Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२ दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 2 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 336वॉ (लीप वर्ष मे 337 वॉ) दिन है। साल में अभी और 29 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ मंगलवार २ दिसंबर असम में दीफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी लामडिंग तिनसुकिया मेल में धमाका हुआ, जिससे २ की मृत्यु व ३० घायल हुए। 1804 – नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई। 1848 – फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने। 1911 – जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया। 1942 – पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया। 1971 – संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की। 1976 – फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने। 1982 – स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित। 1989 – विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने। 1995 – बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा। 1999 – भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली। 2002 – प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 2003 – हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई। 2005 – पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया। 2006 – फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल। 2007 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया। 2008 – पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की। जन्म 1886 – बाबा राघवदास - उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे। 1963 – शिवा अय्यदुरई - प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। 1901 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी। 1937 – मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष 1912 – बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक 1939 – अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका 1855 – नारायण गणेश चंदावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। निधन 1969 – क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे। 1918 – गुरुदास बनर्जी - भारत के प्रमुख शिक्षाशास्त्री। 2014 – देवेन वर्मा - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता। 2014 – ए आर अंतुले - भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री। 2012 – प्रीति गाँगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं। 1996 – मर्री चेन्ना रेड्डी - प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पी.सी.सी. वर्किंग कमेटी के 30 वर्षो तक सदस्य। महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्‍मूलन दिवस राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस अंतर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन श्रेणी:दिसंबर