411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रिटिश अंग्रेज़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रिटिश अंग्रेज़ी एक व्यापक शब्दावली है जिसका इस्तेमाल यूनाइटेड किंगडम में प्रयोग में लाए जाने वाले अंग्रेज़ी भाषा के विभिन्न प्रकारों को अन्य स्थानों के प्रकारों से अलग करने में किया जाता है। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार ब्रिटिश द्वीप समूह में प्रयोग में लाए जाने वाले अंग्रेज़ी के स्वरूप विशेषकर ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल होने वाले अंग्रेज़ी के प्रकार को
ब्रिटिश अंग्रेज़ी कहा जाता है। ब्रिटीश साम्राज्य ने ब्रिटिश अंग्रेज़ी के लिखित स्वरूप को विश्व भर में फ़ैलाने का काम किया था। दक्षिणी अफ़्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, आदि राष्ट्रमंडल राष्ट्रों में इस्तेमाल होने वाली अंग्रेज़ी लिखने में ब्रिटीश अंग्रेज़ी से ही प्रभावित है।पीटर्स, पैम (2004). The Cambridge Guide to English Usage. कैम्ब्रिज: कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी प्रैस. ISBN 0-521-62181-X.
सन्दर्भ
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की भाषाएँ