411 REFERENCE · Wikipedia
प्रसवोत्तर अवसाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रसवोत्तर अवसाद
प्रसवोत्तर अवसाद प्रसव के बाद हफ्ते या कुछ दिनों में शुरू होता है और कई महीनों तक चलता हैं। बार बार रोना, चिड़चिड़ापन, थकान महसूस होना और बच्चा नहीं संभाल पाने जैसा लगने लगता हैं। लगभग सात में से एक महिला को यह होने की सम्भावना रहती हैं।https://my.clevelandclinic.org Access Anytime Anywhere Cleveland Clinic Cleveland Clinic en 2026-08-22
प्रसवोत्तर मनोवृत्ति प्रसवोत्तर अवसाद का एक गंभीर रूप हैं इसमें आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। यह स्थिति दुर्लभ है और हजार में से एक महिला को हों सकती हैं। लक्षणों में भ्रम, निराशा, मतिभ्रम, तीव्र आवाज, और उन्माद शामिल हैं।https://my.clevelandclinic.org/ Access Anytime Anywhere Cleveland Clinic Cleveland Clinic en 2026-08-22
लक्षण और कारण
खुद को दुःखी, निराश, बेकार और दोषी महसूस करना
अत्यधिक चिंता और बैचैनी
पसंदीदा चीजों में रूचि कम होना
भूख में बदलाव
हर समय थकान महसूस होना
नींद नहीं आना या अधिक नींद आना
रोने की इच्छा होना
किसी काम में ध्यान नहीं लग पाया
अपने बच्चे में रुचि नहीं होना
मृत्यु या आत्महत्या के विचार आना
हार्मोन्स का एकदम से उतार चढ़ाव
नींद की कमी और थकान
पालन पोषण की चिंता और रिश्तों में बदलाव
सीमित सामाजिक समर्थन
निदान और परिक्षण
प्रसवोत्तर अवसाद के लिए कोई विशेष परिक्षण तो नहीं है लेकिन इसमें प्रसव के बाद आपकी शारीरिक जांच , मानसिक स्थिति और प्रयोगशाला परिक्षण होता हैं।https://my.clevelandclinic.org Access Anytime Anywhere Cleveland Clinic Cleveland Clinic en 2026-08-22
उपचार आपके लक्षणों और गंभीरता की स्थिति पर निर्भर करता हैं। उपचार में चिंतारोधी और अवसादरोधी दवाएं शामिल होती हैं।
प्रबंधन और उपचार
प्रसवोत्तर अवसाद से निपटने में मदद करने के लिए कुछ चीजें कर सकते हैं
किसी ऐसे व्यक्ति को ढुंढे जिससे आप बात कर सकते हैं या कोई व्यक्ति जो आपकी बात सुन सके इसमें कोई भी अपना व्यक्ति, दोस्त, डॉक्टर हो सकता हैं।https://my.clevelandclinic.org/ Access Anytime Anywhere Cleveland Clinic Cleveland Clinic en 2026-08-22
यदि आपको गर्भावस्था के दौरान अवसाद या चिंता महसूस हो रही हैं तो तुंरत डॉक्टर से मिलें और बात करें।https://my.clevelandclinic.org Access Anytime Anywhere Cleveland Clinic Cleveland Clinic en 2026-08-22
यदि स्तनपान कराना आपके लिए तनावपूर्ण है तो अपनी मानसिक स्थिति को प्राथमिकता दें।
स्वस्थ भोजन और व्यायाम करें।
रोकथाम
प्रसवोत्तर अवसाद को रोका तो नहीं जा सकता किन्तु कम करने में सहायता मिलती हैं इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देंhttps://my.clevelandclinic.org Access Anytime Anywhere Cleveland Clinic Cleveland Clinic en 2026-08-22
अपने और अपने बच्चे के लिए अपनी अपेक्षाओं पर यथार्थवादी रहें।
जब पहली बार घर लौटे तो आगंतुकों की संख्या सीमित रखें।
मदद मांगे उन्हें बताएं कि वे आपकी मदद करें।
व्यायाम करें और थोड़ी देर घर से बाहर निकले और घूमें।
अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क बनाए रखें।
अपने पार्टनर के साथ समय बिताए।