411 REFERENCE · Wikipedia
इपोह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इपोह Ipoh / 怡保 / ஈப்போ इपोह Malaysia 4 35 40 N 101 05 00 E मलेशिया में स्थिति पेराक राज्य, मलेशिया ७,५७,८९२ २०१० चीनी, मलय
इपोह (अंग्रेज़ी: Ipoh, चीनी: 怡保, तमिल: ஈப்போ) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पेराक राज्य की राजधानी है। यह देश के सबसे बड़े शहरों में से एक है और कुआला लुम्पुर से लगभग २०० किमी उत्तर में स्थित है।
नामोत्पत्ति व इतिहास
इपोह शहर का नाम यहाँ पर उगने वाले इपोह वृक्षों पर पड़ा है जिनके फलों के रस का प्रयोग यहाँ किसी काल में रहने वाले आदिवासी विषैले बाण बनाने में करते थे। १९वीं सदी में यहाँ बड़े पैमाने पर टिन का खनन शुरू होने से लगभग सौ वर्ष पूर्व इस शहर की स्थापना हुई और इसकी आबादी तेज़ी से बढ़ी। मलयों के अलावा बहुत से चीनी और भारतीय तमिल और मलयाली लोग यहाँ आ बसे। समय के साथ-साथ चीनी लोगों की बहुतायत जो गई और आज भी वे यहाँ बहुसंख्या में हैं।"The Management of Secondary Cities in Southeast Asia," UN-HABITAT, 1996, ISBN 9789211313130
इन्हें भी देखें
पेराक
सन्दर्भ
श्रेणी:पेराक राज्य
श्रेणी:मलेशिया के आबाद स्थान