Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साल्मोनेला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

SalmonellaNIAID.jpg साल्मोनेला बैकटीरिया (Bacteria) प्रोटियोबैक्टीरिया (Proteobacteria) गामाप्रोटियोबैक्टीरिया (Gammaproteobacteria) एंटेरोबैक्टीरियेलीस (Enterobacteriales) एंटेरोबैक्टीरियेसी (Enterobacteriaceae) साल्मोनेला (Salmonella) लिनियेरेस, 1900 जातियाँ साल्मोनेला एंटेरिका (Salmonella enterica) साल्मोनेला बोंगोरी (Salmonella bongori) साल्मोनेला (Salmonella) प्रोटियोबैक्टीरिया संघ के गामाप्रोटियोबैक्टीरिया वर्ग के एंटेरोबैक्टीरियेसी कुल का एक वंश है। यह एक गतिशील, अंतर्बीजाणु न बनाने वाला, छड़ी-आकृति का एंटेरोबैक्टीरिया है। इसकी कोशिका 0.7 से 1.5 माइक्रोमीटर के व्यास की होती है और कशाभिकाओं से घिरी होती है। यह रसायनाहारी और विकल्पी अवायुजीव हैं। साल्मोनेला की केवल दो ज्ञात जातियाँ हैं - साल्मोनेला एंटेरिका (Salmonella enterica) और साल्मोनेला बोंगोरी (Salmonella bongori) - लेकिन छह उपजातियाँ और 2,500 से अधिक सीरोटाइप (सीरमप्ररूप) हैं। कुछ सीरोटाइप प्रदूषित आहार से मानवों व अन्य प्राणियों के जठरांत्र क्षेत्र में प्रवेश करके भोजन विषात्तन का कारण बन सकते हैं। साल्मोनेला बोंगोरी जाति केवल सरिसृपों जैसे बाह्यउष्मीय प्राणियों में मिलती है। Fàbrega A, Vila J Salmonella enterica serovar Typhimurium skills to succeed in the host: virulence and regulation Clinical Microbiology Reviews 26 2 308–41 April 2013 23554419 3623383 10.1128/CMR.00066-12 Tortora GA Microbiology: An Introduction] 9th Pearson 2008 323–324 8131722325 https://books.google.com/books?id=TO_vLvPXXeQC&pg=PA323&dq=salmonella+bongori+lizard&hl=en&sa=X&ei=w-YlUfO8I8TPrQeVjoDQDA&ved=0CEcQ6AEwBA#v=onepage&q=salmonella%20bongori%20lizard&f=false इन्हें भी देखें एंटेरोबैक्टीरियेलीस गामाप्रोटियोबैक्टीरिया प्रोटियोबैक्टीरिया ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया सन्दर्भ * श्रेणी:जठरांत्र बैक्टीरिया श्रेणी:ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया श्रेणी:रोगकारक बैक्टीरिया श्रेणी:कृंतक-वहित रोग श्रेणी:बैक्टीरिया वंश श्रेणी:पशुजन्यरोग