध हैं। यहाँ के लोग रंगबिरंगे वस्त्र पहनते हैं और स्वादिष्ट भोजन करते हैं1 यहाँ के रसोइए जगत् प्रसिद्ध हैं। यहाँ के निवासी फुटबाल, टेनिस, घुड़सवारी, तैराकी आदि के शौकीन हैं।
भाषा और धर्म
हंगरी के 68 प्रतिशत निवासी रोमनकैथोलिक, 27 प्रतिशत प्रोटेस्टेंट तथा शेष यहूदी एवं अन्य धर्मावलंबी हैं। यहाँ की भाषा मग्यार हैं।
यातायात
हंगरी में 8800 किमी लंबी रेल, सड़कें, 60800 किमी लंबे राजमार्ग और 1920 किमी लंबा नौगम्य जलमार्ग है। यहाँ का हवाई अड्डा बहुत बड़ा है और समस्त यूरोपीय देशों से संबद्ध है। रेलमार्ग भी अन्य यूरोपीय देशों से संबद्ध है। देश के अंदर भी पर्याप्त विकसित वायु यातायात हहै।
नगर
हंगरी के प्रमुख नगर हैं : बुडापेस्ट (राजधानी), देव्रेत्सेन (Debrecen), मिशकोल्त्स (Miskolc) पैक (Pécs) सेगेड (Szeged) और ड्योर (Györ)।
इन्हें भी देखें
wikt:हंगरी (विक्षनरी)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँँ
हंगरी के बारे में बहुत सारी जानकारी (हिन्दी
कोबर के सिधांत के अनुसार हंगरी का मैदान मध्यपिण्ड का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है ,जिसे कोबर ने श्वसिंबरग की संज्ञा दी थी सिधांत के अनुसार ही इसके दोंनो ओर भी पर्वत हैं जो की क्रमशः कारपेथियन एवं दिनारिक अल्पस हैं जिनके मध्यावलं से ये अप्रभावित रहा तथा हंगरी के मैदान के रूप मे अस्तित्व मे आया ।
---मयंक मिश्रा
*
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:स्थलरुद्ध देश