411 REFERENCE · Wikipedia
एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एंटरटेनमेंट २०१४ की एक हिन्दी फिल्म है। टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश एस तौरानी द्वारा निर्मित यह फिल्म साजिद-फ़रहाद द्वारा निर्देशित है, और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। जूनियर, अक्षय कुमार तथा तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, सोनू सूद, प्रकाश राज और कृष्णा अभिषेक सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। फिल्म की कहानी अखिल नामक एक असफल व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन अचानक पता चलता है कि उसके असली पिता बैंकॉक के एक समृद्ध हीरा व्यापारी हैं, जिनका निधन हो चुका है। जब वह अपनी पैतृक संपत्ति पर हक़ जताने के लिए बैंकॉक जाता है, तो उसे पता चलता है कि साड़ी सम्पत्ति उसके पिता ने एंटरटेनमेंट नामक एक कुत्ते के नाम कर दी है।
फिल्म की घोषणा निर्माता रमेश तौरानी ने फरवरी २०१३ में की थी। जून २०१३ में फटा पोस्टर निकला हीरो पर काम करते समय ही तौरानी ने सभी अभिनेताओं के नामों की पुष्टि कर दी थी। १ जुलाई २०१३ को फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हुई, जिसके बाद २०१३ के अंत में कुछ दृश्य मुम्बई तथा गोवा में भी फिल्माए गए। अप्रैल २०१४ तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी थी। १४ मई को फिल्म का टीज़र ट्रेलर जारी किया गया, जिसके बाद १९ मई को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। फिल्म की संगीत एल्बम २३ जुलाई को जारी की गयी, और फिर ८ अगस्त २०१४ को इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही; ८१ करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने लगभग रन की १ अरब रुपये कमाए।
== पात्र ==
== संगीत ==
फिल्म में संगीत सचिन–जिगर ने दिया है, जबकि गीत मयूर पूरी, प्रिया पांचाल तथा आशीष पंडित ने लिखे हैं। "मांगे मांगे" गीत की रचना चिरंतन भट्ट ने की है, और इसके बोल मनोज यादव ने लिखे हैं। फिल्म की संगीत एल्बम टिप्स द्वारा २३ जुलाई को जारी की गयी थी।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
Entertainment इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर
Entertainment in HINDI
Entertainment बॉलीवुड हंगामा पर