411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारा(एनएस-ईडब्ल्यू) भारत में चल रही सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना (एनएचडीपी) का दूसरा चरण है, और इसमें 12.317 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1999 की कीमतों पर) की लागत से श्रीनगर, कन्याकुमारी, कोच्चि, पोरबंदर और सिलचर को जोड़ने वाले 7300 किलोमीटर के चार/छह लेन राजमार्गों का निर्माण शामिल है। 31 मार्च 2018 तक, 7142 किलोमीटर की परियोजना में से 6875 पूरी हो चुकी है। http://www.nhai.org/nhdpmain_english.htm NHDP website 10 March 2009 https://web.archive.org/web/20160304075250/http://www.nhai.org/nhdpmain_english.htm 4 March 2016 dead स्वर्णिम चतुर्भुज के जाल का विस्तार और बंदरगाहों तक पहुंच सुनिश्चित करना इस गलियारा का प्रमुख उद्येश्य है। साथ हीं यह सुनिश्चित करना कि यह गलियारा प्रमुख विनिर्माण,वाणिज्य और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ता हो।
उत्तर-दक्षिण गलियारा दिल्ली से चेन्नई तक चलेगा,जबकि पूर्व-पश्चिम गलियारा हावड़ा से मुंबई के बीच पड़ने वाले स्थानों को कवर करेगा। शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले दोनों गलियारों पर कम से कम 35,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।https://economictimes.indiatimes.com/industry/transportation/railways/railways-plans-east-west-north-south-freight-corridor/articleshow/3031030.cms?from=mdr हालाँकि, परियोजना के वित्तपोषण के तौर-तरीकों पर अभी भी काम किया जा रहा है।
मार्ग
दोनों गलियारों में केवल राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग किया जाता है।
उत्तर-दक्षिण गलियारा
यह एनएच 44 (श्रीनगर-उधमपुर-पॉट जम्मू से होते जालंधर–दिल्ली–आगरा–ग्वालियर–झांसी–सागर–नरसिंहपुर-लखनादौन–नागपुर-हैदराबाद-चिक्काबल्लापुर-बेंगलुरु-सलेम–मदुरै-कन्याकुमारी ), शाखा सड़क एनएच 544 (सलेम–कोयंबटूर–पलक्कड़-कोच्चि) तक का एक गलियारा है।
पूर्व-पश्चिम गलियारा
यह एनएच 27 (पोरबंदर–राजकोट-सामाखियाली–राधनपुर–कोटा)–झांसी–कानपुर-लखनऊ–अयोध्या-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर–दरभंगा-सुपौल -पूर्णिया-दालखोला-किशनगंज, इस्लामपुर-सोनापुर- घोषपुकुर-जलपाईगुड़ी अलीपुरद्वार- बोंगाईगांव - नलबाड़ी बिजनी-गुवाहाटी-नागांव-डबाका-सिलचर)से होकर जाने वाला गलियारा है।
गलियारों के बीच विनिमय बिंदु
निम्नलिखित एक इंटरचेंज अनुभाग है।
झांसी उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारे का जंक्शन है।
सन्दर्भ
श्रेणी:राजमार्ग
श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग