411 REFERENCE · Wikipedia
साइरस साहूकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2009 yes
200px|right|thumb|साइरस साहूकार [1]
साइरस साहूकार (6 अगस्त 1980 को जन्म) एमटीवी इंडिया VJ और बॉलीवुड अभिनेता हैं। उन्हें सेमी गिरेबाल और ऐसे ही अन्य व्यंगात्मक हास्य शो में, मेजबानी में और मज़ाकिया नकल में अपने व्यग्यात्मक लहजे के कारण जाना जाता है।
प्रारंभिक जीवन
साइरस साहूकार का जन्म MHOW, इंदौर के सैन्य मुख्यालय में हुआ था। उनके पिता कर्नल बेहराम साहूकार एक पारसी हैं जबकि उनकी लेखिका मां, निमेरन साहूकार पंजाबी हैं, जिससे वे आधे पारसी और आधे पंजाबी वंश के हैं। उनकी प्रीति फिलिप नाम की एक बड़ी बहन भी है, जो एक कलाकार हैं। वे दिल्ली में पले बढ़े और सेंट कोलंबस से स्कूली शिक्षा प्राप्त की।
साइरस ने स्कूल से ही थिएटर करना शुरू किया और 6 साल की उम्र से स्कूल के विभिन्न नाटकों में अभिनय किया। वे अपने स्कूल के बैंड में गाते थे और 14 वर्ष की आयु तक वे किरण बेदी के 'साक्षरता मिशन कार्यक्रम' का हिस्सा बन चुके थे जिसमें स्कूल के छात्रों द्वारा तिहाड़ जेल के कैदियों के लिए नाटक और शैक्षिक स्किट का प्रदर्शन किया जाता था। इस अवधि के दौरान ही, उन्होंने एक नाटक में अभिनय किया जो बैरी जॉन के रेड नोजेज़ क्लब का हिस्सा था। यह नाटक बैरी जॉन द्वारा निर्देशित किया गया था और इसका नाम था 'हारून एंड द सी ऑफ़ स्टोरीज़' और यह सलमान रुश्दी के उपन्यास पर आधारित था।
15 वर्ष की आयु में, उन्होंने 'थैंक यू फॉर दी म्युज़िक' नामक एक संगीत शो प्रदर्शित किया, जो स्टीफन मराज़ी द्वारा निर्देशित था, यह एक गायक के रूप में उनका पहला पेशेवर प्रयास था। उसके बाद वे रोशन अब्बास के साथ जुड़े और रेडिओ वॉयसओवर और जिंगल करने लगे। उनका पहला जिंगल हार्पिक के लिए था।
16 साल की उम्र तक, वे दिल्ली में एक रेडिओ शो 'रेडिओ रैम्पेज' की मेजबानी करने लगे थे। लगभग उसी समय उन्होंने एंड्रयू लॉयड वेबर की 'स्टारलाईट एक्सप्रेस' और 'ग्रैफिटी पोस्टकार्डस फ्रॉम स्कूल,' के निर्माण पर कार्य किया और अभिनय किया, दोनों ही नाटकों का निर्देशन रोशन अब्बास ने किया था।
18 साल की उम्र में उन्होंने एमटीवी इंडिया के 'एमटीवी वीजे हंट' नामक राष्ट्रव्यापी खोज में ऑडिशन दिया। उन्होंने मिनी माथुर और आसिफ सेठ के साथ इस वीजे हंट को जीता।
एमटीवी से यात्रा
वे 1999 के अंत में एमटीवी में शामिल हुए और दिल्ली से मुंबई स्थानांतरित हो गए और वे एमटीवी में काम करने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक थे।
अगले वर्ष 2000 में, उन्होंने एक शो की अगुवाई की जिसका नाम था 'एमटीवी फुल्ली फालतू.' यह आगे चल कर सबसे पहला ऐसा शो बना जिसमें फिल्मों, विज्ञापनों से लेकर टीवी शो तक सबकी मजाकिया नकल की गयी, जिनमें प्रमुख थे - शोले, कहो ना प्यार है और इंडियाना जोन्स श्रृंखला.
लगभग उसी समय उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर एक मजाकिया नकल शुरू की जिसका नाम था 'पिद्धू दी ग्रेट' और साथ ही उन्होंने 'सेमी गिरेबाल' नामक शो में मेजबानी की जो 'रोंदेवू विथ सिमी गरेवाल' नामक एक टॉक शो की मज़ाकिया नकल थी। सेमी गिरेबाल, नामक स्पूफ को मूल शो से अधिक रेटिंग मिली।
जब एमटीवी ने मोक्युमेंट्री क्षेत्र में ज़ोरदार प्रवेश किया, तब उन्होंने 'किक ऐस' नामक शो में सूत्रधार के रूप में कार्य किया, जिसमें उन्होंने 25 विभिन्न भूमिकाएं निभाई. इसके बाद उन्होंने गेम शो 'होल इन दी वॉल' के दो स्तरों में मेज़बानी की जिसके बाद उन्होंने 'ऑल स्टार्स' की भी मेज़बानी की दोनों ही कार्यक्रम पोगो चैनल के लिए थे।
उनके कार्यों पर एक नज़र
बकरा गैग पर काम किया
1999 में चिल आउट नामक एक ट्रैवल शो की मेज़बानी की
2000 में नवजोत सिंह सिद्धू की मजाकिया नकल पिद्धू दी ग्रेट
एमटीवी फुल्ली फालतू फिल्म उत्सव - बेचारे जमीं पर
किक ऐस मोर्निंग्स जिसमें उन्होंने 25 भूमिकाएं निभाई
पहली बार MTV ने एक मोक्युमेंट्री बनाई जिसमें उन्होंने - बॉबी चड्ढा और पारोमिता- दी न्यूरोटिक की भूमिका निभाई.
नेट भू के स्पेल्लिंग बी की मेज़बानी की
एमटीवी हाउसफुल
मूवीज़
ओम जय जगदीश में स्वयम का किरदार निभाया
रंग दे बसंती - आर जे राहुल
दिल्ली 6 - सुरेश - फोटोग्राफर
आएशा - रणधीर गंभीर
कार्यक्रम:
एमटीवी इंडिया के साथ एड्स के लिए एक संगीत सम्मेलन
एमटीवी इंडिया के लिए स्टाइल पुरस्कार
कॉर्पोरेट शो: - आईसीआईसीआई बैंक, एचएसबीसी, हिंदुस्तान लीवर, हेवलेट पैकार्ड, एचडीएफसी, बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस.
मुंबई, दिल्ली चंडीगढ़ और कई अन्य शहरों, सभी प्लैनेट एम दुकानों का उद्घाटन किया
एमटीवी रोड़ीज़ के पहले सत्र की मेज़बानी की एमटीवी रोडीज़ के सीजन 6 में निर्णायक बने
2002 और 2009 के VJ हंट की मेजबानी की।
इन्हें भी देखें
साइरस साहूकार
साइरस ब्रोचा
निखिल चिनापा
रघु राम
आयुष्मान खुर्राना
Sahukar, Cyrus अगस्त 6, 1980
श्रेणी:1980 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:मैसूर के लोग