Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुंभेश्वर मंदिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुंभेश्वर मंदिर Bangalamukhi 4.jpg कुंभेश्वर मंदिर Kathmandu काठमांडू में कुंभेश्वर मंदिर कुम्भेश्वर मन्दिर नेपाल बागमती ललितपुर जिला (नेपाल) काठमांडू शिव पूर्णिमा, शिवरात्रि, तीज, बाला चतुर्दशी आदि पगोडा 3 5 1392 जयस्थिति मल्ल कुंभेश्वर मंदिर नेपाल में स्थित सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है, जो पाटन दरबार क्षेत्र के उत्तरी भाग से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर 14 वीं शताब्दी में राजा जयस्थति मल्ल द्वारा बनाया गया था। यह पाटन का सबसे पुराना मंदिर है। यह नेपाल के दो स्वतंत्र पांच मंजिला मंदिरों में से एक है, दूसरा मंदिर भक्तपुर का प्रसिद्ध न्यातापोला मंदिर है। यह मंदिर अपने सुंदर बनावट और लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है और भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर के द्वार के समक्ष ही भगवान शिव के वाहन नंदी की प्रतीमा है।http://www.radha.name/video/kumbheshwor-temple-kathmandu-patan Kumbheshwor Temple, Kathmandu - Patan Radha.name 2016-12-31 मंदिर परिसर कुंभेश्वर मंदिर कुंभेश्वर मंदिर परिसर में स्थित है, जहाँ कई अन्य मंदिर भी बने हुए हैं, जिनमें प्रमुख है: बगलामुखी माता को समर्पित मंदिर, उल्मान्त भैरव को समर्पित मंदिर और दो उल्लेखनीय तालाब भी यहाँ स्थित है। यह एक लोकप्रिय धारणा है कि तालाबों को भरने वाला पानी का झरना गोसाईकुंडा से निकलता है, जो काठमांडू से 43 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इसलिए यहाँ के लोकप्रिय जनै पूर्णिमा के त्योहार के दौरान तालाब में डुबकी लगाने की प्रथा है, ऐसा करना गोसाईकुंडा में डुबकी लगाने के बराबर माना जाता है। लकड़ी की छत के ऊपर बने ऊंचे टीयर को देखने से ऐसा लगता है कि जैसे वे इस पांच मंजिला इमारत पर गिर सकते हैं।Water Conduits in the Kathmandu Valley (2 vols.) by Raimund O.A. Becker-Ritterspach, 9788121506908, Published by Munshiram Manoharlal Publishers Pvt. Ltd., New Delhi, India, 1995 ललितपुर का नाम और कुंभेश्वर के बीच सम्बन्ध यहाँ के लोगों के बीच ये कहानी प्रचलित है कि काठमांडू से कुष्ठ रोग से पीड़ित एक किसान यहाँ आया था क्योंकि उसे अपने गाय से बहुत प्रेम था और यहाँ की घास उसकी गाय के लिए लाभकारी थी, ऐसा उसका मानना था। एक दिन उसने अपने लकड़ी के खंभे को जमीन से टकराया, जिससे वहाँ एक जल स्रोत उभर आया। उस शाम को वापस घर जाते समय उसने राजा को वहाँ से गुजरते हुए देखा। वह सड़क से हट गया जैसा कि कुष्ठ रोगी के लिए उस समय प्रथा थी, हालाँकि राजा ने उसमें बीमारी का कोई निशान नहीं देखा। वास्तव में राजा को वह आदमी इतना सुंदर लगा कि उसने उसे एक नया नाम "ललित" दे दिया, जिसका अर्थ है "सुंदर"। उसी समय राजा को पता चला कि एक चमत्कार हुआ है तब उसने इस संदर्भ में ललित से पूछा। ललित ने राजा को वह जगह दिखाई जहाँ उसे जल स्रोत मिला। इसके बाद राजा ने विचार किया कि एक नल को वहाँ लगाया जाना चाहिए। इस तरह इस स्थान को ललितपुर (अर्थात ललित कलाओं और ललित लोगों की भूमि) कहा जाने लगा। एक और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जिसने तीर्थ यात्रा पर अपना पानी का बर्तन खो दिया और उसने इसे फिर से कुंभेश्वर में पाया। कुंभेश्वर में "कुंभ" शब्द का अर्थ ही है "जल पात्र"।http://www.thelongestwayhome.com/travel-guides/nepal/kumbeshwar-temple-complex-patan.html Kumbeshwar Temple Complex in Patan City Thelongestwayhome.com 2016-06-20 2016-12-31 इन्हें भी देखें कुंभेश्वर मंदिर परिसर सन्दर्भ श्रेणी:नेपाल का वास्तुशास्त्र श्रेणी:नेपाल की राष्ट्रीय विभूतियाँ श्रेणी:नेपाल में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:मन्दिर