Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मि. एन्ड मिसेस्. खिलाड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मि. एन्ड मिसेस्. खिलाड़ी मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी.jpg मि. एन्ड मिसेस्. खिलाड़ी का पोस्टर केशु डेविड धवन अनु मलिक रूमी जाफ़री अक्षय कुमार, जूही चावला, कादर ख़ान, परेश रावल, अनिल धवन 1997 भारत हिन्दी मि. एन्ड मिसेस्. खिलाड़ी 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।Akshay Kumar: तीन दशक के करियर में अक्षय ने किया इतनी फिल्मों में काम, एक साल का आंकड़ा उड़ा देगा आपके होश https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/akshay-kumar-birthday-know-about-cuttptlli-star-filmography-hit-flop-films-how-many-movies-he-did-in-a-year 22 जनवरी 2024 अमर उजाला hi यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित है। इसमें अक्षय कुमार और जूही चावला हैं। यह खिलाड़ी श्रृंखला की पांचवीं किस्त है। श्रृंखला की अन्य फिल्मों के विपरीत, यह मुख्य रूप से कॉमेडी शैली में है। संक्षेप राजा (अक्षय कुमार) के ज्योतिषी मामा (सतीश कौशिक) उसके लिए बहुत अच्छे भविष्य की भविष्यवाणी करते हैं। जिसमें उसके पास पैसा, सुन्दर बीवी, इज्ज़त सब होगा। इसलिए वह भविष्यवाणी सच होने तक कुछ भी नहीं करने का प्रण कर लेता है। एक दिन उसकी मुलाकात बस स्टॉप पर एक महिला से होती है। वह उससे बात करने की कोशिश करती है लेकिन वह उसे रूखेपन से जवाब देता है। वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसके मामा ने उसे अविवाहित लड़की से बात न करने के लिए कहा था। फिर उसे पता चलता है कि वह शादीशुदा है। अब वह उससे खुलकर बात करने की कोशिश करता है लेकिन अचानक उसका पति उसे पीटने के लिए आ जाता है। इसके बाद राजा शालू (जूही चावला) की कार से टकरा जाता है। वह एक करोड़पति (कादर ख़ान) की बेटी है। वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है और शालू को गिरफ्तार कर लिया जाता है। उसके मामा उससे अस्पताल में मिलते हैं और उससे कहते हैं कि उसे शालू को माफ कर देना चाहिए। वह इंस्पेक्टर से कहता है कि यह उसकी गलती है और उन्हें शालू को छोड़ देना चाहिए। वे शालू को जेल से रिहा करते हैं और फिर वह राजा से मिलने जाती है लेकिन वह उससे मिलना नहीं चाहता। शालू को उससे प्यार हो जाता है। वह अपने पिता को बताती है कि उसका होने वाला पति आ गया है। हालाँकि, उसकी आलसी जीवनशैली उसके भावी ससुर के मानकों के अनुरूप नहीं है और वह जोर देकर कहते हैं कि राजा कुछ कड़ी मेहनत करे। वह उससे कहते हैं कि उनकी बेटी के साथ सुहाग रात मनाने के लिए उसके लिए ₹1,00,000 लाने होंगे। अंततः राजा कुश्ती के मैच में कालू पहलवान को हराकर इस शर्त को पूरा करता है। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार — राजा जूही चावला — शालू कादर ख़ान — बद्री प्रसाद परेश रावल — प्रताप सतीश कौशिक — चंदा मामा प्राची — किरण (राजा की बहन) गुलशन ग्रोवर — विक्की अनिल धवन — बोस बाबू हिमानी शिवपुरी — राजा की माता उपासना सिंह — प्रताप की प्रेमिका राकेश बेदी — राम बाबू संगीत गीत गायक अनु मलिक अकेला है मि. खिलाड़ी उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 6:22 देव कोहली हम टोटल फ़िदा तुम पे जसपिंदर नरूला, अनु मलिक, अनुराधा पौडवाल 6:57 देव कोहली जब नौकरी मिलेगी कुमार शानू 6:45 अनु मलिक जुम्मे के जुम्मे अभिजीत, पूर्णिमा 7:07 हसरत जयपुरी मुझे हीरो बन जाने दे पूर्णिमा, उदित नारायण 6:31 देव कोहली समोसे में आलू सपना मुखर्जी, अभिजीत, पूर्णिमा 5:27 देव कोहली सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0162480 मि. एन्ड मिसेस्. खिलाड़ी श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में