Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेरी हानिकारक बीवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेरी हानिकारक बीवी प्रेम, नाटक, हास्य भारत हिन्दी 1 100https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/meri-hanikarak-biwi-completes-100-episodes-cast-celebrates-with-a-cake/articleshow/63878346.cms Meri Hanikarak Biwi completes 100 episodes; cast celebrates with a cake 28 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180728011117/https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/meri-hanikarak-biwi-completes-100-episodes-cast-celebrates-with-a-cake/articleshow/63878346.cms 28 जुलाई 2018 live सोनाली जफर, आमिर जफर मुंबईवाराणसीफिर पर्दे पर आएगी काशी की कहानी, इस चैनल पर प्रसारित होगा धारावाहिक... https://www.patrika.com/varanasi-news/meri-hanikarak-biwi-serial-telecast-on-andtv-from-4th-december-2030298/ 31 जुलाई 2018 पत्रिका 23 नवम्बर 2017 वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत https://web.archive.org/web/20180731093504/https://www.patrika.com/varanasi-news/meri-hanikarak-biwi-serial-telecast-on-andtv-from-4th-december-2030298/ 31 जुलाई 2018 live बहु-कैमरा लगभग 22 मिनट फूल हाउस मीडिया ज़ी मनोरंजन उद्योग एंड टीवी 576आई (एसडीटीवी) 1080आई (एचडीटीवी) 2017 12 04 वर्तमान वारिस‘Meri Hanikarak Biwi’ to replace ‘Waaris’ on &TV ('वारिस' का जगह एंड टीवी पर 'मेरी हानिकारक बीवी' लेने वाला है।) https://www.bizasialive.com/meri-hanikarak-biwi-replace-waris-tv/ 31 जुलाई 2018 बिज़ एशिया लाइव 23 नवम्बर 2017 en https://web.archive.org/web/20180731093436/https://www.bizasialive.com/meri-hanikarak-biwi-replace-waris-tv/ 31 जुलाई 2018 dead मेरी हानिकारक बीवी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर होने वाला है। इसमें मुख्य किरदार में करन सूचक और जिया शंकर हैं। इसका निर्माण आमिर और सोनाली जफर ने किया है। इसमें नासिर खान, सुचेता खन्ना और अंजलि मुखी भी काम कर रहे हैं। कहानी इसकी कहानी बनारस से शुरू होती है, जहाँ अखिलेश (करन सूचक) अपनी माँ पुष्पा (सुचेता खन्ना) के साथ रहता है। अखिलेश के पिता, बृजेश (नासिर खान) मुंबई में काम करते हैं, इस कारण घर से दूर रहना पड़ता है। एक दिन कैंप के लिए इरा (जिया शंकर) बनारस आती है, जहाँ उसकी मुलाक़ात कई बार अखिलेश से होती है। अखिलेश कुछ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने कैंप में ले जाता है, जहाँ इरा उसे कई बच्चों के साथ देखती है। अभिलेश को डर लगता है कि यदि वो कहे कि वो बच्चों का पिता नहीं है तो वो उन्हें पोलियो की दवा नहीं पिलाएगी, इस कारण वो बोल देता है कि ये सब उसके ही बच्चे हैं। बाद में अपने पिता को कई सालों से घर न आता देख वो और उसकी माँ मुंबई के लिए रवाना हो जाते हैं। मुंबई में अखिलेश की मुलाक़ात फिर से इरा से हो जाती है। उसे ये भी पता चलता है कि बृजेश ने दूसरी शादी कर ली है। बाद में जब सभी को सच्चाई पता चल जाती है तो बृजेश वहाँ से भाग निकलता है। वो अपनी सारी संपत्ति घर के पहले बच्चे को देने वाली वसीयत छोड़ जाता है। अखिलेश के सौतेले भाई अस्पताल में खून की जरूरत होती है, अखिलेश उसे अपना खून देने के लिए जब उस कमरे की ओर जाता है, तब इरा उसे देख लेती है। इरा को लगता है कि वो नसबंदी ऑपरेशन के लिए आया है। वो उसका ऑपरेशन कर देती है। इरा अपना पहला ऑपरेशन कर के खुश होती है, पर बाद में उसे पता चलता है कि अखिलेश की अब तक शादी भी नहीं हुई है और वो बस अपना खून देने के लिए वहाँ आया था। उस ऑपरेशन की खबर सामने आने के बाद अखिलेश की शादी टूट जाती है। अखिलेश के शादी के टूटने और उसके ऑपरेशन वाली खबर के कारण उसकी माँ बीमार पड़ जाती है। देवीना (अंजलि मुखी) खुश हो जाती है कि अब सारी संपत्ति उसे और उसके बच्चों के पास ही रहेगी। इरा को जब पता चलता है कि उसके कारण अखिलेश की शादी टूट गई और माँ बीमार पड़ गई है तो वो अपनी गलती को ठीक करने के लिए अखिलेश से कहती है कि वो जब तक उसे ठीक नहीं कर देती, तब तक वो शादी का नाटक करेंगे, जिससे उसकी माँ ठीक हो जाये और ऑपरेशन के बाद वो चले जाएगी। अखिलेश शादी से इंकार कर देता है, पर अपनी माँ के खुशी के लिए बाद में मान जाता है। जब इस बात का पता इरा के पिता, वल्लभ (राजू श्रेष्ठ) को चलता है तो एक गंवार इंसान से उसकी बेटी शादी करेगी सोच कर ही वो आग बबूला हो जाता है। उसकी बेटी उसे समझाती है कि ये सब बस नाटक है, उसकी गलती के कारण उसने अखिलेश का नसबंदी ऑपरेशन कर दिया था, इस कारण जब तक दुबारा ऑपरेशन न हो जाये, वो वहाँ शादी का नाटक करेगी। वो इस शर्त पे मान जाता है कि बाद में इरा उसके पसंद के लड़के से ही शादी करेगी। उन दोनों की शादी हो जाती है। छुटकी, जिसके साथ अखिलेश की पहले शादी तय हुई थी, उसे पता चलता है कि अखिलेश और इरा की शादी बस दिखावा है और इरा ने ही उसकी नंसबंदी का ऑपरेशन किया था। इरा उन दोनों को वापस मिलाने की कोशिश करती है, पर अखिलेश इंकार कर देता है। छुटकी ऐसा दिखाती है कि उसने इरा का अपहरण कर लिया है, पर बाद में अखिलेश को पता चलता है कि वो झूठ बोल रही है। छुटकी उससे कहती है कि वो इरा से प्यार करने लगा है। अखिलेश को एहसास हो जाता है कि वो इरा से प्यार करने लगा है। वो अपनी दिल की बात इरा को बताने की कोशिश करते रहता है। कलाकार मुख्य करन सूचक — अखिलेश बृजेश पांडे ये गाँव में रहने वाला एक सीधा-सादा लड़का है, जो हर किसी के मदद करने हमेशा तैयार रहता है और इसी वजह मुंबई में अपने सौतेले भाई को खून देने के चक्कर में गलती से शादी होने से पहले ही अपना नसबंदी ऑपरेशन करा बैठता है, और बाद में उसी डॉक्टर से प्यार करने लगता है। जिया शंकर — इरावती "इरा" अखिलेश पांडे इसका एक मात्र लक्ष्य अच्छा डॉक्टर बनने का ही होता है, जब तक कि ये गलती से अखिलेश का शादी से पहले ही नसबंदी ऑपरेशन नहीं कर देती है। उस गलती को ठीक करने के लिए ये उसके साथ शादी कर लेती है और उस ऑपरेशन को वापस करने के लिए प्रयास करती है। अन्य सुचेता खन्ना — पुष्पा बृजेश पांडे, बृजेश की पहली पत्नी और अखिलेश की माँ पुष्पा गांव में रहने वाली सीधी-सादी महिला है, जो अपने पति से मिलने के लिए अपने बेटे के साथ मुंबई चले जाती है। पलक पुरस्वानी — भूमि बृजेश पांडे, बृजेश और देवीना की बेटी नासिर खान — बृजेश पांडे, पुष्पा और सुषमा का पति गांव में अपनी पहली बीवी पुष्पा और बच्चे को छोड़ कर शहर में दूसरी शादी कर लेता है। जब सभी को दोनों शादियों का पता चलता है तो ये फरार हो जाता है। फरार होने के साथ साथ अपने वसीयत में ये लिख देता है कि घर के पहले बच्चे को ही उसकी सारी जायदाद मिलेगी। अंजलि मुखी — देवीना बृजेश पांडे, बृजेश की दूसरी पत्नी राजू श्रेष्ठ — वल्लभ, इरा के पिता वल्लभ के बस दो ही सपने होते हैं, एक तो अपनी बेटी को एक बहुत बड़ा डॉक्टर बनते देखना और दूसरा कि उसकी शादी किसी अच्छे से पढ़े लिखे लड़के के साथ हो जाए। इस कारण ये अखिलेश को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है, क्योंकि इसे लगता है कि ये इरा के डॉक्टर बनने के रास्ते में सबसे बड़ा कांटा है। वैष्णवी प्रजापति — इरा ओर अखिलेश की संस्कारी बेटी! हेतल पुनिवाला — लखन निर्माण इसके किरदार हेतु राजू श्रेष्ठ को चुना गया। उनसे बात करने पर उन्होंने कहा कि "हाँ, मैं इसमें काम कर रहा हूँ, लेकिन चैनल वालों ने इसके बारे में बात करने से मना किया है। इस कारण इसकी और जानकारी नहीं दे सकता"। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Meri Hanikarak Biwi मेरी हानिकारक बीवी 8983290