Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मांग की आय लोच

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अर्थशास्त्र में माँग की आय लोच (income elasticity of demand या YED) उपभोक्ताओं की आय में बदलाव से किसी वस्तु की माँग की में होने वाला परिवर्तन है। इसे आय में हुये आनुपातिक परिवर्तन के साथ माँग में हुये मात्रातमक परिवर्तन की आनुपातिक परिवर्तन के अनुपात के रूप में इसकी अभिव्यक्ति की जाती है।माँग की लोच, 4 फ़रवरी 2024 उदाहरण के लिए यदि आय में 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ किसी सामान और सेवा की माँग में मात्रात्मक वृद्धि 20 प्रतिशत बढ़ जाती है तो माँग में आय लोच की मात्रा 20/10 = 2.0 होगी। गणितीय परिभाषा YED माँग की मात्रा में आनुपातिक परिवर्तन आय में आनुपातिक परिवर्तन बिंदु लोच संस्करण के अनुसार आय में परिवर्तन से माँग में मात्रात्मक परिवर्तन में ताक्षणिक परिवर्तन की दर को इस प्रकार परिभाषित किया जाता है। सार्थक आय और सभी वस्तुओं की कीमतों का वेक्टर दिये गये मार्शलियन माँग फलन के लिए इसे पुनः लिखने पर लोच में विविक्त परिवर्तन के लिए (चाप लोच काम में लेते हुये) जहाँ पादाक्षर 1 और 2 परिवर्तन से पहले और बाद के मानों को सन्दर्भित करता है। व्याख्या thumb|right|उपभोक्ता माँग I में वृद्धि के साथ घटिया माल की माँग QX में ह्रास होता है। अर्थशास्त्र में सबसे अधिक काम में आने वाली लोच, माँग की कीमत लोच हमेशा ऋणात्मक होती है लेकिन बहुत सामान धनात्मक एवं बहुत ऋणात्मक आय लोच रखते हैं। माँग की ऋणात्मक आय लोच घटिया माल से संबंधित है; आय में वृद्धि से सामान की माँग में कमी आती है। माँग की धनात्मक आय लोच सामान्य माल से संबंधित है; आय में वृद्धि से माँग की मात्रा में वृद्धि होती है। यदि उपयोगी वस्तुओं की माँग की आय लोच 1 से कम है तब यह अनिवार्य वस्तु है। यदि माँग की आय लोच 1 से अधिक है तो यह विलासिता वस्तु अथवा श्रेष्ठ वस्तु है। माँग की आय लोच का शून्य मान होने का अर्थ है कि आय में वृद्धि के साथ वस्तुओं की मात्रात्मक माँग में कोई परिवर्तन नहीं है। माँग की आय लोच का उपयोग भविष्य के उपभोग पैटर्न के संकेतक और फर्मों के निवेश निर्णयों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में किया जा सकता है। उदाहरण के लिए चयनित आय लोच से पता चलता है कि जैसे-जैसे समय के साथ आय बढ़ती है, उपभोक्ताओं के बजट का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमोबाइल और रेस्तरां भोजन के लिए समर्पित होगा और एक छोटा हिस्सा तंबाकू और मार्जरीन के लिए समर्पित होगा।Microeconomics and behavior Frank Robert H. 2008 McGraw-Hill/Irwin 978-0-07-126349-8 7th ed Boston 125 चयनित आय लोच एलुमीनियम 1.5Industrialization and the Demand for Mineral Commodities https://www.researchgate.net/publication/316657465 Journal of International Money and Finance 2017 en 10.1016/j.jimonfin.2017.04.006 Stuermer Martin 76 16–27 10419/92982 free व्यक्तिगत जीवन के लिए (जिसे जीवन का सांख्यिकीय मूल्य भी कहते हैं) 0.50 से 0.60WK Viscusi 2003 The value of a statistical life: a critical review of market estimates throughout the world https://www.nber.org/system/files/working_papers/w9487/w9487.pdf Journal of Risk and Uncertainty ऑटोमोबाइल 2.98Microeconomics https://archive.org/details/microeconomics0000samu Samuelson Paul Anthony Nordhaus William D. 2001 McGraw-Hill 978-0-07-231490-8 17. ed Boston, Mass. 94 क्षार धातु 0.9The role of income and substitution in commodity demand https://academic.oup.com/oep/article/74/2/498/6318124 2022-05-13 Oxford Economic Papers 2022 10.1093/oep/gpab029 Baffes John Kabundi Alain Nagle Peter 74 2 498–522 10986/33257 free तांबा 1.0 पुस्तकें 1.44 ऊर्जा 0.7The role of income and substitution in commodity demand https://doi.org/10.1093/oep/gpab029 2022-05-13 Oxford Economic Papers 2022 10.1093/oep/gpab029 Baffes John Kabundi Alain Nagle Peter 74 2 498–522 10986/33257 free मार्जरीन −0.20 सार्वजनिक परिवहन −0.36 रेस्तरां का भोजन 1.40 तंबाकू 0.42Gallet Craig A. List John A. 27 नवम्बर 2002 Cigarette demand: a meta‐analysis of elasticities https://onlinelibrary.wiley.com/doi/10.1002/hec.765 Health Economics en 12 10 822 10.1002/hec.765 1057-9230see Gallet 2003, Health Econ.12, p.822 जल की माँग 0.15 Measuring the Income Elasticity of Water Demand: The Importance of Publication and Endogeneity Biases http://le.uwpress.org/content/94/2/259.abstract Land Economics 2018 10.3368/le.94.2.259 Havranek Tomas Irsova Zuzana Vlach Tomas 94 2 259–283 10419/174195 157363525 free गैसोलीन और डीजल की माँग की आय लोच का बड़े पैमाने पर अध्ययन किया गया है, हालांकि, अध्ययनों के बीच लोच व्यापक रूप से भिन्न होती है। विकसीत अर्थव्यवस्थाओं में गैसोलीन की माँग में आय लोच की परास 0.66 से 1.26 है।Dahl Carol A. 2012-02-01 Measuring global gasoline and diesel price and income elasticities https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0301421510008797 Energy Policy Modeling Transport (Energy) Demand and Policies en 41 2–13 10.1016/j.enpol.2010.11.055 0301-4215 सन्दर्भ श्रेणी:आर्थिक संकेतक