Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वेल्टर (फिल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्वेल्टर Swelter_movies_poster.jpg Theatrical release poster कैथ पार्मर एलेनाॅर डैली क्रिस रैंटा कैथ पार्मर जीन-क्लाउडे वेन डेम जाॅश हेंडर्सन ब्रैड कार्टर एल्फ्रेड माॅलिना लैनी जेम्स डेनियल फेविले केटालीना सान्दिनो फ्रेया टिंजले ग्रेंट बाॅअलर ट्री एडम्स माईकल मेयर्स ग्रेंड पिक्स एंटरटेनमेंट वेल'गो युएसए एंटरटेनमेंट 2014 04 27 96 मिनट संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी $8 मिलियन"Swelter DVD release date", www.dvdreleasedates.com. Retrieved 09-13-2015. स्वेल्टर (अंग्रेजी Swelter) वर्ष 2014 की अंग्रेज़ी भाषा की अमेरिकी क्राईम-एक्शन प्रधान फिल्म है जिसे कैथ पार्मर ने सह रूप से निर्देशन और लेखन किया है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में लैनी जेम्स, जीन क्लाउडे वेन डाम, ग्रांट बाॅअलर, जाॅश हेंडर्सन, डेनियल फेविले और एल्फर्ड माॅलिना शामिल है। जेम्स एक छोटे से कस्बे के शैरिफ है जिसे अपने स्याह अतीत के बारे में कोई याद नहीं है, पर जल्द ही उसका सामाना उसके पूर्व पार्टनरों से होता है जिनको विश्वास है कि उसने दस साल पहले की गई डकैती के पैसे अपने यहां छुपा रखे हैं। सारांश लास वेगास की कैसीनो में पांच नकाबपोश दस मिलियन डाॅलर की डकैती डालते है, लेकिन भागने के क्रम में उनका एक साथी सिक्युरिटी वालों की वजह से घायल होता है, वहीं सिर पर हुए आधात से बहोश होने उसे दल से अलग कर दिया जाता है, पर बाकियों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। दस साल की बामशक्कत कैद से रिहा होकर स्टिलमैन (जीन क्लाउडे वेन डाम) और बाॅयड (जाॅश हेंडर्सन), केन (डेनियल फेविले) के साथ अपने दल के अगुवा और केन का सौतेला बड़ा भाई काॅले (ग्रांट बाॅअलर) को जेल पर हमला कर उसे आजाद कराते है। फिर एक बातूनी मैकेनिक के जरिए उनको मालूम होता है कि जिस शख्स को वे ढुंढ रहे वो बेकर नाम के कस्बे में हैं और अब वो वहां का शैरिफ है, जहाँ का डाॅक्टर से उसका मेलजोल है। दोनों की खोज में बेकर निकलने से पूर्व रास्ते में उनका खोजी पुलिस से सामना होता है, जिन्हें वे मार गिराते है। बेकर की स्थानीय क्लब बार में वे चारों अपने-अपने शौक व तरीकों से शैरिफ की जानकारी लेते हैं, और इत्तेफ़ाक से से काॅले को उस डाॅक्टर (एल्फ्रेड माॅलिना) से मालूम होता है कि शैरिफ बिशप खुद एक रहस्यमय शख्स है जिसे अपनी कोई बात याद नहीं। काॅले और केन बार में आवारा लोगों से झगड़े के हालात बनाते है, नतीजतन बार के कर्मचारी शैरिफ को मामला शांत करने के लिए फोन करता है। शैरिफ (लेनी जेम्स) की दखलांदजी से ही काॅले की तलाश पूरी होती है, शैरिफ बिशप ही उनका पुराना पार्टनर पाईक है, जिनका मानना है कि उसके यहां अब भी लूट के पैसे रखे हुए हैं। पर सिर में लगी गोली की चोट के बाद बिशप एकांत अमनेशिया और माईग्रेन जैसी तकलीफ स्थिति का सामना उसकी याददाश्त पर भी असर पड़ता है। काॅले बार में हुई झड़प से बिशप को बचाता है और बिशप भी उन आवारा बाईकर्स को गिरफ्त में ले लेता हैं। काॅले अपनी योजना बनाता है जिनमें लूट के पैसों की छानबीन में आने वाली संभावित रुकावटों से बचने के लिए वे बाॅयड को मोबाइल टावॅर तबाह करने का जिम्मा देता है। यहां स्टिलमैन के बदले रवैये को काॅले और केन महसूस करते हैं, कि अब शायद उसे पैसों में दिलचस्पी नहीं रही। वहीं काॅले भी बिशप की याददाश्त टटोलने के लिए एक शाॅप में मिलता है। काॅले उसे एक सिक्के का टाॅस दिखाकर याद दिलाने की कोशिश करता है, पर बिशप कोई प्रतिक्रिया नहीं करता और इसे बेमतलब ठहराता है, उसके मुताबिक जिसका उसे कोई नाता ही नहीं तो उससे सवाल करना भी फिजुल है। तब बिशप पर काॅले उसकी टेबल नीचे से अपनी रिवाॅल्वर तानता है, लेकिन बिशप तब किसी जरूरी काम के जल्द में निकल पड़ता है। काॅले उसके घर तक पहुंचता है, जहाँ उसकी बेटी लंदन (फ्रेया टिंजले) और उसकी मां कार्मेन (केटालीना सेन्डिनो) को पाता है, जो उसकी पूर्व प्रेमिका थी, लेकिन काॅले की कारावास के बाद वह बेकर में बस गई। काॅले दुबारा कार्मेन से अपनी चाहत का इजहार करता है, लेकिन कार्मेन उसे इंकार करती की बिशप ही अब उसका जीवनसाथी है। यहां बिशप टावॅर की टुट-फुट और एक मवेशी की गोली लगने की मौत का कारण ढुंढता है और संदेह की सुई उन्हीं चार अजनबियों पर टिकती है। बिशप अपने डाॅक्टर के यहां पहुंचता है लेकिन वह बुरी तरह घायल मिलता है, डाॅक्टर के मुताबिक यह सब काॅले ने उससे उन गुम हुए पैसों की पुछताछ करते हूए की है, वह मरते हूए बताता है कि बिशप उसे बुरी तरह से ज़ख्मी जानकर ही अपने पास ईलाज करने को लेकर आए थे, अब बिशप को उन बीती घटनाओं की झलक याद पड़ती है लेकिन बेहोशी के बाद पैसे कहां है यह याद नहीं पड़ती। उधर केन और बाॅयड भी शहर में अगली तबाही मचाने से पूर्व आराम फरमाते है। अपने ब्वायफ्रैंड से झगड़ा कर लंदन भावावेश में केन के साथ वक्त गुजारती है, लेकिन केन की सेक्स की पहल पर वह इंकार करती है और गुस्से में केन जबरन उसका बलात्कार कर देता है। वहीं बाॅयड भी शाॅप में एक वेटेर्स से छेड़छाड़ करता है, गुस्साया टाउन डिप्टी (जोकि एक ऑवार्ड विनिंग शार्पशूटर है) उसे रोकने पहुंचता है, लेकिन बाॅयड उसे भी चकमा देकर गोली मार देता है। वहीं लंदन की मां कार्मेन और उसके ब्वायफ्रैंड साथ लंदन साथ बार पहुंचती है, संयोग से गड़बड़ की आशंका से वहीं बैठे स्टिलमैन उनके साथ लंदन को ढुंढने निकलता है। लंदन का ब्वायफ्रैंड इस जुल्म से बिफरकर केन पर हमला करता है लेकिन केन के हाथों पिट जाता है, ऐसा ही वह लंदन की मां के साथ पिटाई करता है। स्टिलमैन के जोरदार हाथापाई बाद भी केन उसे धोखे से मार डालता है। इधर बिशप भी काॅले और बाॅयड को ढुंढता हुआ टाउन चर्च पहुँचता है और बाॅयड को डिप्टी को मारने के जुर्म में बिशप उसे भी खत्म करता है लेकिन काॅले की बुलाई बाईकर्स गैंग के जरिए फौरन पकड़ा जाता है। काॅले अब टाउनवासियों से बिशप के पूर्व में एक संगीन अपराधी होने का राज बताता है जिसके बदले में वह चर्च को आग लगाकर कल सवेरे तक लुट के पैसे मिलने की समयसीमा की धमकी देता है। बिशप अब निहत्था और लोगों की मदद पाने में असहाय पाकर हार मानता है, लेकिन कार्मेन के दिलासे भरी बात और कार्मेन द्वारा छुपाई अपनी पुरानी वाईल्ड वेस्ट रिवाॅल्वर पाकर बिशप निर्णायक फैसला लेता है। अगली सूबह स्थानीय डाईनर पर बिशप खुद को सरेंडर करने काॅले के यहां पहुंचता है, लेकिन केन अपनी उग्रता में लंदन को अपनी ढाल बनाकर उसे मारने की धमकी देता है, मामला बिगड़ते देख बाईकर्स गैंग वहां से खिसक लेते है। बीच बचाव की तेजी में अगले ही पल बिशप तब हैरान हो जाता है जब काॅले अपने ही सौतेले-भाई केन को शूट कर देता है। इन सबके बाद बिशप और काॅले आखिरकार अकेले एक दूसरे को मारने को डाईनर से बाहर आते है, और बिशप यहां अपनी फूर्तीले बचाव की वजह से काॅले को मार गिराता है। अब शहर चुंकि बिशप के आपराधिक जीवन को जानती है तो वह वहां से भागने को निकलने की कोशिश करता है, लेकिन अब तक उसकी निःस्वार्थ सेवाओं को देखकर टाउनवासी उसे दुबारा शैरिफ की नियुक्ति लौटाती है। बिशप उनकी मंजूरी मान लेता है और आखिर के एरियल शाॅट में हमें वह गुम हुआ पैसा भी दिख जाता है। भूमिकाएँ निर्माण प्रदर्शन बाॅक्स-ऑफिस प्रदर्शन बाहरी कड़ियाँ सन्दर्भ श्रेणी:2014 की फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:हॉलीवुड