Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा 21 जनवरी 2017 भारतीय मानक समय UTC+05:30 विजयनगरम, आंध्र प्रदेश भारत India कुनेरू रेलवे स्टेशन 18 57 59 N 83 26 25 E भारतीय रेलवे पटरी से उतरना जांच जारी 9 1 36 लगभग 54 लगभग thumb|हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन का निर्धारित मार्ग 21 जनवरी 2017 को जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के नौ डिब्बे देर रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसमें अब तक 36 लोगों की मौत हुई है और 54 लोग घायल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन रेलवे सूत्रों ने हादसे के लिए किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है।हीराखंड एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 36 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख https://web.archive.org/web/20170123004803/http://www.amarujala.com/india-news/jagdalpur-bhubaneswar-hirakhand-express-train-derail-near-rayagada 23 जनवरी 2017 - अमर उजाला - 22 जनवरी 2017 हादसा यह घटना 21 जनवरी 2017 को रात 11:30 बजे (आईएसटी) हुई जब ट्रेन जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए जा रही थी। ओडिशा में रायगढ़ा से 30 किलोमीटर दूर कोनेरू स्टेशन के पास हादसे में ट्रेन के करीब आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें इंजन के साथ एक लगेज वैन, एक जनरल कोच, चार स्लीपर कोच और दो एसी कोच भी शामिल हैं।आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा: अब तक 32 यात्रियों की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश https://web.archive.org/web/20170202023817/http://www.samacharjagat.com/news/national/train-accident-in-andhra-pradesh-so-far-death-32-passengers-the-railway-minister-orders-probe-122338 2 फ़रवरी 2017 - समाचार जगत https://web.archive.org/web/20170125112856/http://www.samacharjagat.com/ 25 जनवरी 2017 - 22 जनवरी 2017 बचाव एनडीआरएफ की एक टीम हीराखंड एक्सप्रेस दुर्घटनास्थल पर मौजूद है व भुवनेश्वर से 4 टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गयीं हैं। लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन बनाई गई है और अधिकारियों की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। घायलों को आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम् के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। राहत बचाव कार्य के लिए रिलीफ ट्रेन पलासा, संबलपुर, विशाखापत्तनम और रायगढ़ से भेजी गयी हैं। मुआवज़ा रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेन हादसे के शिकार लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जान गंवाने लोगों के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और घायल लोगों के लिए 25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मारे गए आंध्र प्रदेश के लोगों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। ये सहायता राशि चंद्रन्ना बीमा के तहत मिलेगी और यह राशि केंद्र सरकार के मुआवजा राशि से अलग है। प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, "ट्रेन हादसे में घायल सभी लोगों की जल्दी ठीक होनोे की प्रार्थना करता हूं। जिन्होंने अपने परिजनों को इस हादसे में खोया है मेरी भावनायें उनके साथ हैं।”आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा ट्रेन हादसा, 36 की मौत, 50 यात्री घायल https://web.archive.org/web/20170123051943/http://abpnews.abplive.in/india-news/jagdalpur-bhubaneswar-hirakhand-express-train-derail-in-andhra-pradesh-544155 23 जनवरी 2017 - एबीपी न्यूज़ - 22 जनवरी 2017 गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से बात की और हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर पूरी मदद का भरोसा दिया। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेलमंत्री से बात की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जगदलपुर से हर तरह की मदद के लिए निर्देश दिए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि स्थिति पर निगाह रखी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इन्हें भी देखें इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:भारत में रेल दुर्घटनाएं श्रेणी:2017 में भारत