Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

व्यापारिक नाम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

व्यापारिक नाम (अंग्रेजी में: trade name, trading name, या business name) उन कंपनियों द्वारा अपने लिये उपयोग किया जाने वाला नाम है जो अपने पंजीकृत नाम के तहत काम नहीं करना चाहते हैं। इस प्रकार के वैकल्पिक नाम को "काल्पनिक" व्यावसायिक नाम कहते हैं। सम्बंधित सरकारी निकाय मे काल्पनिक नाम को भी पंजीकृत कराना अक्सर आवश्यक होता है। कई देशों में, "trading as" (संक्षिप्त रूप से t/a) वाक्यांश का उपयोग व्यापार नाम को नामित करने के लिए किया जाता है। संयुक्त राज्य में, "doing business as" (संक्षिप्त रूप से DBA, dba, d.b.a. या d/b/a) वाक्यांश का उपयोग किया जाता है, दूसरे देशो मे "assumed business name"Search SOSNC.gov North Carolina Secretary of State 2018 June 20, 2018 https://www.sosnc.gov/search/index/corp https://web.archive.org/web/20191226012226/https://www.sosnc.gov/search/index/corp 26 दिसंबर 2019 dead या "fictitious business name"California Business and Professions Code Section 17900 https://web.archive.org/web/20190802104036/https://leginfo.legislature.ca.gov/faces/codes_displayText.xhtml?lawCode=BPC&division=7.&title=&part=3.&chapter=5.&article= 2 अगस्त 2019 et seq. का उपयोग किया जाता है। कनाडा में, "operating as" (संक्षिप्त रूप से o/a) और "trading as" (संक्षिप्त रूप से T/A)का उपयोग किया जाता है, हालांकि वहाँ कभी-कभी "doing business as" का भी उपयोग किया जाता है।https://businessregistration.ca/business-registration/ Business Registration BusinessRegistration.ca 2015 17 March 2016 https://web.archive.org/web/20160326115347/https://businessregistration.ca/business-registration/ 26 मार्च 2016 dead एक कंपनी आमतौर पर अपने औपचारिक और अक्सर लम्बे नाम का उपयोग करने के बजाय एक सरल नाम का उपयोग करके व्यापार का संचालन करने के लिए एक व्यापारिक नाम का उपयोग करती है। व्यापारिक नामों का उपयोग तब भी किया जाता है जब कोई पसंदीदा नाम पंजीकृत नहीं किया जा सकता, क्योंकि अक्सर यह पहले से ही पंजीकृत होता है या पहले से पंजीकृत नाम के समान होता है। इन्हें भी देखें सन्दर्भ श्रेणी:व्यापार