Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|400px|right| कागुया डेटा पर आधारित दक्षिण ध्रुव-एटकेन घाटी का स्थलाकृतिक मानचित्र। लाल रंग उच्च उच्चतांश, बैंगनी रंग निम्न उच्चतांश को दर्शाता है। बैंगनी एवं भूरा अण्डाकार छल्ला घाटी के भीतरी एवं बाहरी दीवारों को चिन्हित करता है। (काला छल्ला छवि का एक पुरावशेष है।) दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी चंद्रमा के विमुख फलक पर स्थित एक विशाल प्रहार क्रेटर है। तकरीबन 2,500 किमी (1,600 मील) चौड़ा और 13 किमी (8.1 मील) गहरा, यह सौरमंडल के ज्ञात सबसे बड़े प्रहार क्रेटरों में से एक है। चंद्रमा पर मान्यता प्राप्त यह सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे गहरी घाटी है। Petro Noah E. Pieters Carle M. Surviving the heavy bombardment: Ancient material at the surface of South Pole-Aitken Basin Journal of Geophysical Research 109 2004-05-05 http://www.planetary.brown.edu/pdfs/3110.pdf 10.1029/2003je002182 1 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20170215001311/http://www.planetary.brown.edu/pdfs/3110.pdf 15 फ़रवरी 2017 live यह विमुख फलक की दो रचनाओं पर नामित हुआ था; उत्तरी छोर पर स्थित क्रेटर ऐटकेन एवं दूसरे छोर पर स्थित दक्षिणी चंद्र ध्रुव। इस घाटी की बाह्य परिधि चंद्रमा के दक्षिणी भुजा पर स्थित पहाड़ों की एक विशाल श्रृंखला के रूप में पृथ्वी से देखी जा सकती है, जिसे कभी "लिबनिट्ज पर्वत" कहा गया, हालांकि यह नाम अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा आधिकारिक तौर पर नहीं माना गया है। सन्दर्भ श्रेणी:चंद्रमा पर प्रहार क्रेटर श्रेणी:चंद्रमा का भूविज्ञान श्रेणी:चंद्रमा