411 REFERENCE · Wikipedia
स्ट्रासबर्ग की शपथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Serments de Strasbourg.jpg
स्त्रासबुर की शपथ 14 फ़रवरी 842 को शार्ल टकला और लुडविग जर्मन द्वारा अपने बड़े भाई लोथार प्रथम के विरुद्ध किया गया एक सैन्य समझौता था। लोथार प्रथम, शारलेमेन के उत्तराधिकारी लुडविग धर्मनिष्ठ का नामित उत्तराधिकारी था। इस समझौते के एक वर्ष बाद वरदुन की संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके पश्चिमी यूरोप के भू-राजनीतिक परिदृश्य पर दूरगामी प्रभाव पड़े।
लुडविग जर्मन ने अपनी शपथ प्राचीन फ़्रांसीसी के प्रारंभिक रूप में ली थी, ताकि शार्ल टकले के सैनिक उसे समझ सकें। इसी प्रकार, शार्ल ने अपनी शपथ प्राचीन उच्च जर्मन में पढ़ी थी, जिससे लुई के सैनिक उसे समझ सकें।
इस शपथ का वह भाग, जो फ़्रांसीसी भाषा से मिलती-जुलती भाषा में लिखा गया है, ऐतिहासिक भाषाविज्ञान के लिए विशेष महत्व रखता है। यह फ़्रांस का सबसे पुराना उपलब्ध दस्तावेज़ है, जिसे जानबूझकर और सुसंगत रूप से किसी रोमांस भाषा के प्रारंभिक रूप में लिखा गया था।https://www.universalis.fr/encyclopedie/moyen-age-l-affirmation-des-langues-vulgaires/ MOYEN ÂGE - L'affirmation des langues vulgaires Littératures Universalis Encyclopædia Encyclopædia Universalis fr-FR 2026-06-19Denoyelle Corinne Bernard Cerquiglini, La Naissance du français, Paris, Presses Universitaires de France, 2020 https://www.academia.edu/129157061/Bernard_Cerquiglini_La_Naissance_du_fran%C3%A7ais_Paris_Presses_Universitaires_de_France_2020 Perspectives médiévales 10.4000/PEME.42799Conference of Claude Hagège at the historical museum of Strasbourg, पृ. 5, (read online) https://web.archive.org/web/20150408085645/http://www.musees.strasbourg.eu/uploads/documents/presse/serments/DP_F_Serments.pdf 2015-04-08
पृष्ठभूमि
पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के सदियों बाद, शारलेमेन ने इसके पूर्व क्षेत्र के एक बड़े हिस्से पर विजय प्राप्त कर ली और साम्राज्य के पुनरुद्धार की घोषणा की। अपनी मृत्यु पर, उसने यह साम्राज्य अपने पुत्र लुडविग धर्मनिष्ठ को सौंप दिया, जिसने इसे अपने ज्येष्ठ पुत्र लोथार प्रथम को उत्तराधिकार में दिया। हालाँकि, लोथार के भाइयों—शार्ल और लुई—ने उसे अपने अधिपति के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जब लोथार ने उनके क्षेत्रों पर आक्रमण करने का प्रयास किया, तो दोनों भाइयों ने उसके विरुद्ध गठबंधन कर लिया और जून 841 में फ़ॉन्टेनॉय के युद्ध में उसे पराजित कर दिया। फ़रवरी 842 में, शार्ल और लुई आधुनिक स्त्रासबुर के निकट मिलेPlan d'occupation des sols, page 5 http://pos.strasbourg.fr/images/pdf-rapport/08_Meinau%20Plaine%20des%20Bouchers.pdf 2020-09-19 2014-02-02 https://web.archive.org/web/20140202101304/http://pos.strasbourg.fr/images/pdf-rapport/08_Meinau%20Plaine%20des%20Bouchers.pdf dead. और लोथार के विरुद्ध एक संयुक्त शपथ लेकर अपने गठबंधन की पुष्टि की।https://books.google.co.in/books/about/Le_fran%C3%A7ais_histoire_d_un_combat.html?id=Z066AAAAIAAJ&redir_esc=y Le français, histoire d'un combat Hagège Claude 1996 Editions Michel Hagège 978-2-9508498-5-4 fr अगले वर्ष वरदुन की संधि के साथ इस गृह युद्ध का अंत हुआ, जिसमें तीनों दावेदारों ने साम्राज्य को आपस में विभाजित कर लिया।
सन्दर्भ