Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राम रखा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पण्डित राम रखा Martyr Ram Rakha.jpg पण्डित राम रखा पण्डित राम रखा बली 1884 2 23 yes होशियारपुर 1919 12 22 1884 2 23 yes सेलुलर जेल, अण्डमान द्वीप भारतीय गदर पार्टी के क्रान्तिकारी सेलुलर जेल में अमानवीय यातना के कारण मृत्यु पंडित राम रखा (१८८४ - १९१९) एक भारतीय क्रांतिकारी और पंजाब से ग़दर पार्टी के सदस्य थे।https://www.daanapaani.net/2016/09/25.html सेल्युलर जेल के इन महान शहीदों को नमन ((26)) Maurya Vidyut Prakash hi 2021-07-10 बर्मा षडयन्त्र मामले में शामिल होने के आरोप में उन्हें सेलुलर जेल में अमानवीय यातना दी गयी और वहीं उनकी मृत्यु हो गयी। क्रान्तिकारी गतिविधियाँ पण्डित राम रखा पंजाब के होशियारपुर के निवासी जवाहर राम के पुत्र थे। उन्होंने बर्मा में ब्रिटिश सेना के भारतीय सैनिकों द्वारा विद्रोह पैदा करने के लिए सोहनलाल पाठक के साथ काम किया। अन्य तीन साथियों- मुज्तबा हुसैन, अमर सिंह, अली अहमद के साथ, उन्होंने बर्मा की यात्रा की और बर्मा में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का संदेश देना शुरू किया। राम रखा बमों के निर्माण के लिए सामग्री एकत्र करने में लगे रहे। यह सामग्री बैंकॉक से प्राप्त होती थी। जब विद्रोह शुरू हुआ तो वह वहाँ उपपस्थित नहीं थे, लेकिन घटना के कुछ ही दिनों बाद सिंगापुर पहुंचे। उनका मानना था कि एक बार क्रांति शुरू हो गयी तो जर्मन उनकी सहायता के लिए आने में बहुत देर नहीं करेंगे। रंगून में बकरीद के दिन 1915 में विद्रोह करने का निर्णय लिया गया था किन्तु अंतिम समय में इसे स्थगित करना पड़ा क्योंकि हथियारों और गोला-बारूद की कमी थी। इसे क्रिसमस तक के लिए स्थगित कर दिया गया और यह स्थगित होता रहा। पुलिस ने प्रथम मांडले षड्यंत्र मामले में एकत्र की गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, चार क्रांतिकारियों को अलग-अलग समय पर गिरफ्तार किया और 1917 में मांडले षड्यंत्र का मामला शुरू किया। मुकदमा 28 मार्च को मांडले में शुरू हुआ और अभियुक्तों पर राजा के खिलाफ युद्ध छेड़ने, साजिश रचने, सेना की निष्ठा के साथ छेड़छाड़ करने आदि के अपराध का आरोप लगाया गया। साक्ष्य में अमेरिका में गदर पार्टी के कई पहलुओं, विद्रोह में जर्मन सहयोग, भारतीय क्रांतिकारियों के साथ संबंध और अभियुक्त व्यक्तियों द्वारा किये गये व्यक्तिगत कार्य शामिल थे। 6 जुलाई 1917 को फैसला सुनाया गया जिसमें जयपुर के मुज्तबा हुसैन, लुधियाना के अमर सिंह, तथा फैजाबाद जिले के अली अहमद सादिक को मृत्युदण्ड सुनाया गया।https://archive.org/details/whoswhoofindianm01chop Who's Who of Indian Martyrs, Vol. 1 Chopra Pran Nath 2013 Publications Division, Ministry of Information and Broadcasting, Govt. of India Public Resource 978-81-230-1757-0 राम राखा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इन सभी अभियुक्तों की सभी संपत्ति राजसात कर ली गई। लेफ्टिनेन्ट गवर्नर ने अपील पर इस मामले की समीक्षा करते हुए संपत्ति की जब्ती के संबंध में संशोधन करते हुए इस फैसले की पुष्टि की। 7 दिसंबर 1917 को जारी एक रंगून प्रेस नोट में घोषणा की गई कि प्रत्येक आरोपी की मौत की सजा को गवर्नर जनरल इन काउंसिल द्वारा आजीवन कारावास में बदल दिया गया है।https://archive.org/details/dli.bengal.10689.12784 THE ROLL OF HONOUR GHOSH KALI CHARAN 1960 VIDYA BHARATI, CALCUTTA मृत्यु राम रखा को सजा काटने के लिए अंडमान सेलुलर जेल भेजा गया।https://www.sikhnationalarchives.com/book/read/shaheed-ram-rakha/ Shaheed Ram Rakha 17 सितंबर 2025 13 जुलाई 2021 https://web.archive.org/web/20210713174454/https://www.sikhnationalarchives.com/book/read/shaheed-ram-rakha/ dead जेल के अन्दर अपमानजनक परिस्थितियों और कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर उन्होंने जेल अधिकारियों से विरोध किया।https://www.twenty20.com/photos/a20810cb-9728-44a7-932a-bfb2a36c193f Twenty20 Stock - Authentic Stock Photos & Royalty-Free Images twenty20.com 2021-07-10जुलाई 2026 InternetArchiveBot जेल अधिकारियों ने उनका जनेऊ छीनने की कोशिश की। चूंकि वे एक हिंदू ब्राह्मण थे, इसलिए उन्होंने इसका विरोध किया। उन पर निर्दयतापूर्वक हमला किया गया और उन्हें जेल अधिकारियों की हर बात मानने के लिये मजबूर किया गया। इसके विरोध में उन्होंने भूख हड़ताल की। उनकी दशा बिगड़ने लगी। मृत्यु के पूर्व, वे खून की उल्टी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मुंह से कुछ भी लेना स्वीकार नहीं किया। अन्ततः 1919 में उनकी मृत्यु हो गई।https://gramho.com/location/andaman-and-nicobar-islands-tours/384336248 Andaman and Nicobar Islands Tours Instagram posts - Gramho.com gramho.com en 2021-07-10 सन्दर्भ श्रेणी:१९१९ में निधन श्रेणी:1884 में जन्मे लोग श्रेणी:ग़दर पार्टी श्रेणी:भारत के क्रांतिकारी श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम